text stringlengths 10 225 |
|---|
[HIN] माँ, चलो कल एक फिल्म देखने चलते हैं। |
[HIN] मुझे कल स्कूल नहीं जाना है। |
[HIN] छुट्टी है। |
[HIN] ओह, कल 14 अप्रैल है न? |
[HIN] कल तुम्हारे पिताजी की भी छुट्टी होगी। |
[HIN] हम फिल्म देखने का प्लान बना सकते हैं! |
[HIN] यह तो अच्छी खबर है! |
[HIN] पर इस दिन छुट्टी क्यों है? |
[HIN] क्या सभी स्कूल, कॉलेज और ऑफिस कल बंद रहेंगे? |
[HIN] कल अंबेडकर जयंती है! |
[HIN] इस दिन को हर वर्ष बी.आर. अंबेडकर के जन्म के उपलक्ष में मनाया जाता है। |
[HIN] क्या तुमने उनके बारे में सुना है? |
[HIN] मेरे खयाल से इन्हें मैंने अपनी हिस्ट्री और सिविक्स की किताब में देखा है। |
[HIN] क्या वे हमारे संविधान से संबंध रखते हैं? |
[HIN] बिलकुल सही! उन्हें भारतीय संविधान का जनक कहा जाता है। |
[HIN] वे नागरिक अधिकारों के लिए लड़ने वाले कार्यकर्ता था जिन्होंने संविधान तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। |
[HIN] उन्होंने उस जीवंत प्रजातांत्रिक स्वरूप को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिस पर भारत को गर्व है। |
[HIN] मुझे अब याद आया! |
[HIN] हाल ही में हम उनके बारे में सिविक्स की कक्षा में चर्चा कर रहे थे। |
[HIN] मैम ने कहा था कि वे उनके बारे में हमें और बताएंगी जब हम भारतीय संविधान का पाठ पढ़ेंगे। |
[HIN] उन्होंने समाज से जाति के आधार पर भेदभाव खत्म करने के लिए लड़ाई की थी, है ना? |
[HIN] हाँ, खुद दलित होने की वजह से उन्हें पता था कि छुआछूत की बुराई से जूझना कितना मुश्किल है। |
[HIN] इसलिए इन्होंने निचली जाति के लोगों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी। |
[HIN] उन्होंने बड़े पैमाने में भेदभाव के खिलाफ लड़ाई की और जीत हासिल की। |
[HIN] वाह, कितना मजबूत व्यक्तित्व था उनका! |
[HIN] इसलिए इस दिन को पूरे उपमहाद्वीप में समानता दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। |
[HIN] मुझे मालूम है कि तुम्हें इस व्यक्ति के बारे में पढ़ने में बहुत अच्छा लगेगा जब तुम यह पाठ स्कूल में पढ़ोगी। |
[HIN] हाँ माँ, मैं इसके लिए इंतज़ार नहीं कर सकती। |
[HIN] मैं वास्तव में उत्सुक हूं। |
[HIN] ठीक है, अब बताओ कि कौन सी फिल्म देखना चाहती हो? |
[HIN] क्या तुम नई मार्वल फिल्म देखना चाहोगी? |
[HIN] तुम्हारा मतलब है डॉक्टर स्ट्रेंज और मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस? |
[HIN] मैं उसे देखने के लिए बेकरार हूँ। |
[HIN] क्या तुम टिकट बुक कर सकती हो? |
[HIN] पहले पिताजी से बात कर लूं। |
[HIN] हैलो, तुम वेब डिजाइनिंग का कोर्स कर रही हो न? |
[HIN] मेरी एक दोस्त भी यही कोर्स करने की सोच रही है, तो मैंने उससे कहा कि मैं उसके बारे में तुमसे कुछ जानकारी लूँगी। |
[HIN] हाँ, ये मेरा दूसरा साल है। |
[HIN] बढ़िया, तो वो क्या जानना चाहती है? |
[HIN] कौन-कौन से कॉलेज हैं जहाँ वेब डिजाइनिंग का डिप्लोमा कोर्स होता है? |
[HIN] उसने अपनी पसंद के बारे में कुछ पक्का तय नहीं किया है, तो अभी बस इसे ट्राई करना चाहती है। |
[HIN] ठीक है, मैं समझ गई। |
[HIN] ये पुणे के स्कूल ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी; चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज और चेन्नई के लोयोला कॉलेज और अन्य बहुत सारे कॉलेजों में उपलब्ध है। |
[HIN] तुम तो लोयोला कॉलेज गई थी न? |
[HIN] हाँ, मेरी पढ़ाई वहीं हुई थी। |
[HIN] तुमने जो कॉलेज बताए, वे काफ़ी नामी हैं। |
[HIN] प्रवेश की प्रक्रिया क्या है? |
[HIN] हाँ, कुछ कॉलेज अपने खुद के एंट्रेंस एक्ज़ाम करवाते हैं। |
