text
stringlengths
1
1.24M
सरकारी बिजली उत्पादन कम्पनी एनटीपीसी का शुद्ध लाभ पिछले कारोबारी साल की चौथी तिमाही में साल-दर-साल आधार पर 69 फीसदी अधिक 4,381 करोड़ रुपये रहा. आलोच्य तिमाही में कम्पनी की बिक्री लगभग एक फीसदी अधिक 16,461 करोड़ रुपये रही. पिछले सम्पूर्ण कारोबारी वर्ष में 12,619 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया, जो एक साल पहले 9,2...
AIMA, मिनी रत्न PSU में  एमबीए ग्रेजुएट्स के लिए वैकेंसी निकली है. इच्छुक उम्मीदवार 13 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं. पदों के नाम मैनेजमेंट ट्रेनी (जनरल) मैनेजमेंट ट्रेनी (एकाउंट्स) योग्यता: फर्स्ट क्लास एमबीए डिग्री उम्र: 28 साल चयन लिखित परीक्षा और इंयरव्यू के आधार पर होगा. ज्यादा जानकारी के लिए देखें... https://joba...
तमिलनाडु की 'आयरन लेडी' कही जाने वाली जे. जयललिता ने शनिवार को पांचवी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. लगभग सात महीने के इंतजार के बाद कर्नाटक उच्च न्यायालय ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में उनको बरी कर दिया. उनकी वापसी पर ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) पार्टी में जश्न का माहौल है. जयललिता राधाकृष्णन ...
यह लेख है: ग्रेटर नोएडा के एक कॉलोनी के निवासियों ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक चिट्ठी लिखकर अपने कॉलोनी का नाम बदलने की गुहार लगाई है. दरअसल, ग्रेटर नोएडा में इस कॉलोनी का नाम 'पाकिस्तान वाली गली' है. लोगों ने इसी नाम को बदलने की गुहार लगाई है. इस कॉलोनी के लोगों का कहना ह...
दिल्ली की स्थानीय अदालत ने शराब व्यवसायी पॉन्‍टी चड्ढा एवं उसके भाई हरदीप चड्ढा हत्याकांड के आरोपी सुखदेव सिंह नामधारी की पुलिस हिरासत अवधि पांच दिसम्बर तक के लिए बढ़ा दी है. छतरपुर स्थित फार्महाउस पर 17 नवम्बर को कथित तौर सम्पत्ति विवाद को लेकर आपसी गोलीबारी में चड्ढा बंधुओं की मौत हो गई थी और इस मामले में नामधारी गव...
एक्ट्रेस करीना कपूर पॉपुलर रियलिटी शो डांस इंडिया डांस को जज कर रही हैं. हालांकि वह अपने दूसरे कमिटमेंट्स की वजह से शो के लिए शूट नहीं कर रही हैं. ऐसे में बहन करिश्मा कपूर उनकी जगह शो को जज करने का काम कर रही हैं. इस बार शो का आने वाला एपिसोड धमाकेदार होने वाला है, क्योंकि स्टेज पर करिश्मा और शक्ति कपूर बेहतरीन डांस पर...
हैमिल्टन एक गाया-और-रैप-थ्रू संगीत है जिसमें संगीत, गीत और लिन-मैनुअल मिरांडा की एक किताब है, जो रॉन चेरनो की 2004 की किताब अलेक्जेंडर हैमिल्टन पर आधारित है। संगीत अमेरिकी संस्थापक पिता अलेक्जेंडर हैमिल्टन की कहानी बताता है। 2008 से 2015 तक सात साल की अवधि में रचित, मिरांडा का कहना है कि हैमिल्टन मूल रूप से उनके दिमाग ...
पीएम मोदी के आदमकद कार्डबोर्ड कटआउट्स लिए थे प्रदर्शनकारी कश्मीरी अलगाववादियों के झंडे लेकर एयरपोर्ट पर किया प्रदर्शन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास राज्य के ह्यूस्टन में आयोजित हाउडी मोदी कार्यक्रम में शिरकत की. हाउडी मोदी के मंच से दोनों ही नेताओं ने आतंकवाद को लेक...
टर्मिनेटर: सारा कॉनर क्रॉनिकल्स (कभी-कभी टर्मिनेटर के रूप में संक्षिप्त: टीएससीसी या बस टीएससीसी) एक अमेरिकी विज्ञान कथा टेलीविजन श्रृंखला है जो जनवरी 2008 से अप्रैल 2009 तक फॉक्स पर प्रसारित हुई थी। शो का निर्माण वार्नर ब्रदर्स टेलीविजन और सी2 पिक्चर्स (सी2) द्वारा किया गया था। सीज़न दो में पिक्चर्स को द हैल्सियॉन कंप...
लेख: जलालाबाद में एक प्रमुख राजनेता के घर पर जुटे कबायली नेताओं को निशाना बनाकर रविवार को किए गए आत्मघाती हमले में 14 लोग मारे गए। एक सप्ताह से भी कम समय में पूर्वी अफगान शहर में यह दूसरा भीषण हमला है। तालिबान के साथ शांति वार्ता शुरू करने के लिए चार देशों के बीच होने वाली दूसरे दौर की वार्ता की पूर्व संध्या पर किए गए ...
ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने बीते 18 महीनों में 700 से ज्यादा लैपटॉप और कंप्यूटर खो दिए. प्रेस एसोसिएशन द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक मई 2015 से अक्तूबर 2016 के बीच कुल 759 लैपटॉप और कंप्यूटर खो गए जबकि अतिरिक्त 32 चोरी चले गए. ब्रिटेन के फ्रीडम ऑफ इन्फर्मेशन एक्ट के तहत मांगी गई जानकारी के मुताबिक इस अवधि...
2019 की जुलाई-सितंबर में भारत की जीडीपी के आंकड़े होंगे जारी पहली तिमाही के दौरान 5% की दर से बढ़ी थी देश की विकास दर बीते कुछ महीनों के आंकड़े बताते हैं कि आर्थिक मोर्चे पर देश की स्थिति ठीक नहीं है. वहीं सरकार भी अब इस तथ्‍य को स्‍वीकार करने लगी है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में कहा कि विकास दर में थोड़ी...
