audio
audioduration (s) 2.18
16.6
| transcription
stringlengths 23
224
| set
stringclasses 1
value |
|---|---|---|
मेरे प्यारे देशवासियो, नमस्कार
|
train
|
|
इस परेड में पहली बार हिस्सा लेने वाली वीमेन कैमल राइडर्स और सी.आर.पी.एफ की महिला टुकड़ी भी काफी सराहना हो रही है
|
train
|
|
स्वभाविक है, गोवा का नाम आते ही, सबसे पहले, यहां की खूबसूरत कोस्टलाइन, बीचेस और पसंदीदा खानपान की बातें ध्यान में आने लगती हैं
|
train
|
|
लेकिन गोवा में इस महीने कुछ ऐसा हुआ, जो बहुत सुर्ख़ियों में है
|
train
|
|
आज ‘मन की बात’ में, मैं इसे, आप सबके साथ साझा करना चाहता हूं
|
train
|
|
गोवा में हुआ ये इवेंट है - पर्पल फेस्ट इस फेस्ट को छः से आठ जनवरी तक पणजी में आयोजित किया गया
|
train
|
|
दिव्यांगजनों के कल्याण को लेकर यह अपने-आप में एक अनूठा प्रयास था
|
train
|
|
पर्पल फेस्ट कितना बड़ा मौका था, इसका अंदाजा आप सभी इस बात से लगा सकते हैं, कि पचास हजार से भी ज्यादा हमारे भाई-बहन इसमें शामिल हुए
|
train
|
|
यहां आये लोग इस बात को लेकर रोमांचित थे कि वो अब ‘मीरामार बीच’ घूमने का भरपूर आनंद उठा सकते हैं
|
train
|
|
दरअसल, ‘मीरामार बीच’ हमारे दिव्यांग भाई-बहनों के लिए गोवा के एक्सेसिबल बीचेस में से एक बन गया है
|
train
|
|
यहां पर क्रिकेट टूर्नामेंट, टेबल टेनिस टूर्नामेंट, मैराथन कम्पटीशन के साथ ही एक डीफ-ब्लाइंड कन्वेंशन भी आयोजित किया गया
|
train
|
|
यहाँ यूनिक बर्ड वाचिंग प्रोग्राम के अलावा एक फिल्म भी दिखाई गयी
|
train
|
|
साथियो, देहरादून के वत्सल जी ने मुझे लिखा है कि पच्चीस जनवरी का मैं हमेशा इंतजार करता हूं क्योंकि उस दिन पद्म पुरस्कारों की घोषणा होती है
|
train
|
|
इसके लिए विशेष इंतजाम किये गए थे, ताकि, हमारे सभी दिव्यांग भाई-बहन और बच्चे इसका पूरा आनंद ले सकें
|
train
|
|
पर्पल फेस्ट की एक ख़ास बात इसमें देश के प्राइवेट सेक्टर की भागीदारी भी रही
|
train
|
|
उनकी ओर से ऐसे प्रोडक्ट्स को शोकेस किया गया, जो, दिव्यांग फ्रेंडली हैं
|
train
|
|
इस फेस्ट में दिव्यांग कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के अनेक प्रयास देखे गए
|
train
|
|
पर्पल फेस्ट को सफल बनाने के लिए, मैं, इसमें हिस्सा लेने वाले सभी लोगों को बधाई देता हूँ
|
train
|
|
इसके साथ ही उन वालंटियर्स का भी अभिनन्दन करता हूं, जिन्होंने इसे ऑर्गनाइज़ करने के लिए रात-दिन एक कर दिया
|
train
|
|
मुझे पूरा विश्वास है कि एक्सेसिबल इंडिया के हमारे विज़न को साकार करने में इस प्रकार के अभियान बहुत ही कारगर साबित होंगे
|
train
|
|
मेरे प्यारे देशवासियो, अब ‘मन की बात’ में, मैं, एक ऐसे विषय पर बात करूंगा’ जिसमें’ आपको आनंद भी आएगा, गर्व भी होगा और मन कह उठेगा – वाह भाई वाह ! दिल खुश हो गया !
