title stringlengths 7 237 | summary stringlengths 5 1.24k | text stringlengths 7 1.09M |
|---|---|---|
व्हाइट हाउस में ओबामा बाइडन को उपराष्ट्रपति बोलकर चौंकाया फिर तालियों की गड़गड़ाहट के बीच गले लगाया कहा ये तो मजाक था | व्हाइट हाउस में मंगलवार को जब बराक ओबामा स्वास्थ्य देखभाल की लागत पर संयुक्त कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए मंच पर खड़े हुए तो उन्होंने अपने कार्यकाल की तरह सामान्य रूप से लोगों को संबोधित करते हुए वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति को "उप राष्ट्रपति बाइडन" के रूप में मजाक में संबोधित करते हुए अपना भाषण शुरू किया। | अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा 2017 में पद छोड़ने के बाद मंगलवार को पहली बार व्हाइट हाउस के एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। ओबामा 2009 से 2017 तक लगातार दो बार अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए थे। वह बाइडन के साथ अपने अफोर्डेबल केयर एक्ट के पारित होने का जश्न मनाने के लिए व्हाइट हाउस पहुंचे थे बाइडन ने ओबामा क... |
मदद नेपाल में अपशिष्ट प्रबंधन के लिए चार करोड़ देगा भारत समझौते हुए हस्ताक्षर | भारतीय दूतावास ने बताया कि इस परियोजना से सोलुखुंबु के खुमजुंग गांव में रहने वाले लोगों को सुरक्षित पानी मिल सकेगा और स्वच्छता में सुधार होगा जो सार्वजनिक स्वास्थ्य में सुधार के लिए जरूरी हैं। | पूर्वी नेपाल में अपशिष्ट जल प्रबंधन के लिए भारत 4 करोड़ रुपये से ज्यादा की मदद देगा। भारतीय दूतावास ने नेपाल सरकार के संघीय मामले और सामान्य प्रशासन विभाग और खुंबु पासंग ल्हामू ग्रामीण नगर पालिका सोलुखुंबु के साथ खुमजुंग खुंडे अपशिष्ट जल प्रबंधन परियोजना के निर्माण के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। भारत इसमें 4.10 करोड़ ... |
पाकिस्तान बुशरा की करीबी मित्र फराह खान पहुंचीं दुबई पति जा चुके थे अमेरिका | पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी और पाकिस्तान मुस्लिम लीग पीएमएल एन उपाध्यक्ष मरियम का दावा है कि फराह का भ्रष्टाचार इमरान और बुशरा की शह पर चल रहा था। इमरान को डर है कि सत्ता हाथ से जाते ही उनके घोटाले सामने आ सकते हैं। | प्रधानमंत्री इमरान खान की तीसरी पत्नी बुशरा बीबी की करीबी मित्र फराह खान रविवार को देश छोड़कर दुबई पहुंच गईं। आशंका जताई जा रही थी कि पाकिस्तान में नई सरकार बनने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। उनके पति अहसन जमील गुज्जर पहले ही अमेरिका जा चुके हैं। एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने यह जानकारी दी।विपक्ष का आरोप है कि... |
पाकिस्तान शीर्ष कोर्ट ने अविश्वास प्रस्ताव संसदीय कार्यवाही का रिकॉर्ड मांगा फिर सुनवाई | दालत सिर्फ रिकॉर्ड देख अविश्वास प्रस्ताव खारिज करने और बाद में सदन भंग करने के लिए डिप्टी स्पीकर द्वारा उठाए कदमों की सांविधानिकता का पता लगाना चाहती है। | पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ पेश अविश्वास प्रस्ताव पर नेशनल असेंबली की कार्यवाही का रिकॉर्ड मांगते हुए सुनवाई बुधवार तक स्थगित कर दी।इससे पहले पाक निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया कि वह तीन माह में चुनाव कराने में सक्षम नहीं है। लेकिन बाद में वह अपनी टिप्पणी से पलट गया और कहा उसन... |
श्रीलंका इस्तीफा नहीं देंगे राष्ट्रपति बहुमत वाले को सौंपेंगे सत्ता राजपक्षे ने कहा पहले असेंबली में 113 सांसदों का समर्थन जुटाएं | राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने कहा कि वह इस्तीफा देने के बजाय उस दल को सत्ता सौंपने के लिए तैयार हैं जो संसद में बहुमत साबित कर दे। | श्रीलंका में जारी आर्थिक व राजनीतिक संकट के बीच विपक्ष ने राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे का इस्तीफा मांगा है। जनता भी सड़कों पर गोतबाया के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। इस बीच राष्ट्रपति की एकता सरकार बनाने की कोशिशें नाकाम होने के बाद गोतबाया ने इस्तीफे की मांग खारिज करते हुए कहा वह उस स्थिति में सत्ता सौंपने को तैयार हैं जब... |
शवों से पटी सड़कें देख जेलेंस्की बोले ऐसे दुर्दांत मंजर के बाद शांति वार्ता की गुंजाइश कम युद्ध यूं ही जारी रहे तो यूएन को बंद देना चाहिए | संयुक्त राष्ट्र परिषद में अपने पहले संबोधन में जेलेंस्की ने कहा कि रूसी सैनिकों ने ढूंढकर उन लोगों की जान ली जिन्होंने हमारे देश के लिए काम किया। अपराध करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी। रूस की क्रूरता का विवरण देते हुए उन्होंने कहा यह कुछ हिस्से पर कब्जा करने वाले दाएश जैसे आतंकियों से अलग नहीं है। | यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कहा कि रूस के द्वारा उनके देश के लोगों पर किया जा रहा नरसंहार आईएसआईएस के आतंकियों के अपराध से किसी सूरत में कम नहीं। उन्होंने इस युद्ध अपराध के लिए क्रेमलिन की सेना को कानून के दायरे में लाने के लिए तत्काल कार्रवाई करने की मांग द... |
पाक पीएम की लाइव कॉल फजीहत कॉलर ने लगाई लताड़ इमरान खान को बताया बंदर भगोड़ा | एक कॉलर ने पाकिस्तान के वजीर ए आजम इमरान खान की बुरी तरह से लताड़ लगा दी। कॉलर ने कहा कि आपने तो कहा था कि आप आखिरी गेंद तक लड़ेंगे अब क्या हुआ हवा निकल गई या हवा टाइट हो गई। | इन दिनों पाक में चल रहे संवैधानिक संकट के बीच इमरान खान राजनीतिक समर्थन हासिल करने के लिए कभी टीवी के जरिए राष्ट्र के नाम संदेश देने तो कभी लोगों से फोन काल्स पर बात करने के बहाने जनता के बीच आते रहते हैं। इसी तरह के कार्यक्रम का उनका वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल इमरान खान लाइव टीवी कार्यक्रम में फोन पर जनता से सवाल ल... |