भारतीय क्रिकेट टीम ब्रिटेन के लंबे दौरे की शुरुआत बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ दो टी- 20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में जीत के साथ करने उतरेगी. मैच भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे शुरू होगा. इस मैच से टीम इंग्लैंड दौरे की तैयारी भी करेगी, जो इस संक्षिप्त सीरीज के बाद शुरू होगा. शानदार फॉर्म में चल ही इंग्लैंड की टीम ने वनड...
गणित में, प्राकृतिक संख्याएँ वे होती हैं जिनका उपयोग गिनने के लिए किया जाता है (जैसे कि "मेज पर छह सिक्के हैं") और क्रमबद्ध करना (जैसे कि "यह देश का तीसरा सबसे बड़ा शहर है")। सामान्य गणितीय शब्दावली में, गिनती के लिए बोलचाल की भाषा में उपयोग किए जाने वाले शब्द "कार्डिनल नंबर" होते हैं और क्रम से जुड़े शब्द "क्रमिक संख्...
यह सूची कर्नाटक के जिलों की है:- विजयनगर जिला उडुपी जिला उत्तर कन्नड़ जिला कोडगु जिला कोप्पल जिला कोलार जिला गदग जिला गुलबर्ग जिला चामराजनगर ज़िला चिकबलापुरा जिला चिकमगलूर जिला चित्रदुर्ग जिला तुमकूर जिला दक्षिण कन्नड़ जिला दावणगेरे जिला धारवाड़ जिला बंगलोर ग्रामीण जिला बंगलोर शहरी जिला बागलकोट जिला...
निम्नलिखित घटनाओं का वर्णन मकान मालकिन श्रीमती ब्रूक्स के दृष्टिकोण से किया गया है। बाद वाला कीहोल में सुनने की कोशिश करता है, लेकिन जब टेस और एलेक के बीच बहस गर्म हो जाती है तो वह जल्दी से पीछे हट जाता है। बाद में वह टेस को घर से निकलते हुए देखती है, फिर छत पर एक फैलता हुआ लाल धब्बा - एक खून का धब्बा - देखती है। वह मद...
समाजवादी पार्टी के 25 साल पूरे होने पर शनिवार को लखनऊ में रजत जयंती समारोह शुरू हो गया है. समारोह में लालू प्रसाद यादव, शरद यादव और एचडी देवेगौड़ा मौजूद हैं. इनकी मौजूदगी से पिछले कुछ दिनों से चल रही महागठबंधन की सुगबुगाहट एक बार फिर तेज हो गई है. अखिलेश ने होटल जाकर लालू, शरद और देवेगौड़ा से मुलाकात की. इसके साथ ही का...
'उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक (Uri: The Surgical Strike)' ने इतिहास रच दिया है. विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की देशभक्ति के जज्बे से लबरेज फिल्म ने कमाई के मामले में 'बाहुबली 2 (Baahubali 2)' को पछाड़ दिया है. विकी कौशल और यामी गौतम की  'उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक (Uri: The Surgical Strike)' 11 जनवरी को रिलीज हुई थी, और फिल्म क...
लेख: एससी-एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले से नाराज कांग्रेस ने कहा कि एससी-एसटी एक्ट को मोदी सरकार कमजोर कर रही है. साथ ही कांग्रेस ने सवाल उठाया कि आखिर इस एक्ट पर पीएम मोदी चुप क्यों हैं. इतना ही नहीं, कांग्रेस ने इस एक्ट को कमजोर करने के लिए बीजेप...
यह एक लेख है: दिल्ली के पॉश इलाके कैलाश कॉलोनी में रहने वाली एक चीन की छात्रा के साथ कथित रूप से एक माली ने छेड़छाड़ की. उसकी शिकायत पर माली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. छात्रा दिल्ली के नामी कॉलेज से पढ़ रही है और वह भारत-चीन एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत यहां आई है.  टिप्पणियां बताया जाता है कि यह मामला फरवरी का है. आ...
भारत में हर चार में से तीन उद्योगपतियों का मानना है कि बड़ी कंपनियों में शीर्ष कार्यकारियों को जितना दिया जाना चाहिए उससे ‘कहीं अधिक’ वेतन दिया जाता है। ग्रांट थार्नटन इंटरनेशनल बिजनेस रिपोर्ट के मुताबिक, उद्योगपतियों ने सीईओ का वेतन तय करने के निर्णय में शेयरधारकों की भूमिका बढ़ाने का समर्थन किया है ताकि प्रक्रिया पार...
यह एक लेख है: महाराष्ट्र के भिवंडी में राहुल गांधी को 8 मई को स्थानीय कोर्ट में हाज़िर होना होगा। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की छुट्टी पर भले ही विपक्ष चुटकी ले रहा हो, देशभर में ये बात सुर्खियों में हो लेकिन अब उनकी हाज़िरी ज़रूरी हो गई है। उनके वकीलों ने भिवंडी की स्थानीय अदालत में संसद से भी उनके अवकाश की दलील देते...
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने एसोसिएट बैंक पीओ का परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन कैंडिडेट्स ने यह एग्जाम दिया था वो बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 2886 पीओ के पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन नवंबर 2014 में किया था. जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा पास कर लि...
दिए गए शीर्षक के अनुरूप एक पाठ यह हो सकता है: किसानों को संतरा के भाव पांच रुपये किलो भी नहीं मिल रहे हैं. जो आम तौर पर 25-30 रुपये किलो होता है जबकि बड़े शहरों मे यहीं 70-100 किलो बैठता है. खरीदार व्यापारी किसानों के बगीचे नहीं खरीद रहे और संतरा पूरी तरह से पक चुका है. अगर एक सप्ताह में संतरा नहीं बिका तो पूरी फसल जमीन...