|
train
|
|
देश के सबसे पुराने साइंस इंस्टीटूशन्स में से एक बेंगलुरु का इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस, यानी आई.आई.एस सी एक शानदार मिसाल पेश कर रहा है
|
train
|
|
‘मन की बात’ में, मैं, पहले इसकी चर्चा कर चुका हूं, कि कैसे, इस संस्थान की स्थापना के पीछे, भारत की दो महान विभूतियाँ, जमशेदजी टाटा और स्वामी विवेकानंद की प्रेरणा रही है,
|
train
|
|
और एक प्रकार से पच्चीस तारीख की शाम ही मेरी छब्बीस जनवरी की उमंग को और बढ़ा देती है
|
train
|
|
तो, आपको और मुझे आनंद और गर्व दिलाने वाली बात ये है कि साल दो हज़ार बाईस में इस संस्थान के नाम कुल एक सौ पैंतालीस पेटेंट्स रहे हैं
|
train
|
|
इसका मतलब है – हर पांच दिन में दो पेटेंट्स. ये रिकॉर्ड अपने आप में अद्भुत है
|
train
|
|
इस सफलता के लिए मैं आई.आई.एस सी की टीम को भी बधाई देना चाहता हूं
|
train
|
|
साथियो, आज पेटेंट फाइलिंग में भारत की रैंकिंग सातवीं और ट्रेडमार्क्स में पांचवीं है
|
train
|
|
सिर्फ पेटेंट्स की बात करें, तो पिछले पांच वर्षों में इसमें करीब पचास प्रतिशत की वृद्धि हुई है
|
train
|
|
ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में भी, भारत की रैंकिंग में, जबरदस्त सुधार हुआ है और अब वो चालीसवें पर आ पहुंची है,
|
train
|
|
जबकि दो हज़ार पंद्रह में, भारत ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में अस्सी नंबर के भी पीछे था
|
train
|
|
एक और दिलचस्प बात मैं आपको बताना चाहता हूं
|
train
|
|
भारत में पिछले ग्यारह वर्षों में पहली बार डोमेस्टिक पेटेंट फाइलिंग की संख्या फॉरेन फाइलिंग से अधिक देखी गई है
|
train
|
|
ये भारत के बढ़ते हुए वैज्ञानिक सामर्थ्य को भी दिखाता है
|
train
|
|
जमीनी स्तर पर अपने समर्पण और सेवा-भाव से उपलब्धि हासिल करने वालों को पीपल पद्म को लेकर भी कई लोगों ने अपनी भावनाएँ साझा की हैं
|
train
|
|
साथियो, हम सभी जानते हैं कि इक्कीसवीं सदी की ग्लोबल इकॉनमी में नॉलेज ही सर्वोपरि है
|
train
|
|
मुझे विश्वास है कि भारत के टेकड का सपना हमारे इन्नोवेटर्स और उनके पेटेंट्स के दम पर जरूर पूरा होगा
|
train
|
|
इससे हम सभी अपने ही देश में तैयार वर्ल्ड क्लास टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट्स का भरपूर लाभ ले सकेंगे
|
train
|
|
मेरे प्यारे देशवासियो, नमो एप्प पर मैंने तेलंगाना के इंजीनियर विजय जी की एक पोस्ट देखी
|
train
|
|
इसमें विजयजी ने ई-वेस्ट के बारे में लिखा है
|
train
|
|
विजय जी का आग्रह है कि मैं ‘मन की बात’ में इस पर चर्चा करूं
|
train
|
|
इस कार्यक्रम में पहले भी हमने ‘वेस्ट टू वेल्थ’ यानी ‘कचरे से कंचन’ के बारे में बातें की हैं, लेकिन आइए, आज, इसी से जुड़ी ई-वेस्ट की चर्चा करते हैं
|
train
|
|
साथियो, आज हर घर में मोबाइल फ़ोन, लैपटॉप, टेबलेट जैसी डिवाइस आम हो चली हैं
|
train
|
|
देशभर में इनकी संख्या बिलियन में होगी
|
train
|
|
आज के लेटेस्ट डिवाइस, भविष्य के ई-वेस्ट भी होते हैं
|
train
|
|
इस बार पद्म पुरस्कार से सम्मानित होने वालों में जनजातीय समुदाय और जनजातीय जीवन से जुड़े लोगों का अच्छा-खासा प्रतिनिधत्व रहा है
|
train
|
|
जब भी कोई नई डिवाइस खरीदता है या फिर अपनी पुरानी डिवाइस को बदलता है, तो यह ध्यान रखना जरूरी हो जाता है कि उसे सही तरीके से डिस्कार्ड किया जाता है या नहीं
|
train
|
|
अगर ई-वेस्ट को ठीक से डिस्पोज़ नहीं किया गया, तो यह, हमारे पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचा सकता है
|
train
|
|
लेकिन, अगर सावधानीपूर्वक ऐसा किया जाता है, तो, यह रीसायकल और रीयूज़ की सर्कुलर इकॉनमी की बहुत बड़ी ताकत बन सकता है
|
train
|
|
संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि हर साल पचास मिलियन टन ई-वेस्ट फेंका जा रहा है
|
train
|
|
आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कितना होता है?