श्रीलंका राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने हटाया आपातकाल जानिए संकट से जुड़ी प्रमुख बातें | श्रीलंका में जारी भीषण आर्थिक संकट के बीच सत्ता संघर्ष भी जारी है। राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने विपक्ष की मांग पर पद छोड़ने से इनकार कर दिया है। | श्रीलंका भीषण आर्थिक संकट को झेल रहा है। लोग सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बढ़ते विरोधों के चलते श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने 1 अप्रैल को आपातकाल लगा दिया था। अब गोतबाया ने आपातकालीन नियम अध्यादेश को मंगलवार देर रात रद्द कर दिया। श्रीलंका संकट से जुड़ी कुछ प्रमुख बातें1 राष्ट्र... |
नियुक्ति प्रो. हर्ष जैन यूक्रेन में राजदूत के रूप में संभालेंगे कार्यभार वारसॉ में किया गया स्वागत | राजनयिक हर्ष कुमार जैन यूक्रेन में भारत के नए राजदूत के रूप में जल्दी ही कार्यभार संभालेंगे। जैन यूक्रेन में भारतीय दूत के रूप में पार्थ सत्पथी की जगह लेंगे। | राजनयिक हर्ष कुमार जैन यूक्रेन में भारत के नए राजदूत के रूप में जल्दी ही कार्यभार संभालेंगे। जैन यूक्रेन में भारतीय दूत के रूप में पार्थ सत्पथी की जगह लेंगे। भारतीय दूतावास ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।हर्ष कुमार जैन यूक्रेन में भारत के नए राजदूत के रूप में अपना कार्यभार संभालने के लिए मंगलवार को वारसॉ पहुंचे। जहां चा... |
रूसयूक्रेन जंग यूएनएससी में भारत ने की बूचा में हुई हत्याओं की निंदा स्वतंत्र जांच की उठाई मांग | भारत ने यूएनएससी में बूचा में हुई हत्याओं की निंदा करते हुए कहा कि हमने संघर्ष की शुरुआत से ही कूटनीति और संवाद के रास्ते पर चलने की आवश्यकता पर जोर दिया है। | यूक्रेन के बूचा में हुई सैकड़ों हत्याओं पर भारत ने चिंता जताई है। यूएनएससी में भारतीय प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि यूक्रेन की स्थिति में कोई खास सुधार नहीं दिखा है। बैठक में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की भागीदारी को धन्यवाद देते हुए तिरुमूर्ति ने कहा कि बूचा में नागरिकों के मारे जाने की हालिया रिपोर्टें बहु... |
यूएनएससी में बोले जेलेंस्की यूक्रेन को अपना मूक गुलाम बनाना चाहता है रूस युद्ध अपराधों के लिए चलाया जाए मुकदमा | रूस यूक्रेन युद्ध मंगलवार को 41वें दिन में प्रवेश कर गया लेकिन अब भी कई इलाकों में हमले जारी हैं। बूचा में जगह जगह बिखरे शवों ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है। वहीं संयुक्त राष्ट्र परिषद में मंगलवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूस पर आरोप लगाए और कहा कि वह हमें अपना मूक गुलाम बनाने की कोशिश कर रहा है। | यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से कहा कि युद्ध अपराधों के लिए रूसी सेना को तुरंत न्याय के दायरे में लाया जाना चाहिए। वीडियो माध्यम से अपने संबोधन में जेलेंस्की ने रूस के सैनिकों पर द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से सबसे बर्बर अत्याचार करने का आरोप लगाया और कहा कि वे इस... |
400 पेंटागन भारत के सैन्यरक्षा उपकरणों की खरीद में विविधता से अमेरिका उत्साहित लेकिन एस400 चिंतित | अक्तूबर 2018 में भारत ने एस 400 हवाई रक्षा मिसाइल प्रणाली खरीदने के लिए रूस के साथ पांच अरब डॉलर के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इसे लेकर अमेरिका कई बार चिंता जाहिर कर चुका है। | अमेरिकी रक्षा मुख्यालय ने कहा है कि भारत द्वारा सैन्य और रक्षा उपकरणों की खरीद में विविधता लाने से अमेरिका उत्साहित है। इसके साथ ही पेंटागन ने नई दिल्ली के रूस से एस400 मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीदने के निर्णय पर चिंता जताई। पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने कहा कि इस खरीद पर हमारे भारतीय साझेदारों के साथ हमारा स्पष्ट र... |
आर्थिक संकट श्रीलंकाई सत्तारूढ़ पार्टी के सांसदों ने दी चेतावनी कहाअंतरिम सरकार का हो नहीं तो हो सकता है खूनखराबा | सांसदों ने संसद अध्यक्ष से सभी दलों के साथ चर्चा करने का आग्रह किया ताकि अधिकांश विधायकों के समर्थन से एक अंतरिम प्रधान मंत्री का चयन किया जा सके। | दशकों के सबसे बुरे आर्थिक संकट को झेल रहे श्रीलंका में सासंदों के एक समूह ने अंतरिम सरकार का गठन करने का समर्थन किया है। इन सांसदों का कहना है कि अगर जल्दी से जल्दी अंतरिम सरकार का गठन नहीं किया जाएगा तो देश में हिंसा और रक्तपात फैल सकता है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया के अनुसार सांसदों के इस समूह में रविवार को इस्तीफा देने व... |
पाकिस्तान शहबाज शरीफ की सेना प्रमुख से मांग विपक्षी सांसदों ने देशद्रोह किया है तो सबूत पेश करिए | इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ सरकार ने हाल ही में हुई राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक में एक कूटनीतिक संदेश पेश किया था। इमरान सरकार का दावा है कि ये दस्तावेज पीटीआई सरकार के खिलाफ विदेश से रची गई साजिश का ठोस सबूत हैं। उन्होंने विपक्ष पर देशद्रोह का आरोप भी लगाया है। | पाकिस्तान में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच प्रधानमंत्री इमरान खान ने विपक्षी सांसदों पर देशद्रोह का आरोप लगाया है। इसे लेकर राष्ट्रीय असेंबली में विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ ने मंगलवार को प्रधानमंत्री इमरान सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा और खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अहमद अंजुम से कहा कि अगर विप... |