पाकिस्तान-अफगानिस्तान क्षेत्र के लिये नियुक्त किये गये विशेष अमेरिकी दूत रिचर्ड हालब्रुक के नेतृत्व में अमेरिकी अधिकारियों का एक दल स्वात और पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत के आस पास के इलाकों का दौरा कर तालिबान के खिलाफ जारी सैन्य कार्रवाई से विस्थापित हुए लाखों लोगों के शिविरों का जायजा लेगा. विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्त...
लेख: एक कन्नड़ फिल्म की शूटिंग के दौरान डूबे दूसरे स्टंट कलाकार का शव तीन दिन की गहन तलाशी के बाद आज यहां पास के टिप्पागोंडानाहल्ली झील के गहरे पानी से निकाला गया. पुलिस के मुताबिक फिल्म ‘मास्तीगुडी’ के क्लाइमेक्स एक्शन दृश्य के दौरान सोमवार को हेलीकॉप्टर से पानी में छलांग लगाने वाले अनिल के शव को राष्ट्रीय आपदा मोचन ब...
नोमैटर मुतासा (जन्म 28 अक्टूबर 1995) जिम्बाब्वे के एक क्रिकेटर हैं। वह फरवरी 2017 में 2017 महिला क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर में जिम्बाब्वे महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए खेली। टूर्नामेंट में, वह 6 आउट के साथ जिम्बाब्वे के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज थी। उन्होंने 5 जनवरी 2019 को नामीबिया की महिलाओं के खिल...
द इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कानपुर अब हिंदू पवित्र ग्रंथों का डिजिटलाइजेशन करने का फैसला किया है. आईआईटी कानपुर एक पहला इंजीनियरिंग कॉलेज है, जो हिंदू धार्मिक किताबों के टेक्स्ट और ऑडियो सर्विस करने जा रहा है. इस सर्विस के माध्यम से एक प्लेटफॉर्म पर ग्रंथों से जुड़ी जानकारी टेक्स्ट और ऑडियो फॉर्म में अपलोड की जा...
किसी रिश्ते का टूट जाना कितना दुख देता है,ये शायद हम बता न सकें. लेकिन एक बात जरूर कहना चाहेंगे कि हमारे देश में ज्यादातर यंगस्टर्स रिलेशनशिप के टूट जाने पर डिप्रेशन में चले जाते हैं और ना चाहते हुए भी गलत कदम उठा लेते हैं.हम यहां Breakup को लेकर दिलासा नहीं दे रहे, बल्कि बता रहे हैं कि कैसे आप Breakup का जबरदस्त फायदा...
दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र के बीटा-1 क्षेत्र में रहने वाली एक युवती का ई-मेल हैक कर किसी अज्ञात शख्स ने उसका फोटो चुरा लिया. इसके बाद युवती के फोटो का अश्लील वीडियो बनाया और उसे फेसबुक पर अपलोड कर दिया. पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. पुलिस उपाधीक्षक अरू...
2-जी लाइसेंस के आवंटन और उनकी कीमत के बारे में पी चिदंबरम को पूरी जानकारी थी। ये कहना है राजा के वकील सुशील कुमार का। पटियाला हाउस कोर्ट में इस मामले की सुनवाई के दौरान राजा के वकील ने कहा कि चिदंबरम को पूरी जानकारी थी। और सभी फैसले चिदंबरम की रजामंदी से लिए गए। राजा के वकील ने कहा कि वो चिदंबरम को आरोपी नहीं कह रहे है...
जम्मू कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक पर 25 जनवरी 1990 में भारतीय वायुसेना कर्मियों पर आतंकी हमले में शामिल होने का आरोप है. इसमें वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर रवि खन्ना सहित चार वायुसेना कर्मियों की मौत हो गई थी, जबकि 10 वायुसेना कर्मी जख्मी हो गए थे. हालांकि इस मामले में यासीन मलिक को अभी तक सजा नहीं मिली है. इस घ...
एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि मास्क की प्रभावशीलता पर पर्याप्त आंकड़े नहीं हैं और पर्यावरण संरक्षण के लिए आंदोलन शुरू करने की जरूरत है.
आर्थर कॉनन डॉयल का जन्म 22 मई 1859 को स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में हुआ था; अपने दस भाइयों-बहनों में वे तीसरे नंबर पर थे। उनके पिता चार्ल्स अल्टामोंट डॉयल का जन्म इंग्लैंड में आयरिश वंश में हुआ था और उनकी माँ, जन्म नाम मेरी फोली, भी आयरिश थीं। डॉयल के पिता की मृत्यु कई वर्षों तक मनोरोग से पीड़ित रहने के बाद 1893 में क्रिकट...
फिल्म का दूसरा सेविंग ग्रेस है इसके गाने और प्रीतम का संगीत... गाने बहुत अच्छे हैं, लेकिन काश, उन्हे कहानी में ढंग से पिरोया गया होता... मसलन, 'बलम पिचकारी...' अचानक शुरू हो जाता है... 'माधुरी का घाघरा...' पहले ही लोगों को पसंद आ चुका है, लेकिन यह भी ज़बरदस्ती ठूंसा हुआ लगता है... वैसे सभी गानों के बोल अच्छे हैं, और सि...
#Chhichhore ho gaye hum Proud to be a part of this amazing cast & under the guidance of the Dangal director, @niteshtiwari22 Releasing on 30th August 2019. Presented by @foxstarhindi, a @ngemovies production. #SajidNadiadwala@itsSSR@ShraddhaKapoorpic.twitter.com/GSQvTfbG73
अर्जुन कपूर इन द‍िनों नेपाल में अपनी फिल्म 'इंड‍ियाज मोस्ट वांटेड' की शूट‍िंग कर रहे हैं. लेकिन उन्हें अचानक शूट‍िंग बीच में छोड़कर नेपाल से मुंबई लौटना पड़ा. अर्जुन के मुंबई लौटने की वजह थीं उनकी बहन अंशुला कपूर. दरअसल, अंशुला को माइग्रेन अटैक की वजह से अस्पताल में एडमिट कराया गया था. बहन के तबियत की बुरी खबर मिलते ही...