|
train
|
|
मानव इतिहास में जितने कमर्शियल प्लेन बने हैं, उन सभी का वजन मिला दिया जाए, तो भी जितना ई-वेस्ट निकल रहा है, उसके बराबर, नहीं होगा
|
train
|
|
ये ऐसा है जैसे हर सेकंड आठ सौ लैपटॉप फेंक दिए जा रहे हों
|
train
|
|
आप जानकर चौंक जाएंगे कि अलग-अलग प्रोसेस के जरिए इस ई-वेस्ट से करीब सतरह प्रकार के प्रेशियस मेटल निकाले जा सकते हैं
|
train
|
|
इसमें गोल्ड, सिल्वर, कॉपर और निकल शामिल हैं, इसलिए ई-वेस्ट का सदुपयोग करना, ‘कचरे को कंचन’ बनाने से कम नहीं है
|
train
|
|
आज ऐसे स्टार्ट-अप्स की कमी नहीं, जो इस दिशा में इनोवेटिव काम कर रहे हैं
|
train
|
|
जनजातीय जीवन, शहरों की भागदौड़ से अलग होता है, उसकी चुनौतियां भी अलग होती हैं
|
train
|
|
आज, करीब पांच सौ ई-वेस्ट रेसिक्लेरस इस क्षेत्र से जुड़े हैं और बहुत सारे नए उद्यमियों को भी इससे जोड़ा जा रहा है
|
train
|
|
इस सेक्टर ने हजारों लोगों को सीधे तौर पर रोजगार भी दिया है
|
train
|
|
बेंगलुरु की ई-परिसारा ऐसे ही एक प्रयास में जुटी है
|
train
|
|
इसने प्रिंटेड सर्किट बोर्ड्स की कीमती धातुओं को अलग करके ही स्वदेशी टेक्नोलॉजी विकसित की है
|
train
|
|
इसी तरह मुंबई में काम कर रही इको-रीको ने मोबाइल एप्प से ई-वेस्ट को कलेक्ट करने का सिस्टम तैयार किया है
|
train
|
|
उत्तराखंड के रुड़की की एटेरो रीसाइक्लिंग ने तो इस क्षेत्र में दुनियाभर में कई पेटेंट्स हासिल किए हैं
|
train
|
|
इसने भी खुद की ई-वेस्ट रीसाइक्लिंग टेक्नोलॉजी तैयार कर काफी नाम कमाया है
|
train
|
|
भोपाल में मोबाइल एप्प और वेबसाइट ‘कबाड़ीवाला’ के जरिए टनों ई-वेस्ट एकत्रित किया जा रहा है
|
train
|
|
इस तरह के कई उदाहरण हैं
|
train
|
|
ये सभी भारत को ग्लोबल रिसाइक्लिंग हब बनाने में मदद कर रहे हैं,
|
train
|
|
इसके बावजूद जनजातीय समाज, अपनी परम्पराओं को सहेजने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं
|
train
|
|
लेकिन, ऐसे इनिशिएटिव्स की सफलता के लिए एक जरूरी शर्त भी है - वो ये है कि ई-वेस्ट के निपटारे से सुरक्षित उपयोगी तरीकों के बारे में लोगों को जागरूक करते रहना होगा
|
train
|
|
ई-वेस्ट के क्षेत्र में काम करने वाले बताते हैं कि अभी हर साल सिर्फ पंद्रह-सत्रह प्रतिशत ई-वेस्ट को ही रीसायकल किया जा रहा है
|
train
|
|
मेरे प्यारे देशवासियो, आज पूरी दुनिया में क्लाइमेट चेंज और बायोडायवर्सिटी के संरक्षण की बहुत चर्चा होती है
|
train
|
|
इस दिशा में भारत के ठोस प्रयासों के बारे में हम लगातार बात करते रहे हैं
|
train
|
|
भारत ने अपने वेटलैंड्स के लिए जो काम किया है, वो जानकर आपको भी बहुत अच्छा लगेगा
|
train
|
|
कुछ श्रोता सोच रहे होंगे कि वेटलैंड्स क्या होता है ? वेटलैंड् साइट्स यानी वो स्थान जहाँ दलदली मिट्टी जैसी जमीन पर साल-भर पानी जमा रहता है
|
train
|
|
कुछ दिन बाद, दो फरवरी को ही वर्ल्ड वेटलैंड्स डे है
|
train
|
|
हमारी धरती के अस्तित्व के लिए वेटलैंड्स बहुत ज़रूरी हैं, क्योंकि इन पर, कई सारे पक्षी, जीव-जंतु निर्भर करते हैं