रूस का दावा बूचा में हमने नहीं किया नरसंहार वीडियो पेश कहा फर्जी है पूरा मामला | रूस ने यूक्रेन के बूचा में नरसंहार के आरोपों को नकारते हुए कहा है कि इस संबंध में जारी हो रहे वीडियो फर्जी हैं। अपने रुख का बचाव करते हुए रूस ने कई दावे भी किए हैं। | यूक्रेन के बूचा में नरसंहार की जानकारी सामने आने के बाद रूसयूक्रेन विवाद में नए सवाल खड़े हो गए हैं। यूक्रेन ने जहां बूचा में नागरिकों की हत्याओं का जिम्मेदार रूसी सेना को बताया है वहीं रूस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। रूस के विदेश मंत्री सर्गी लैवरोव ने कहा है कि बीते कुछ दिनों में जो शवों के वीडियो और तस्वी... |
बूचा नरसंहार हकीकत की कसौटी खरे नहीं रूस के दावे जानें कितने सही कितने | यूक्रेन के बूचा में रूसी सेना की ओर से किए गए कथित नरसंहार को लेकर इस समय रूस की खासी आलोचना हो रही है। लेकिन रूस ने अपना बचाव करते हुए इन आरोपों को गलत करार दिया है और कई दावे किए हैं। पढ़िए रूस के इन दावों को लेकर सबूत क्या कहते हैं। | रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे भीषण युद्ध के बीच कीव के पास स्थित बूचा से दिल दहला देने वाली तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं जो यहां पर भीषण नरसंहार होने की ओर इशारा कर रहे हैं। इस नरसंहार का आरोप रूसी सेना पर लग रहा है।19 मार्च को एक तस्वीरआई थी जो रूस के विदेश मंत्री के उस दावे को गलत बताती है जिसमें उन्होंने बूचा में ... |
सियासी उठापटक कुवैत की सरकार ने इस्तीफा दिया राजनीतिक संकट गहराया | कुवैत के प्रधानमंत्री शेख सबाह अल खालिद अल हमद अल सबाह ने मंत्रिमंडल का इस्तीफा शहजादे को सौंप दिया। इसी के साथ यहां सियासी संकट गहरा गया है। | कुवैत में एक बार फिर सियासी उठापटक सामने आई है। कुवैत की सरकार ने अपने गठन के कुछ महीने बाद ही मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। सरकार को कुछ ही दिनों में अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना था। इसके साथ ही इस देश में राजनीतिक संकट गहरा गया है जिसके चलते कई अहम आर्थिक और सामाजिक सुधार अधर में लटक गए हैं।सरकारी समाचार एजेंसी कुना... |
टू प्लस टू वार्ता जयशंकर बोले यूक्रेन रूस जंग से भारत अमेरिका के संबंध नहीं | यूक्रेन मामले में भारत की भूमिका पर सवाल किए जाने पर जयशंकर ने कहा भारत का इरादा मदद का है। यूक्रेन यूरोप रूस और अन्य पड़ोसी देशों के साथ भारत करीबी संपर्क में है। वह मौजूदा संकट का स्थायी हल निकालने में मदद करना चाहता है। | टू प्लस टू वार्ता के अंतिम दिन भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग की वजह से भारत अमेरिका के संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। . मुख्यालय का दौरा करने हवाई पहुंचे। कमांडर एडमिरल जॉन एक्विलिनो ने रक्षामंत्री का स्वागत किया। राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। अमेरिकी वाणिज्य मंत्री... |
तैयारी अंतरिक्ष के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाएगा इसरो का नया प्रक्षेपण यान लॉन्च की कीमत को करने रहा काम | इसरो यह भी पड़ताल कर रहा है कि भविष्य में किस तरह के लॉन्च व्हीकल बन सकते हैं और लॉन्चर की लागत को कैसे कम किया जा सकता है। | भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान कम लागत में दोबारा इस्तेमाल किए जाने वाले प्रक्षेपण यान की तैयारी कर रहा है। इससे कई तरह की तकनीकों जैसे हाइपरसोनिक उड़ान स्वचालित लैंडिंग वापासी उड़ान स्क्रैमजैट प्रणोदन आदि में इस्तेमाल की जा सकेंगी। इससे हर अंतरिक्ष प्रक्षेपण और उड़ान का खर्चा बचेगा और भविष्य में अंतरिक्ष पर्यटन के ल... |
पाकिस्तान कैबिनेट में कुछ वक्त ले सकते हैं पीएम शहबाज शरीफ गठबंधन के सभी सहयोगियों को साथ लेकर करेंगे काम | पीएम शहबाज शरीफ अपने सभी सहयोगियों में खासकर उन लोगों को साथ लेकर चलना चाहते हैं जो इमरान खान की पार्टी का गठबंधन छोड़ने के बाद उनके साथ आए हैं। | पाक के नए पीएम शहबाज शरीफ अपने नए मंत्रिमंडल के गठन में कुछ वक्त ले सकते हैं। दरअसल वह सत्तारूढ़ गठबंधन की नाजुक प्रकृति जानते हैं और वह सभी सहयोगियों को साथ लेकर चलना चाहते हैं। गठबंधन में आठ राजनीतिक दल और चार निर्दलीय शामिल हैं। पीएमएल एन और पीपीपी के सूत्रों ने ‘डॉन’ अखबार को बताया कि दोनों दलों के नेतृत्व ने सभी स... |
रूस ने अमेरिकी कांग्रेस के 398 सदस्यों लगाया प्रतिबंध कीव के पास हथियार डिपो तबाह यूक्रेनी नौसेना के सैनिकों का सरेंडर | इस साल 24 मार्च को रूस के 328 सांसदों के खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने यात्रा प्रतिबंध लगाया था उसी के जवाब में रूस ने मेरिकी कांग्रेस के 398 सदस्यों को अपनी यात्रा प्रतिबंध की सूची में डाल दिया है। | रूस यूक्रेन के बीच जंग को 48 दिन बीत चुके हैं। इस दौरान अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों ने रूस की आर्थिक व्यवस्था को कमजोर करने के लिए उसपर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। इसका जवाब देते हुए रूस ने अमेरिकी कांग्रेस के 398 सदस्यों को अपनी यात्रा प्रतिबंध की सूची में डाल दिया है। रूसी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी... |