क्‍या है पैनिक अटैक का कारण? जानिए इसके बारे में सबकुछ बार-बार होती है घबराहट, तो ये आसान उपाय आएंगे काम... मनोविज्ञानी डॉ. समीर पारिख ऐसे असफल विद्यार्थियों को जिंदगी की किसी एक असफलता को अस्वीकारने और उसे सकारात्मक रूप में लेने का सुझाव देते हैं. डॉ. पारिख ने कहा, "परीक्षा में फेल विद्यार्थियों को हताश नहीं होना चाह...
इरावती ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर लिखित जयशंकर प्रसाद का तीसरा और अपूर्ण उपन्यास है, जिसका प्रकाशन सन् १९३८ ई॰ में भारती भंडार, इलाहाबाद से हुआ था। परिचय 'इरावती' 'कामायनी' के बाद की कृति है। इस अपूर्ण उपन्यास का प्रकाशन प्रसाद जी के निधन के बाद हुआ। पुष्यमित्र शुंग के काल की कथावस्तु को आधार बनाकर प्रसाद जी ने इस उपन्यास...
समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के मन की चली तो साइना नेहवाल लोकसभा में नजर आ सकती है। मुलायम ने बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल को समाजवादी पार्टी में शामिल होने की पेशकश की है। मंगलायतन यूनिवर्सिटी में आयोजित एक दीक्षांत समारोह में बोल रहे थे जहां ओलिंपिक पदक विजेताओं को डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा जा रहा था। इस...
राजस्थान रॉयल्स (RR) ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराकर अपने घरेलू अभियान का अंत जीत के साथ किया और आईपीएल प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीदें भी कायम रखीं. 'करो या मरो' के इस मैच में जीत के लिए 161 रनों का लक्ष्य रॉयल्स ने 19.1 ओवर में हासिल कर लिया. इस जीत के बाद राजस्थान अब 12 मैचों में 10 अंक लेकर छठे स्थान पर ...
A post shared by CHOU TZUYU 周子瑜 (@t.zuyu) on Sep 8, 2017 at 4:43am PDT A post shared by CHOU TZUYU 周子瑜 (@t.zuyu) on Jul 29, 2017 at 2:24pm PDT A post shared by CHOU TZUYU 周子瑜 (@t.zuyu) on Jul 11, 2017 at 1:04am PDT A post shared by CHOU TZUYU 周子瑜 (@t.zuyu) on Mar 19, 2017 at 9:37pm PDT A post shared by CHOU TZUYU 周子瑜 (...
लेख: फ़िल्म में अज़हरुद्दीन की पहली पत्नी नौरीन की भूमिका में होंगी एक्ट्रेस प्राची देसाई। अज़हरुद्दीन की दूसरी पत्नी संगीता बिजलानी के रोल के लिए नर्गिस फाखरी तय मानी जा रही हैं। नर्गिस से पहले ये रोल करीना कपूर, कृति सनन, जैकलीन फ़र्नांडिस तक को ऑफ़र किया गया था।टिप्पणियां इस फ़िल्म के लिए इमरान पूर्व क्रिकेटर और कप्तान अज़...
लेख: पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) से मुख्यमंत्री पेमा खांडू और छह अन्य विधायकों को निलंबित किए जाने के बाद अरुणाचल प्रदेश की सियासत में नया सियासी नाटक सामने आया है. खांडू की सरकार ने शुक्रवार को 49 विधायकों का समर्थन होने का दावा किया. भाजपा ने भी खांडू को समर्थन देने की बात कही है. भाजपा का यह भी कहना है कि किसी...
गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र की विकास नगर कालोनी में 11 साल के एक लड़के से दो युवकों ने कथित रूप से अप्राकृतिक यौनाचार किया. पुलिस उपाधीक्षक अरविंद यादव ने बताया कि 26 अक्टूबर की देर शाम यह लड़का अपने घर के बाहर खेल रहा था. उसी दौरान कालोनी के अमित और शेखर उसे फुसला कर एक सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ कुकर्म किया. पुलिस...
अभिनेत्री अदिति राव हैदरी 'आइटम सॉन्ग' शब्द के पूरी तरह खिलाफ हैं। वह कहती हैं कि उन्हें 'डांस नंबर' का हिस्सा बनने में कोई ऐतराज नहीं हैं, लेकिन यह शिष्ट होना चाहिए। अदिति ने कहा, मुझे आइटम सॉन्ग शब्द से नफरत है। मेरे लिए, आइटम गाना वह होता है, जिसमें लड़की छोटे कपड़े पहनती है और सेक्सी दिखती हो। मैं घटिया नहीं दिखना ...
कोलकाता में लगभग 7  साल से निर्माणाधीन पुल गिर गया. मलबे के नीचे 150 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका है. हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है. हैरानी की बात यह है कि 7 साल से बन रहे पुल का 25 फीसदी काम भी पूरा नहीं हो सका था. आइए बताते हैं आपको कोलकाता ब्रिज हादसे से जुड़ी दस बड़ी बातें. 1 . उत्‍तरी कोलकाता ...
मेजबान न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ शृंखला के पांचवें और अंतिम वन-डे मैच के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक-दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 8,000 रन पूरे कर लिए हैं, और वह यह कारनामा करने वाले चौथे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं। वैसे, यह कारनामा कर दिखाने वालों में महेंद्र सिंह धोनी का औसत सर्वश्रे...
यह लेख है: वहीं, आयकर अधिकारी दो प्रमुख व्यावसायियों शेखर रेड्डी और श्रीनिवास रेड्डी (दोनों रेत खदान के कारोबार से जुड़े हैं) से पूछताछ कर रहे हैं. लेकिन इस पूरे मामले में एक अन्य शख्स का नाम भी सामने आ रहा है जिसकी पहचान प्रेम के रूप में हुई है जो इन दोनों कारोबारियों की फर्म के लिए एजेंट के तौर पर काम करता था. इतन...