[HIN] और10वीं और 12वीं की ग्रेड भी देखते हैं। |
[HIN] एन.आई.डी. एंट्रेंस एक्ज़ाम जैसी राष्ट्रीय परीक्षाएँ भी हैं। |
[HIN] मेरी दोस्त के बोर्ड में वाकई बहुत अच्छे नंबर आए थे तो वे मेरिट के आधार पर किसी भी एंट्रेंस में पास हो सकती है। |
[HIN] उसे अपनी क्रिएटिव स्किल पर खास भरोसा नहीं है। |
[HIN] इन यूनिवर्सिटियों में डिप्लोमा कोर्स कितने समय का है? |
[HIN] आम तौर पर ये एक से दो साल तक चलता है। |
[HIN] असल में ये इस बात पर निर्भर करता है कि किस कॉलेज में एडमिशन लिया है। |
[HIN] क्या करियर ऑप्शन अच्छे हैं? |
[HIN] हाँ, इस फ़ील्ड में नौकरी के मौके बढ़िया हैं। |
[HIN] खास कर के तब जब दुनिया तेजी से डिजिटल होती जा रही है। |
[HIN] हम्म.. मैं समझ रही हूँ तुम क्या कहना चाहती हो। |
[HIN] क्या तुम ऐसे किसी को जानती हो जिसने पहले यह कोर्स किया हो? |
[HIN] हाँ, मेरे एक दोस्त ने कुछ पाँच साल पहले वेब डिजाइनिंग में डिप्लोमा किया था। |
[HIN] आज वो एक सफल वेब डिज़ाइनर है। |
[HIN] अगर तुम्हें कोई एतराज़ न हो, तो क्या मुझे उनकी कॉन्टैक्ट इंफ़ॉरमेशन मिल सकती है? |
[HIN] ऐसा इसलिए कि फिर मैं इसे अपनी दोस्त को दे सकती हूँ ताकि वो किसी से इस कोर्स के बारे में डीटेल में बात कर सके। |
[HIN] बिल्कुल, मैं तुम्हें वॉट्सएप पर कॉन्टैक्ट भेज दूँगी। |
[HIN] क्या मुझे बहुत देर हो गई? |
[HIN] परेड शुरू हो गई क्या? |
[HIN] पता नहीं इतनी देर कैसे सो गई मैं। |
[HIN] चिंता मत करो, तुम सही समय पर आई हो। |
[HIN] अभी बस 5 ही मिनट हुए हैं। |
[HIN] इधर आ कर बैठो। |
[HIN] मैंने क्या मिस किया? |
[HIN] कुछ खास नहीं! बस राष्ट्रपति जी का राष्ट्रीय झंडा फहराना। |
[HIN] और राष्ट्रपति को 21 तोपों की सलामी। |
[HIN] अभी आर्मी, नेवी और एयर फोर्स की अलग-अलग टुकड़ियाँ और उनके साथ उनके बैंड राजपथ पर राष्ट्रपति भवन से मार्च करते आ रहे हैं। |
[HIN] ये लोग कहाँ जा रहे हैं? |
[HIN] इंडिया गेट की तरफ और अंत में लाल किला। |
[HIN] जैसे-जैसे वे गुजरते हैं, राष्ट्रपति को सलाम करते हैं। |
[HIN] और देखो वे भी किस तरह खड़े हैं और उन्हें आगे मार्च करते जाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। |
[HIN] काश मैं किसी दिन सामने से बैठ कर देख सकूं। |
[HIN] अलग-अलग राज्यों की प्रदर्शनी का क्या हुआ? |
[HIN] क्या वह आर्मी के मार्च पास्ट के बाद होगा? |
[HIN] हाँ, जब सारी टुकड़ियाँ मार्च करके निकल जाएंगी, तब वे सब आएंगे। |
[HIN] हर राज्य को एक झांकी में दिखाया जाएगा। |
[HIN] इनमें उस विशिष्ट राज्य का इतिहास, संस्कृति, धरोहर, विकास कार्यक्रम और पर्यावरण दिखाया जाता है। |
[HIN] वो अपने साथ कुछ ऐनिमेशन और साउंड भी लेकर चलते हैं। |
[HIN] काफी रंगारंग डिस्प्ले होता है। |
[HIN] और मेरे लिए पूरी परेड का सबसे पसंदीदा भाग भी यही है। |
[HIN] मुझे आज भी याद है पिछली बार पश्चिम बंगाल की झांकी किस तरह से सजाई गई थी। |
[HIN] और उस पर ग्रामीण बंगाल का लोक नृत्य दर्शा रहे नर्तक भी। |
[HIN] पता नहीं, इस साल क्या दिखाने वाले हैं। |
[HIN] इंतज़ार करते हैं और देखते हैं। |
[HIN] लेकिन भूलना मत, आज 12 बजे के करीब तुम्हारी सिट एंड ड्रॉ प्रतियोगिता भी है। |
[HIN] क्या तुम उसके लिए तैयार हो? |
[HIN] मैंने पहले से ही स्केच बनाने का अभ्यास कर लिया है। |
[HIN] मैं गणतंत्र दिवस के परेड की एक झलक ड्रा करने वाली हूँ। |
[HIN] काश मुझे इनाम मिल जाए। |
[HIN] इनामों के बारे में मत सोचो। |
[HIN] वहाँ पर बस मस्त रहना। |
[HIN] मेरी शुभकामनाएं तुम्हारे साथ हैं। |
End of preview. Expand
in Data Studio
README.md exists but content is empty.
- Downloads last month
- 6