चीन कोरोना के मामलों ने तोड़ा रिकॉर्ड 24 घंटे में 26 हजार से ज्यादा मामले शंघाई में लॉकडाउन से बिगड़े हालात | यूएन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड 19 के चलते पिछले साल 7.7 करोड़ लोग गरीबी के गर्त में चले गए और कई विकासशील देश कर्ज पर दिए जाने वाले भारी ब्याज के कारण महामारी के दुष्प्रभावों से उबर नहीं पा रहे हैं। यह संख्या यूक्रेन में जारी युद्ध के असर से पहले की है। | चीन में कोरोना की तीसरी लहर नियंत्रण से बाहर हो रही है। सख्त प्रतिबंधों के बावजूद चीन में कोरोना के रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 26 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इस बीच भारत ने शंघाई में अपनी काउंसलर सेवाएं बंद कर दी हैं। चीन प्रशासन ने बुधवार को बताया कि 12 अप्रैल को कोरोना के... |
न्यूयॉर्क हमला गोलीबारी कांड का वांछित आरोपी गिरफ्तार पूरी घटना को अकेले ही दिया अंजाम | अधिकारी ने बताया कि कि फ्रैंक की उम्र 62 साल है और इसको मैनहट्टन में हिरासत में लिया गया। उसने इस दिल दहला देने वाले काम को अकेले अंजाम दिया था। | अमेरिका के न्यूयॉर्क में ब्रूकलिन मेट्रो सबवे पर मंगलवार को हुई गोलीबारी में शामिल वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली थी। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध की पहचान फ्रैंक जेम्स के रूप में की गई है। आरोपी की तस्वीर भी पुलिस ने पहले ही जारी कर दी थी। 62 साल का है अपराधीअधिकारी ने बत... |
संयुक्त राष्ट्र आर्थिक सामाजिक परिषद के चार प्रमुख निकायों के लिए भारत को चुना गया | दिसंबर 2018 में वरिष्ठ भारतीय राजनयिक प्रीति सरन को संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों की समिति पर एशिया प्रशांत सीट के लिए निर्विरोध चुना गया था। | भारत को संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद के चार प्रमुख निकायों के लिए चुना गया है जिसमें विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी आयोग भी शामिल है। आर्थिक और सामाजिक परिषद 1945 में संयुक्त राष्ट्र चार्टर द्वारा स्थापित संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के छह प्रमुख अंगों में से एक है। इसमें महासभा द्वारा चुने गए संयुक्त राष्ट... |
2+2 वार्ता भारत अमेरिका ने यूक्रेन की मानवीय सहायता की वार्ता लंका पाकिस्तान को लेकर भी हुई चर्चा | 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता के बाद हुई संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एस जयशंकर ने कहा कि भारत ने अपना दृष्टिकोण स्पष्ट रूप से प्रदान किया और रूस यूक्रेन संघर्ष के बीच दोनों देशों ने ऊर्जा संकट खाद्य सुरक्षा और कीव को मानवीय सहायता पर चर्चा की। | भारत अमेरिका के बीच ‘टू प्लस टू’ मंत्रिस्तरीय बैठक के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने वाशिंगटन में मंगलवार को कहा कि यूक्रेन संकट को लेकर हमने बात की।यूक्रेन को हमने मार्च महीने में 90 टन राहत सामग्री दी है लेकिन अभी भी यूक्रेन को दवाओं की आपूर्ति पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि इंडो पैसिफिक में और अध... |
पार्टीगेट विवाद ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन उनकी पत्नी ने जुर्माना भरा माफी भी मांगी जानें क्या है पूरा मामला | बोरिस जॉनसन ने बकिंघमशायर में संवाददाताओं से कहा ‘मैंने जुर्माने का भुगतान कर दिया है और मैं एक बार फिर पूर्ण रूप से माफी मांगता हूं। | . जारी किया जाएगा।अपने इस्तीफे की मांग के जवाब में जॉनसन ने कहा "मुझे जो जनादेश मिला है उसे जारी रखने और पूरा करने में सक्षम हूं लेकिन उन समस्याओं से भी निपटना चाहता हूं जिनका देश अभी सामना कर रहा है।" उन्होंने आगे कहा "मेरा मानना है कि देश के लोग आगे बढ़ें और इस देश के लोगों के लिए काम करें और मैं यही कर रहा हूं।" इस... |
ब्रिटेन के आतंकी को सलाखों के पीछे काटनी होगी पूरी उम्र सांसद की हत्या करने के अपराध में मिली सजा | ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी के एक सांसद की हत्या करने वाले एक आईएसआईएस के आतंकवादी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। | इस्लामिक स्टेट के समर्थक एक आतंकवादी को बुधवार को ब्रिटेन के एक सांसद की हत्या करने के अपराध में उम्र कैद की सजा सुनाई गई। 26 वर्षीय अली हरबी अली को पुलिस ने पिछले साल अक्तूबर में दक्षिण पूर्व इंग्लैंड के एसेक्स से गिरफ्तार किया था। उसे लंदन में ओल्ड बेली कोर्ट के सामने सजा सुनाने के लिए पेश किया गया था ज्यूरी उसे पहले... |
बड़ी समस्या भारत की जीडीपी पड़ रहा यूक्रेन युद्ध का असर विश्व बैंक ने जताया 1.3 फीसदी की गिरावट का अनुमान | दक्षिण एशिया के लिए विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री हांस टिमर ने युद्ध के चलते भारत की जीडीपी में गिरावट की आशंका जताने के साथ यह भी कहा कि हाल की तिमाहियों में भारत ने सेवाओं के उत्पादन में काफी सफलता हासिल की है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस समय सेवाओं की काफी मांग है और भारत इस मांग को पूरा कर सकता है। | रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का भारत की जीडीपी वृद्धि पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। विश्व बैंक के एक अधिकारी ने कहा है कि युद्ध के चलते भारत की जीडीपी वृद्धि दर में 1.4 फीसदी और आय वृद्धि में 2.3 फीसदी की गिरावट आ सकती है। अधिकारी ने कहा कि कोविड 19 वैश्विक महामारी के संकट से भारत तेजी से उबर रहा है लेकिन फिर भी ... |