पंजाब और गोवा में किस्मत आजमाने के बाद अब आम आदमी पार्टी बाकी राज्यों में विस्तार की तैयारी कर रही है. पार्टी के नेता बीजेपी के गढ़ गुजरात में पकड़ मजबूत करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. लेकिन गुजरात के साथ हिमाचल प्रदेश में इसी साल होने वाले चुनाव लड़ने को लेकर पार्टी असमंजस में है. कठिन भौगोलिक परिस्थितियां बड़ी बाधा ...
अशोक कुमार ( ; १३ अक्टूबर १९११, भागलपुर, कुमुद कुमार गांगुली - १० दिसम्बर २००१, मुंबई) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे। सन् १९९९ में भारत सरकार ने उन्हें कला के क्षेत्र में उनके योगदानों के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया। ये महाराष्ट्र राज्य से थे। व्यक्तिगत जीवन हिन्दी फ़िल्म इंडस्ट्री में दादा मुनि के नाम से मशहूर...
रंगभेद का जोरदार विरोध करने वाले दक्षिण अफ्रीकी नेता नेल्सन मंडेला की सेहत और ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें देश के एक अस्पताल में जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया है, जहां करीब तीन सप्ताह पहले फेफड़े में संक्रमण के बाद इस 94 वर्षीय नेता को भर्ती कराया गया था। ‘द सिटिजन’ समाचार पत्र की खबर में कहा गया है, पूर्व राष्ट्रपति ...
महानता की हदें पार कर चुके सचिन तेंदुलकर अपने करियर की अंतिम पेशेवर पारी में सिर्फ 15 रन बना सके। फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में जारी चैम्पियंस लीग के फाइनल मैच में रविवार को सचिन को राजस्थान रॉयल्स के हरफनमौला खिलाड़ी शेन वॉटसन ने बोल्ड किया। इस लीग में सचिन कुल मिलाकर निराश किया है। वह पांच अक्टूबर को दिल्ली में ही 35 र...
दारुल उलूम देवबंद ने मुस्लिम महिलाओं से जुड़ा एक फतवा जारी किया है. फतवे में मुस्लिम महिलाओं का बाजारों में जाकर या कहीं भी गैर-महरम मर्दों से चूड़ियां पहनने को गलत करार दिया है. दरअसल, देवबंद के ही एक व्यक्ति ने दारुल उलूम के इफ्ता विभाग से लिखित सवाल में पूछा था कि हमारे यहां आम तौर पर चूड़ियां बेचने और पहनाने का काम...
झारखंड के विद्यार्थी जल्द ही अपने पाठ्यक्रम में राज्य की खेल हस्तियों क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी, निशानेबाज दीपिका कुमारी और पूर्व हॉकी कप्तान जयपाल सिंह मुंडा के बारे में पढ़ेंगे. शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है. कक्षा दो से लेकर आठ तक के बच्चों के पाठ्यक्रम में इन हस्तियों को शामिल किया गया है. इसे नए ...
बंबई शेयर बाजार में घरेलू संस्थागत निवेशकों और कारोबारियों की खरीदारी जारी रहने से आज भी तेजी रही और शुरुआती कारोबार में संवेदी सूचकांक 116 अंक बढ़कर 26,769.32 अंक पर पहुंच गया. शेयर ब्रोकरों के अनुसार सकल घरेलू उत्पाद में दूसरी तिमाही के दौरान 7.3 प्रतिशत वृद्धि और एशियाई बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने से कारोबारी ध...
टिप्पणियां यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. गौरतलब है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के ग्रुप मैच में भारतीय टीम ने प्रबल प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान को बेहद आसानी से हराया था. इस मैच में शिखर धवन, रोहित शर्मा, युवराज सिंह और कप्‍तान विराट कोहली ने अर्धशतक जमाए थी. इस मैच के परिणाम के लिहाज से हर कोई टीम इंडिया को फाइनल...
दिल्ली सरकार के पशुपालन मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को कहा कि दिल्ली में आज तक जानवरों के लिए कोई पालिसी नहीं बनी. कुत्तों और बंदरों को लेकर संघर्ष चलता है लेकिन कोई पालिसी नहीं बनी. अगर दिल्ली में कोई जानवर किसी तकलीफ में आये तो उसके लिए भी कोई पालिसी नहीं बनी. इसलिए आज हमने पशु स्वास्थ्य और कल्याण पालिसी का ड्राफ्ट तै...
पुर्तगाल राष्ट्रीय फुटबॉल टीम (, ), 1921 से अंतर्राष्ट्रीय पुरुषों एसोसिएशन फुटबॉल प्रतियोगिता में पुर्तगाल का प्रतिनिधित्व करती है। इसे पुर्तगाली फुटबॉल फेडरेशन द्वारा नियंत्रित किया जाता है। टीम का घरेलू स्टेडियम ओइरास में एस्टाडियो नसीओनल है, हालांकि उनके अधिकांश घरेलू खेलों को अक्सर देश भर के अन्य स्टेडियमों में भ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 7 रेसकोर्स रोड स्थित घर पर वरिष्ठ मंत्रियों की बैठक जारी है. हाल ही में विदेश दौरे से लौटे प्रधानमंत्री ने यह बैठक एनडीए सरकार के एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में बुलाई है. हालांकि इसमें मौजूदा सियासी हालात और कई सामयिक मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है. बैठक में सरकार की अब तक की उपलब्धियों प...
केंद्रीय श्रमिक संगठनों द्वारा बुलाई गई दो दिवसीय हड़ताल का पश्चिम बंगाल में कम असर दिखाई दिया और राज्य में हालात सामान्य तथा शांतिपूर्ण दिखाई दिए। कोलकाता में अधिकांश बाजार और दुकानें खुले दिखाई दिए। निजी बसों और टैक्सियों की संख्या कम थी, लेकिन राज्य परिहवन की बसें सड़कों पर बड़ी संख्या में चल रहीं थीं। पुलिस सूत्रों...
एक आदिवासी नाबालिग लड़की ने शादी से इनकार किया तो आरोपी युवक ने अपने परिवार के छह अन्य सदस्यों के साथ मिलकर पहले तो उसको अगवा किया और फिर उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. किदरई पुलिस थाना प्रभारी आर एस उइके ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडला जिले की सीमा पर बसे गांव भुमका मे...