|
train
|
|
ये बायोडायवर्सिटी को समृद्ध करने के साथ फ्लड कण्ट्रोल और ग्राउंड वाटर रिचार्ज को भी सुनिश्चित करते हैं
|
train
|
|
आप में से बहुत लोग जानते होंगे रामसर साइट्स ऐसे वेटलैंड्स होते हैं, जो इंटरनेशनल इम्पोर्टेंस के हैं
|
train
|
|
जनजातीय समुदायों से जुड़ी चीज़ों के संरक्षण और उन पर रिसर्च के प्रयास भी होते हैं
|
train
|
|
वेटलैंड्स भले ही किसी देश में हो, लेकिन उन्हें, अनेक मापदंडो को पूरा करना होता है, तब जाकर उन्हें, रामसर साइट्स घोषित किया जाता है
|
train
|
|
रामसर साइट्स में बीस हज़ार या उससे अधिक वाटर बर्ड्स होने चाहिए
|
train
|
|
स्थानीय मछली की प्रजातियों का बड़ी संख्या में होना जरुरी है
|
train
|
|
आजादी के पचहत्तर साल पर, अमृत महोत्सव के दौरान रामसर साइट्स से जुड़ी एक अच्छी जानकारी भी मैं आपके साथ शेयर करना चाहता हूँ
|
train
|
|
हमारे देश में अब रामसर साइट्स की कुल संख्या पचहत्तर हो गयी है, जबकि, दो हज़ार चौदह के पहले देश में सिर्फ छब्बीस रामसर साइट्स थी
|
train
|
|
इसके लिए स्थानीय समुदाय बधाई के पात्र हैं, जिन्होनें इस बायोडायवर्सिटी को संजोकर रखा है
|
train
|
|
यह प्रकृति के साथ सद्भावपूर्वक रहने की हमारी सदियों पुरानी संस्कृति और परंपरा का भी सम्मान है
|
train
|
|
भारत के ये वेटलैंड्स हमारे प्राकृतिक सामर्थ्य का भी उदाहरण हैं
|
train
|
|
ओडिशा की चिलका झील को चालीस से अधिक वाटर बर्ड स्पीशीज को आश्रय देने के लिए जाना जाता है
|
train
|
|
कईबुल-लमजाअ, लोकटाक को स्वाम्प डियर का एकमात्र नेचुरल हैबिटैट माना जाता है
|
train
|
|
ऐसे ही टोटो, हो, कुइ, कुवी और मांडा जैसी जनजातीय भाषाओं पर काम करने वाले कई महानुभावों को पद्म पुरस्कार मिले हैं
|
train
|
|
तमिलनाडु के वेड़न्थांगल को दो हज़ार बाइस में रामसर साइट्स घोषित किया गया
|
train
|
|
यहाँ की बर्ड पापुलेशन को संरक्षित करने का पूरा श्रेय आस-पास के किसानों को जाता है
|
train
|
|
कश्मीर में पंजाथ नाग समुदाय एनुअल फ्रूट ब्लॉसम फेस्टिवल के दौरान एक दिन को विशेष तौर पर गाँव के झरने की साफ़–सफाई में लगाता है
|
train
|
|
वर्ल्डस रामसर साइट्स में अधिकतर यूनिक कल्चर हेरिटेज भी हैं
|
train
|
|
मणिपुर का लोकटाक और पवित्र झील रेणुका से वहाँ की संस्कृतियों का गहरा जुड़ाव रहा है
|
train
|
|
इसी प्रकार सांभर का नाता माँ दुर्गा के अवतार शाकम्भरी देवी से भी है
|
train
|
|
भारत में वेटलैंड्स का ये विस्तार उन लोगों की वजह से संभव हो पा रहा है, जो रामसर साइट्स के आसपास रहते हैं
|
train
|
|
मैं, ऐसे सभी लोगों की बहुत सराहना करता हूँ, ‘मन की बात’ के श्रोताओं की तरफ से उन्हें शुभकामनाएं देता हूँ
|
train
|
|
मेरे प्यारे देशवासियो, इस बार हमारे देश में, खासकर उत्तर भारत में, खूब कड़ाके की सर्दी पड़ी
|
train
|
|
इस सर्दी में लोगों ने पहाड़ों पर बर्फबारी का मजा भी खूब लिया
|
train
|
Subsets and Splits
No community queries yet
The top public SQL queries from the community will appear here once available.