यूक्रेन का रूस आरोप फास्फोरस बमों का इस्तेमाल रहे पुतिन हमलों में मरने वाले बच्चों की संख्या बढ़कर हुई 191 | यूक्रेन के महाभियोजक कार्यालय की ओर से बताया गया कि रूस के हमलों के कारण यूक्रेन में जान गंवाने वाले बच्चों की संख्या बढ़कर 191 पहुंच गई है। वहीं 349 से ज्यादा बच्चे घायल हैं। मृत बच्चों की संख्या में और बढ़ोतरी भी संभव है। इस लड़ाई से सबसे ज्यादा 113 बच्चे डोनेस्क में प्रभावित हुए हैं। | रूस यूक्रेन के बीच जंग 48वें दिन में पहुंच चुकी है। अभी भी इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल है कि यह युद्ध कहां रुकेगा जाकर। लेकिन युद्ध के बीच जो तस्वीरें सामने आ रही हैं वह रुला देने वाली हैं। वहीं इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बुधवार को एस्टोनिया की संसद को संबोधित किया। संबोधन के दौरान उन्होंने ... |
पाकिस्तान की सियासत पीटीआई ने विदेशी साजिश की संसदीय जांच कराने का किया विरोध शहबाज शरीफ लगाए आरोप | अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीटीआई की राजनीतिक समिति की एक बैठक के बाद यह फैसला किया गया। इस बैठक में जल्द से जल्द आम चुनाव कराने का आह्वान किया गया। साथ ही पार्टी के समर्थन आधार को जुटाने के लिए कई रैलियों की घोषणा भी की गई। | पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ ने मंगलवार को बड़ी घोषणा की है। पीटीआई ने कहा है कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा पर संसदीय समिति की किसी भी बैठक का बहिष्कार करेगी। इस दौरान इमरान खान की पार्टी ने अपनी सरकार गिराने में विदेशी साजिश होने का दावा किया। इस दौरान पार्टी ने मांग की देश का सर्वोच्च न्य... |
पाकिस्तान में सियासी उठापटक निष्ठा उठते सवालों से सैन्य नेतृत्व भी परेशान जानें बैकफुट क्यों रही सेना | पाकिस्तान की सेना की तरफ से मंगलवार को एक असामान्य बयान जारी किया गया। ये बयान सेना मुख्यालय में हुए फॉर्मेशन कमांडर्स कॉन्फ्रेंस के बाद जारी हुआ। इसमें कहा गया कि देश के राजनीतिक नेतृत्व में भरोसा रखना और संविधान एवं कानून के राज की रक्षा करना सेना का सुविचारित रुख है। | ऐसा शायद पहली बार हुआ है जब देश के अंदरूनी सियासी विवाद में पाकिस्तान की सेना बचाव की मुद्रा में दिख रही है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थकों ने जिस खुले रूप में पाकिस्तान की सेना की आलोचना की है उससे सैनिक नेतृत्व विचलित दिखता है। खास कर सोशल मीडिया पर लगातार हो रही सेना विरोधी टिप्पणियों से सैन्य अधिकारी नारा... |
अफगानिस्तान तालिबान से लड़कियों के स्कूल फिर से खोलने की अपील यूएनएचसीआर ने भी जताई चिंता | तालिबान ने कक्षा छह से ऊपर की छात्राओं के स्कूलों में जाने पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। इसे लेकर पूरे विश्व में उसकी आलोचना हुई है। | अफगानिस्तान की महिला अधिकार कार्यकर्ता जरीफा गफरी ने तालिबान से सभी लड़कियों के स्कूलों को फिर से खोलने अपील करते हुए विश्व नेताओं से कहा कि वे अफगानिस्तान में मानवीय स्थिति पर ध्यान दें और अफगानों और यूक्रेनियन के बीच अंतर न करें। टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार गफारी ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संगठनों को एक खुले पत्र म... |
नवाज की देश वापसी के बाद पाकिस्तान लौट सकते हैं पूर्व प्रधानमंत्री सरकार ने दिए पासपोर्ट रिन्यू करने के निर्देश | सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक लंदन में पाकिस्तानी हाई कमीशन ने पीएलएम एन के नेताओं की पाकिस्तान वापसी के लिए पासपोर्ट के नवीनीकरण का काम शुरू भी कर दिया है। | पाकिस्तान में शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली नई सरकार ने कार्यभार संभाल लिया है। जिसके बाद संकेत मिले है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अगले महीने ईद के बाद लंदन से अपने वतन लौट सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को नई सरकार ने गृह मंत्रालय को पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और पूर्व वित्त मंत्री इशाक डा... |
बांग्लादेश महंगाई की मार से परेशान नागरिक गरीबी की जा रहा देश का मध्य वर्ग | महंगाई बढ़ने के कारण हर व्यक्ति की क्रय शक्ति घटी है। एक प्राइवेट बैंक में सीनियर ऑफिसर मोहम्मद अब्दुल हई ने अखबार डेली स्टार से कहा ‘मेरी तनख्वाह साठ हजार रुपये महीना है। इससे मेरे लिए अपने परिवार की बुनियादी जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है। | तेजी से बढ़ रही महंगाई की बांग्लादेश के मध्य वर्ग पर कड़ी मार पड़ रही है। इस तबके की मुश्किल यह भी है कि इसे आम तौर पर सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ नहीं मिलता। ऐसे में जरूरी चीजों और सेवाओं के दाम बढ़ने से उसका बजट गड़बड़ा गया है। बांग्लादेश में बीते जनवरी में मुद्रास्फीति दर 5.6 फीसदी थी। फरवरी में यह 6.17 ... |
आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा केमिकल फैक्टरी में धमाके के बाद लगी भीषण आग की मौत 12 लोग घायल | आंध्र प्रदेश के एलुरु के अक्किरेड्डीगुडेम स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। | आंध्र प्रदेश के एलुरु के अक्किरेड्डीगुडेम स्थित एक केमिकल फैक्टरी में बुधवार रात आग लगने से छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि नाइट्रिक एसिड मोनोमिथाइल के रिसाव के बाद यह घटना घटी। घायलों में कई लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए विजयवाड़ा ... |
पश्चिम विक्षोभ से तापमान में कमी यहां चलेगी आंधी तो यहां हो सकती है बारिश जानिए मौसम का हाल | मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत में गर्मी का असर कुछ कम होगा। बादल छाए रहने से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी का अनुमान है। | पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के उत्तर पश्चिमी व मध्य के हिस्सों में तापमान में मामूली कमी आई है और लू से भी अभी राहत मिली है। 18 अप्रैल से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने वाला है इसलिए तापमान में गिरावट की संभावना है। हरियाणा और उत्तर पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में आंधी या हल्की धूल भरी आंधी आ सकती है। पंजाब और ह... |
तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल डीजल के दाम जानिए कितनी रहीं कीमतें | दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपये व डीजल की कीमत 104.77 रुपये प्रति लीटर है। | तेल कंपनियों की तरफ से आज भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपये व डीजल की कीमत 104.77 रुपये प्रति लीटर है। . इन राज्यों में 100 रुपये के पार पेट्रोल का भावबता दें कि ... |
गर्मी से बढ़ी मांग यूपी पंजाब समेत 10 राज्यों में कोयले की कमी.. बिजली संकट गहराने की आशंका | केंद्रीय बिजली मंत्री आरके सिंह ने कहा है कि कोयला संकट से निपटने और बिजली उत्पादन जारी रखने के लिए केंद्र सरकार राज्यों को खदानों के पास वाले संयंत्रों के लिए लिंकेज कोल पर 25 फीसदी टोलिंग सुविधा देगी। आयातित कोयले से चलने वाले बिजली संयंत्रों की समीक्षा बैठक के बाद सिंह ने यह बात कही। | भीषण गर्मी के बीच देशभर में बिजली संकट और गहराने के कगार पर है। यूपी महाराष्ट्र पंजाब समेत दस राज्यों में कोयले की भारी किल्लत हो गई है। इस बीच बिजली की बढ़़ती मांग और कोयले की कमी के कारण कटौती बढ़ गई है। महाराष्ट्र में कई साल बाद अनिवार्य बिजली कटौती की स्थिति बन गई है। |
बंगाल सीबीआई जांच से खफा वकीलों ने जस्टिस गंगोपाध्याय को अदालत कक्ष में जाने से रोका धरना दिया | कलकत्ता हाईकोर्ट ने पिछले 20 दिनों में हत्याओं व भ्रष्टाचार के मामलों में सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। इसे राज्य की जांच एजेंसियों पुलिस और खुद सरकार के प्रति खत्म हो रहे विश्वास का संकेत माना जा रहा है। नदिया जिले में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले में भी सीबीआई जांच के आदेश दिए गए हैं जिसके बाद एजेंसी ने ... | कलकत्ता हाईकोर्ट में उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई जब राज्य में सत्तासीन तृणमूल कांग्रेस नेताओं व समर्थक वकीलों ने जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय के अदालत कक्ष के सामने धरना दिया। उन्होंने अन्य लोगों को चेंबर में जाने से रोका। वहीं भाजपा ने आरोप लगाया कि धरने के दौरान वकीलों को कक्ष के भीतर जाने से रोका गया। . में हुए भ्रष्... |
केरल अंतरधार्मिक विवाह राजनीतिक विवाद जिहाद का लगाया आरोप | सऊदी अरब में नर्स ज्योत्सना मेरी जोसेफ के रिश्तेदारों ने ‘लव जिहाद’ का आरोप लगाया है। जोसेफ ने परिवार की मर्जी के बिना डीवाईएफआई के मुस्लिम कार्यकर्ता शेजिन से विवाह किया था। | केरल में सत्तारूढ़ माकपा की युवा इकाई डीवाईएफआई के एक मुस्लिम कार्यकर्ता की ईसाई युवती से विवाह के बाद राजनीतिक विवाद छिड़ गया है। युवती के रिश्तेदारों ने ‘लव जिहाद’ का आरोप लगाया है। वहीं वाम दल के एक वरिष्ठ नेता ने इस आरोप का समर्थन किया था। हालांकि बाद में उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया। माकपा ने बुधवार को स्पष्ट क... |
सेंधमारी इंडिया के नेटवर्क साइबर हमला 57 करोड़ की फिरौती मांगी | शुरुआती जांच में पता चला कि कंपनी का नेटवर्क सर्वर और ग्राहकों के कंप्यूटर नेटवर्क से बाहर हैं। हमलावरों ने एक कंप्यूटर में नोट से 57 करोड़ की फिरौती की मांग की है। | साइबर हमले का शिकार हुए सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम ऑयल इंडिया लिमिटेड से 57 करोड़ की फिरौती मांगी गई है। अधिकारियों ने बताया कि साइबर हमले के बाद असम में ऑनलाइन कामकाज बंद कर ऑफलाइन जारी रखा गया है। . सचिन कुमार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि साइबर हमला 10 अप्रैल को हुआ था जबकि आईटी विभाग द्वारा 12 अप्रैल को जानकारी ... |
नादिया दुष्कर्म मामला हाईकोर्ट ने दिए सीबीआई जांच के आदेश तीन सदस्यीय टीम ने हांसखाली पुलिस स्टेशन से लिए दस्तावेज | कलकत्ता हाईकोर्ट ने इस कथित जघन्य कांड की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया है। कोर्ट ने पुलिस से कहा है कि वो तत्काल सारे साक्ष्य सीबीआई को सौंपे। हाईकोर्ट इस मामले की निगरानी भी करेगा। | पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के हांसखाली में 14 साल की नाबालिग से कथित दुष्कर्म व हत्या मामले की जांच भी अब केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंपी गई है। जांच के लिए बुधवार रात तीन सदस्यीय सीबीआई टीम नादिया के हांसखाली पुलिस स्टेशन पहुंची। स्थानीय पुलिस द्वारा सभी दस्तावेज सीबीआई को सौंपे जाने के बाद सीबीआई की टीम पुलिस स्टेशन स... |
बुलेट ट्रेन के लिए रहे पुल नहीं होगा ज्वार भाटे का प्रभाव नर्मदा नदी रहा सबसे लंबा पुल | अहमदाबाद मुंबई बुलेट ट्रेन देश की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित परियोजनाओं में है। नेशनल हाईस्पीड रेल कॉर्पोरेशन के अनुसार बुलेट ट्रेन के लिए गुजरात में कुल 19 पुल बनाए जा रहे हैं। सबसे लंबा 1260 मीटर का पुल भरूच जिले में नर्मदा नदी पर तैयार हो रहा है। यह जुलाई 2024 में पूरा होगा। | बुलेट ट्रेन की राह में समुद्र में उठने वाला ज्वार भाटा भी बाधा नहीं बनेगा। नर्मदा नदी पर बन रहे सबसे लंबे पुल में ऐसी तकनीक का प्रयोग हो रहा है कि दिनभर में दो बार आने वाले ज्वार भाटे से भी प्रभावित नही होगा। . में 11 12 प्लेटफार्म विकसित होंगे। यहां एकीकृत परिवहन होगा। |