9th Feb 2018. #Paripic.twitter.com/1e6w7EvMmP
टोटेनहम हॉटस्पर फुटबॉल क्लब, जिसे आमतौर पर टोटेनहम (/ˈtɒtənəm/) या स्पर्स के रूप में जाना जाता है, टोटेनहम, लंदन, इंग्लैंड में स्थित एक पेशेवर फुटबॉल क्लब है। यह इंग्लिश फुटबॉल की शीर्ष लीग, प्रीमियर लीग में प्रतिस्पर्धा करता है। टीम ने अप्रैल 2019 से अपने घरेलू मैच 62,850 क्षमता वाले टोटेनहम हॉटस्पर स्टेडियम में खेले ...
लेख: न्यूयॉर्क स्थित जेकेएफ हवाई अड्डे पर एक 85 वर्षीय महिला की अधिकारियों ने कपड़े उतार कर तलाशी ली। इस महिला का कहना है कि वह अपने अपमान और तलाशी के दौरान लगी चोट के लिए जांच एजेंसी पर मुकदमा दायर करने की योजना बना रही है। लॉन्ग आईलैंड निवासी लेनोरे जिम्मेरमैन को फोर्ट लाउडेरडाले जाना था, लेकिन तलाशी के दौरान चोट लग...
तीन तलाक विरोधी बिल पिछले दो दिन से राज्यसभा में लटका हुआ है. आज शीतकालीन सत्र केे आखिरी दिन बिल पास नहीं हो सका. कांग्रेस तीन तलाक विरोधी बिल पर अड़ियल रुख अख्तियार किए हुए है. संसद अनिश्चितकालीन के लिए सत्र के लिए स्थगित हो गई है. कांग्रेस विधेयक को सेलेक्ट कमेटी को भेजने की बात कर रही है, लेकिन सरकार इस बात पर अड़ी ...
दिल्ली में भीख मांगना अब जुर्म नहीं है. लेकिन ये जानकर आप हैरान हो जाएंगे कि हाईकोर्ट के आदेश के महीनेभर बाद भी करीब 500 भिखारी अवैध तरीके से दिल्ली सरकार की जेल में बंद हैं. 8 अगस्त को दिल्ली हाईकोर्ट ने भिखारियों को राहत देते हुए भिक्षावृत्ति को अपराध की श्रेणी से हटा दिया था . कोर्ट के इस आदेश भी दिल्ली सरकार की ताह...
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत विरोध के बीच सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. लेकिन करणी सेना और राजपूत संगठनों का उग्र प्रदर्शन जारी है. ताजा अपडेट यह है कि सुप्रीम कोर्ट में पद्मावत विवाद को लेकर 2 याचिकाएं डाली गई हैं. जिनपर कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा. ये मामले अवमानना के हैं. इसमें मांग की गई है कि कोर्ट के आदेश ...
एक अध्ययन के अनुसार त्रासदी के दो साल बाद भी प्राकृतिक आपदा से बचे लोगों में नींद की गड़बड़ी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ी है. स्लीप पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में लगभग 31 वर्षों की औसत आयु वाले 165 प्रतिभागी (52 प्रतिशत पुरुष) शामिल थे. प्रतिभागी 2010 के भूकंप से प्रभावित क्षेत्रों में से एक पोर्ट-ए-प्रिंस हैती ...
यही नहीं बीते दिनों हैदराबाद में एक युवक ने पीछे से गुजर रही एक रेलगाड़ी के साथ सेल्फी वीडियो बनाने की कोशिश की थी और इस चक्कर में उसकी जान पर बन आई. वीडियो बनाने के दौरान रेलगाड़ी ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
मोदी सरकार सांसदों और उनके परिवार के लोगों के लिए खास योग शिविर लगाने जा रही है. दिल्ली के अशोक रोड स्थित मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान में हर शाम 6 बजे से लेकर रात 8:30 बजे तक सांसदों और उनके परिवारों के लिए 'समर्पण ध्यानयोग शिविर' का आयोजन किया जा रहा है. 'योग शिविर' का आयोजन आयुष मंत्रालय , मुंबई स्थित योग प्र...
केरल की चलाकुडी सीट से निर्दलीय और मलयालम फिल्मों के लोकप्रि‍य अभिनेता इनोसेंट सांसद हैं. यह संसदीय क्षेत्र साल 2008 में हुए परसीमन के बाद अस्तित्व में आया है. 2009 में यहां से कांग्रेस कैंडिडेट के.पी. धनपलन जीतकर सांसद बने थे, लेकिन 2014 में निर्दलीय उम्मीदवार इनोसेंट जीतकर सांसद बने. हालांकि उन्हें लेफ्ट डेमोक्रेटिक ...
ऑन लाइन ट्रेडिंग सुविधा प्रदाता कंपनी ईबे को दिसंबर 2010 में समाप्त चौथी तिमाही में 55.92 करोड़ डॉलर का शुद्ध लाभ हुआ है, जो इससे पिछले साल की इसी तिमाही से 59 फीसद कम है। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। इससे पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 1.35 अरब डालर का शुद्ध लाभ हुआ था। आलोच्य तिमाही में कंपनी की कु...
कमजोर लोकपाल विधेयक के विरोध में टीम अन्ना का रामलीला मैदान में आंदोलन हल्के अंदाज में शुरू हुआ। सर्दी की वजह से ज्यादा लोग आंदोलन स्थल तक नहीं पहुंचे और अन्ना हजारे की गैर-मौजूदगी के कारण भी लोग रामलीला मैदान पहुंचने को उतावले नजर नहीं आए। मुंबई में हजारे के आंदोलन के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए टीम अन्ना के ...
कथित घृणा भाषण के लिए कई मामलों का सामना कर रहे मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलिमीन के विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी को 14 दिन के लिए न्‍यायिक हिरासत में भेजा गया है. पुलिस ने ओवैसी से रात 1 बजे तक पूछताछ की है. इसके बाद ओवैसी को अदिलाबाद जेल भेज दिया गया है. हालांकि उनके वकील बलराज ने कहा कि उन्‍हें शरीर में दर्द है और इससे उनकी जा...
अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन ने रविवार को सुपरस्टार रजनीकांत से चेन्नई में मुलाकात की. दोनों की मुलाकात के बाद सियासी महकमें में इस बात को लेकर कयास लगने शुरू हो गए कि अभिनेता से नेता बने दोनों शख्स हाथ मिलाएंगे या नहीं. हालांकि, कमल हासन ने इस मुलाकात को मजह एक शिष्टाचार भेंट बताया. उन्होंने कहा, 'यह राजनीतिक बैठक ...
आषाढ कृष्ण दशमी भारतीय पंचांग के अनुसार चतुर्थ माह की पच्चीसवी तिथि है, वर्षान्त में अभी २४५ तिथियाँ अवशिष्ट हैं। पर्व एवं उत्सव प्रमुख घटनाएँ जन्म निधन इन्हें भी देखें हिन्दू काल गणना तिथियाँ हिन्दू पंचांग विक्रम संवत बाह्य कड़ीयाँ हिन्दू पंचांग १००० वर्षों के लिए (सन १५८३ से २५८२ तक) आनलाइन पंचाग व...
पद्मा सेतु, पद्मा नदी पर निर्मित बांग्लादेश का एक बहूद्देशीय सेतु है जिस पर सड़क और रेलमार्ग दोनों हैं। यह सेतु शरियतपुर और मदारीपुर को जोड़ता है जिससे बांग्लादेश का दक्षिणी-पश्चिमी भाग उसके उत्तरी और पूर्वी भागों से जुड़ता है। इस सेतु का उद्घाटन २५ जून २०२२ को हुआ। यह सेतु बांग्लादेश की सकल घरेलू उत्पाद को १.२ प्रति...
दिए गए शीर्षक के अनुरूप एक पाठ यह हो सकता है: गुजरे जमाने के बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार के संवाद बोलने की शैली कितनी अलग और बेहतरीन होती थी, ये हम सभी जानते हैं। मगर वो ख़ुद कितने रोचक इंसान थे ये हमने देखा नहीं है, केवल सुना है या फिर उन लोगों ने देखा है, जो उस वक्त उनके साथ काम किया करते थे। राजकुमार के अभिनय और संवाद अ...
सुनंदा पुष्कर केस में दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता शशि थरूर को संदिग्ध आरोपी माना है. सोमवार को पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में 3000 पेज की चार्जशीट पेश की है. इसमें आईपीसी की धारा 306 और 498A के तहत शशि थरूर को आरोपी बनाया गया है. यदि थरूर दोषी साबित हुए, तो उनको अधिकतम 10 साल की सजा हो सकती है. जानकारी के मुताबिक, आ...
लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) के पहले चरण के मतदान आज हो रहे हैं और 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों के लिए वोट पड़ रहे हैं. पहले चरण के मतदान में 14 करोड़ मतदाता अपने अधिकार का इस्तेमाल करेंगे. लेकिन ट्विटर पर ट्रोलर्स और सेलेब्रिटीज की जंग जारी है और नामचीन हस्तियां गलत प्रचार करने वालों को मुंहतोड़ जवाब द...
टीवी के सबसे कंट्रोवर्श‍ियल शो बिग बॉस 13 का टीजर रिलीज कर दिया गया है. टीजर में सलमान खान स्टेशन मास्टर के रोल में नजर आ रहे हैं. इसके पहले कलर्स ने ट्विटर पर बिग बॉस 13 का एक फोटो शेयर किया था. अब सोशल मीडिया पर शो का टीजर जारी कर दिया गया है. शो कब शुरू होगा इस बात की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन टीजर में सलमान खान ...
एक अखबार के मुंबई स्थित कार्यालय परिसर पर हुये हमले को ‘अस्वीकार्य’ करार देते हुए प्रेस परिषद के अध्यक्ष मार्कंडेय काटजू ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को पत्र लिखकर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को लिखे में पत्र में काटजू ने कहा, ‘‘मुझे कई सूत्रों के जरिये एक अख...
यह एक लेख है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत अपने आसपास के देशों के बीच क्षेत्रीय संपर्क सुविधाओं के विस्तार व आतंकवाद और मादक द्रव्यों की तस्करी को रोकने के लिए बिम्सटेक क्षेत्रीय समूह के सदस्य देशों के साथ मिलकर काम करने को प्रतिबद्ध है. यहां चौथे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को यहां संब...
राजस्थान की वसुंधरा सरकार स्वतंत्रा दिवस से एक दिन पहले यानी 14 अगस्त को 'शहादत को सलाम' नाम के प्रोग्राम के जरिए मानव श्रृंखला बनाने का रिकॉर्ड बनाने जा रही है. पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़े इलाकों में एक साथ 5 लाख लोग 700 किलोमीटर के इलाके में मानव श्रृंखला बनाएंगे. 4 जिलों जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर, श्री गंगानगर में 14 ...
शाओमी 31.1 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ भारतीय स्मार्टफोन बाजार में सबसे आगे है. जबकि रिलायंस जियो ने 2018 की पहली तिमाही में 35.8 फीसदी हिस्सेदारी के साथ फीचर फोन बाजार में टॉप पोजिशन हासिल किया है. एक नई रिपोर्ट में ये जानकारी सामने आई है. साल 2017 की चौथी तिमाही में 25 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ शाओमी बाजार में ...
यह लेख है: नौसेना का रिमोट से चलने वाला व्‍हीकल (आरपीवी) कोच्चि से नौ मील दूर समुद्र में गिर गया। ये घटना बुधवार शाम साढ़े सात बजे की है। आरपीवी को सामान्‍य जुबान में यूएवी भी कहा जा सकता है।टिप्पणियां इजरायल में बने इस ड्रोन का इस्तेमाल जासूसी और निगरानी के लिये होता है। ये चार घंटे उड़ान भरने में सक्षम है और करीब हजा...
नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) बिल के विरोध में देश भर के डॉक्टर हड़ताल पर हैं. इस बीच दिल्ली में डॉक्टरों का एक प्रतिनिधिमंडल आज यानी शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से मिला. इस मुलाकात के बाद डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि मैंने डॉक्टरों से मुलाकात की और बिल के कुछ प्रावधानों के बारे में उनकी गलतफहमी को दूर...
एंटरटेनमेंट की दुनिया में सुर्खि‍यों में टॉप पर रहने वालीं टीवी एक्ट्रेस किम कार्दाशि‍यां इंडियन रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस' में वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए हिस्सा ले सकती हैं. इससे पहले भी हॉलीवुड की कई जानी मानी हस्तियां 'बिग बॉस' का हिस्सा रह चुकी हैं. इन हस्तियों में पोर्न स्टार पामेला एंडरसन और सनी लियोन भी शामिल थी...
असम राज्य के गौरीपुर इलाके में एक बहुत बड़ा हादसा होने से बचा है. धुबरी जिले के गौरीपुर इलाके में रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक बम मिला जिसे पुलिस ने निष्क्रिय कर दिया है. बम को उस वक्त देखा गया जब पुलिस स्टेशन के पास सामान्य जांच कर रही थी. बम को स्क्वाड करने के लिए ले जाया गया. पिछले 3 दिनों में धुबरी में बम मिलने का...
यह लेख है: भुवनेश्वर में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय फर्राटा धाविका दुती चंद के हिस्सा लेने से सिर्फ एक दिन पहले अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स संघ (आईएएएफ) ने उनके खिलाफ 'लिंग मामले' को लेकर फिर खेल पंचाट (कैस) जाने का फैसला किया है. फेडरेशन इस बार अपनी विवादास्पद हाइपरएंड्रोजेनिज्म नीति के समर्थन में और साक्ष्य म...
थॉमस शेफ़ (जन्म 30 अप्रैल 1961) एक जर्मन सेवानिवृत्त फुटबॉलर हैं जो एक डिफेंडर और एक वर्तमान प्रबंधक के रूप में खेलते थे।
समाजवादी पार्टी के विधायक अबु आजमी के कार्यालय से 22 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया जिसपर आजमी के पुत्र फरहान से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है। पुलिस को संदेह है कि खालिद अंसारी नाम का आरोपी भिवांदी का रहने वाला है और कुख्यात रवि पुजारी गैंग का है। उन्होंने बताया कि आरोपी बुधवार को कोलाबा स्थित अ...
भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. हषर्वर्धन ने गुरुवार को अप्रत्याशित रूप से मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के तारीफों के पुल बांध दिए. हषर्वर्धन ने दीक्षित को राष्ट्रीय राजधानी के बेहतरीन नेताओं में से एक बताया. भाजपा नेता ने कहा कि वह दीक्षित के जबर्दस्त प्रशंसक हैं. उन्होंने कहा कि दीक्षित जबर्दस्त शख्सियत की धनी हैं और उन्होंने ल...
यह एक लेख है: दिल्ली की एक स्थानीय अदालत ने 16 दिसंबर की रात हुए गैंगरेप मामले में बंद कमरे में सुनवाई करने और मीडिया को इसकी रिपोर्टिंग से रोकने के मजिस्ट्रेट के आदेश को बरकरार रखा है।टिप्पणियां दरअसल, मामले की सुनवाई सोमवार को शुरू हो गई थी, लेकिन अदालत कक्ष में भारी भीड़ जुटने के कारण अफरा-तफरी मच गई और आरोपियों को ...
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा भी विवाह बंधन में बंध गए हैं. उन्होंने कोलकाता की रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता के साथ शादी कर ली है. 27 वर्षीय मोहित फरीदाबाद के रहने वाले हैं. उनका श्वेता के साथ पिछले तीन साल से अफेयर चल रहा था. दो महीने पहले ही मोहित-श्‍वेता की सगाई हुई थी. श्वेता कोलकाता में होटल म...
लेख: मोबाइल वालेट कंपनी पेटीएम ने नोटबंदी के बाद शुरू की गई अपनी ‘एप पीओएस’ का परिचालन निलंबित कर दिया है. इससे छोटे दुकानदार कार्ड के माध्यम से भुगतान स्वीकार कर सकते हैं. कंपनी ने ऐसा ग्राहक की डेटा सुरक्षा एवं निजता संबंधी चिंताओं के चलते किया है. कंपनी ने यह नई सुविधा बिक्री के स्थान (पाइंट ऑफ सेल) पर वास्तविक पीओए...
खेल के बड़े पुरस्कारों में से एक द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए पैनल की तरफ से कई कोच नामित किए गए हैं, लेकिन जसपाल राणा को इसके लिए नहीं चुना गया है. जिसके बाद खेल की दुनिया में कई तरह की आवाज़ें उठ रही हैं, भारत के लिए ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले अभिनव बिंद्रा ने भी जसपाल राणा को द्रोणाचार्य अवॉर्ड न मिलने पर हैरानी ...
दो साल पहले जिस आम आदमी पार्टी को दिल्ली में ऐसा प्रचंड बहुमत मिला, जिसकी कल्पना तक नहीं की जा रही थी, आज वही आम आदमी पार्टी घरेलू मोर्चे से लेकर ईमानदारी की चौखट तक बेनकाब हो रही है. दो साल पहले केजरीवाल दिल्ली का मुख्यमंत्री बन गए. लेकिन उनकी महत्वाकांक्षा दिल्ली में ही नहीं समा रही थी. इसलिए पंजाब से गोवा तक चले गए....
यह एक लेख है: फ्रांस में नीस हमले की जांच में यह बात पता चली है कि हमलावर ट्रक चालक हमले से दो दिन पहले समुद्र तट आया था। यह बात नरसंहार के जांचकर्ताओं द्वारा सूचनाओं की कड़ी मिलाने और संभावित साथियों से पूछताछ में सामने आई है। इस हमले की जिम्‍मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली है। जांच के जुड़े एक सूत्र ने बताया कि ट्यूनीशिय...