वहशत महाराष्ट्र के जंगल में ‘बंगाल मॉनिटर छिपकली’ के साथ चार लोगों ने किया कुकृत्य आरोपी गिरफ्तार | महाराष्ट्र के सह्याद्रि टाइगर रिजर्व में सनसनीखेज मामला सामने आया है। बंगाल मॉनिटर छिपकली के साथ कथित रूप से कुकृत्य करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी पेशे से शिकारी हैं और इन्होंने गोठाणे के गाभा इलाके में सह्याद्रि टाइगर रिजर्व के कोर जोन में बतौर टूरिस्ट एंट्री ली थी। | महाराष्ट्र में वहशीपन का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां सह्याद्री टाइगर रिजर्व में ‘बंगाल मॉनिटर छिपकली’ से कथित तौर पर कुकृत्य करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक वन अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। . अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें हर स... |
लखीमपुर खीरी कांड आशीष मिश्रा की जमानत रद्द करने वाली याचिका 18 अप्रैल को फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट | आशीष मिश्रा की जमानत रद्द करने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अब 18 अप्रैल को फैसला सुनाएगा। इससे पहले चार अप्रैल को सुनवाई के दौरान जांच के लिए गठित की गई एसआईटी ने शीर्ष अदालत के समक्ष अपना पक्ष रखा था। एसआईटी ने कहा कि हमने किसानों को कुचलने के आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत रद्द करने के लिए यूपी सरकार से दो बार कहा। लेकि... | लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आशीष मिश्रा की जमानत रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 18 अप्रैल को फैसला सुनाएगा। इससे पहले मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना की अध्यक्षता वाली पीठ ने चार अप्रैल को सभी पक्षों को सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया था। चार अप्रैल को सुनवाई के दौरान जांच के लिए गठित की गई एसआईटी ने शीर्... |
पीएम मोदी करेंगे प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन जानें इसकी खासियत | पीएम संग्रहालय भारत के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर संविधान के निर्माण तक की कहानी बताएगा। इस संग्रहालय में देश के सभी 14 पूर्व प्रधानमंत्रियों की यादों को सहेजा गया है। प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन पीएम मोदी द्वारा किया जाएगा। | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बनाए गए प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। इसमें देश के अब तक के सभी प्रधानमंत्रियों के कार्यों का प्रदर्शन होगा। पहले इसे नेहरू संग्रहालय भवन के नाम से जाना जाता था। अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री संग्रहालय में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ... |
बलिया में टॉपर देने वाले स्कूलों को काट के लिए बदनाम विद्यालयों को बनाया परीक्षा केंद्र | आधारभूत सुविधाओं पर ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले विद्यालय को ही परीक्षा केंद्र बनाने की संस्तुति करनी थी लेकिन जिले में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने खूब धांधली की। | बलिया में नकल माफिया व जिला प्रशासन के गठजोड़ ने परीक्षा केंद्र निर्धारण में टॉपर देने वाले स्कूल भी काट दिए जबकि शासन की ओर से वित्तविहीन स्कूलों को सबसे कम अंक निर्धारण का प्रावधान किया गया था। इसके बावजूद सत्यापन करने के दौरान जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति ने नकल के लिए बदनाम स्कूलों को परीक्षा केंद्र के लिए पा... |
गुटखा व्यवसायी के छापा नौकरों के नाम रहा था करोड़ों का गोरखधंधा सोफे गद्दों से निकले साढ़े करोड़ | सीजीएसटी की टीम जिस वक्त गुटखा व्यवसायी जगत के आवास पर कागजातों की जांच पड़ताल कर रही थी इसी बीच एक कमरे में पड़े बेड के नीचे से नोटों के बंडल बरामद होते ही टीम सदस्यों की सक्रियता और तेज हो गई। | हमीरपुर जिले में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर विभाग की टीम ने गुटखा व्यवसायी के मकान एवं फैक्टरी में करीब 18 घंटे तक जांच पड़ताल की। इसमें करीब साढ़े छह करोड़ की नकदी और बड़ी मात्रा में सोना भी बरामद किया गया। सीजीएसटी की टीम ने बरामद नकदी व अन्य सामान तीन बक्सों में भरकर एसबीआई के अधिकारियों के सुपुर्द किया है। |
बागपत में मर्डर 9वीं की छात्रा को मार डाला में पड़ी मिली तरन्नुम की लाश सभी परिजन थे गायब | एक 9वीं की छात्रा को चाकू से गोदकर मार डाला। छात्रा की लाश घर में ही पड़ी मिली। वहीं सभी परिजन घर से फरार हो गए हैं। उधर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। | बागपत जनपद में सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के तिलपनी गांव में कक्षा नौ में पढ़ने वाली छात्रा तरन्नुम की बुधवार शाम को चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस को वहां से खून में सना हुआ चाकू भी मिला है। छात्रा के परिवा... |
19 कोरोना मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री खंगालने में जुटा स्वास्थ्य विभाग | कोरोना की जांच में जुटी स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रतिदिन लगभग पांच हजार जांचें कर रही हैं। 6 अप्रैल से प्रतिदिन दो नए संक्रमित रोज मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अभी तक मिले नए संक्रमितों की कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं मिली है। | अप्रैल के शुरुआती दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या शून्य तक पहुंचने के बाद फिर से मरीज सामने आने लगे हैं। पिछले एक सप्ताह से प्रतिदिन कम से कम दो मरीज रोज मिल रहे हैं। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग में भी खलबली मचने लगी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अब नए संक्रमितों की ट्रैवेल हिस्ट्री खंगालने में जुट गए हैं। दूसरी... |
यूपी में भीषण सड़क हादसा बांदा में कार की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत | बांदा में भीषण सड़क हादसा हुआ। कार की टक्कर से बाइक सवार प्राइवेट बस चालक और उसके साथी बाइक मैकेनिक की मौत हो गई। | यूपी के बांदा जिले में कार की टक्कर से बाइक सवार प्राइवेट बस चालक और उसके साथी बाइक मैकेनिक की मौत हो गई। एक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ा और दूसरे की रेफर किए जाने पर रास्ते में मौत हुई। चालक कार समेत फरार हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। |
प्रयागराज 100 से अधिक उम्र के रामदेव जीवित होने का प्रमाण देने पहुंचे कोषागार खड़े हो कर्मचारी | कलक्ट्रेट कोषागार में कुल 42675 पेंशनर्स पंजीकृत हैं। इनमें से नौ की उम्र 100 वर्ष से अधिक है। इनमें से दो पेंशनर्स ऐसे हैं जिनके पेंशन की अवधि सेवा काल से अधिक हो गई है। पेंशन भी अंतिम वेतन से कहीं अधिक हो गई है। | कलक्ट्रेट कोषागार का माहौल बुधवार को उत्साह से भरा रहा। 100 वर्ष से अधिक उम्र के पेंशनर रामदेव मिश्रा जीवित होने का प्रमाणपत्र देने पहुंचे थे जिनका अफसरों और कर्मचारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। रामदेव की उपस्थिति एवं जोश कर्मचारियों को लंबी आयु के साथ बेहतर जीवन की प्रेरणा भी दे रही थी। उत्साहित कर्मचारियों ने रामद... |
रिश्तों का कत्ल बेटे ने चाचा के साथ मिलकर पिता को उतारा मौत के घाट हत्या की जानकार पुलिस भी हैरान | चित्रकूट जिले में भट्ठे के बंटवारे को लेकर पिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बेटे ने चाचा के साथ मिलकर पिता को मौत के घाट उतार दिया। | यूपी के चित्रकूट जिले में बंटवारे के विवाद में बेटे ने चाचा के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी। पिता पर लाठियों से ताबड़तोड़ प्रहार किए। बीच बचाव में आए बड़े बेटे व नाती को भी गंभीर चोटें आईं है। पुलिस ने बड़े बेटे की तहरीर पर आरोपी चाचा भतीजे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। |
इटावा मेडिकल कॉलेज की दूसरी मंजिल से कूदकर युवक ने दी जान मां का इलाज कराने आया था सैफई | यूपी के इटावा जिले में मेडिकल कॉलेज की दूसरी मंजिल से गिरकर युवक की मौत की घटना सामने आई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। | इटावा जिले में मेडिकल कॉलेज में मां का इलाज कराने आए युवक की दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। घटना बुधवार भोर लगभग चार बजे की है। पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है जबकि पत्नी ने अस्पताल प्रशासन पर साजिश कर हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। |
यूपीपीएससी आयोग ने तीन भर्तियों का जारी किया कटऑफ हाईकोर्ट में दाखिल की थी याचिका | प्रतियोगी छात्रों ने तीनों भर्तियों का प्राप्तांक व कटआफ अंक जारी करने की मांग लंबे समय से कर रहे थे। इसको लेकर आयोग को कई बार ज्ञापन दिया गया लेकिन अभ्यर्थियों की मांग को गंभीरता से नहीं लिया गया। | उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने बुधवार को तीन भर्तियों में शामिल हुए अभ्यर्थियों के प्राप्तांक व कटआफ अंक जारी कर दिया है। इसे जारी कराने के लिए अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। कोर्ट ने आयोग से कटऑफ जारी करने के संबंध में जानकारी मांगी थी। |
हाईकोर्ट का फैसला दो लड़कियों की समलैंगिक शादी मान्य नहीं | प्रयागराज के अतरसुइया थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने कोर्ट से मांग की थी कि उसकी बेटी बालिग है। उसे विपक्षी लड़की ने अवैध रूप से अपने कब्जे में कर रखा है। उसने विपक्षी लड़की के कब्जे से मुक्त कराने की हाईकोर्ट से मांग की थी। मां का कहना था कि उसकी बेटी स्नातक है। कोर्ट के आदेश पर दोनों लड़कियां कोर्ट में हाजिर रही... | हाईकोर्ट में पेश हुई दो लड़कियों ने कहा कि जज साहब हम दोनों बालिग हैं। हमने आपसी सहमति से समलैंगिक शादी कर ली है। कोर्ट हमारी शादी को मान्यता दे। इस पर सरकारी वकील ने कहा कि भारतीय सभ्यता और संस्कारों में समलैंगिक शादी गलत है। किसी भी कानून में समलैंगिक शादी को मान्यता नहीं दी गई है। इसलिए भी समलैंगिक शादी को मान्यता न... |
यूपी युवती से दुष्कर्म में सात रिपोर्ट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल | यूपी के बांदा जिले में युवती से दरिंदगी के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। किशोरी के पिता ने दी तहरीर में बताया कि पांच अप्रैल को उसकी बेटी को गांव के ही दो युवकों ने कोल्ड ड्रिंक में नशा पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली। | बांदा जिले में हाल ही में बालक की हत्या में इंसपेक्टर के निलंबन के बावजूद यहां अपराधों में फिलहाल कमी नहीं आ रही। ताजी घटना में थाना क्षेत्र के एक गांव की 21 वर्षीय युवती को उसके घर में जबरन नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दबंगों ने दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। |
इलाहाबाद हाईकोर्ट यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ को अवमानना नोटिस | मामले में हाईकोर्ट ने कहा है कि प्रथम दृष्टया विपक्षी अधिकारियों के खिलाफ अवमानना का केस बनता है। उन्होंने 14 जुलाई 2021 को पारित आदेश की अवहेलना की है। कोर्ट ने अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है कि क्यों न उनके खिलाफ अवमानना की कार्यवाही की जाए। | इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बुलंदशहर झाझर स्थित एयरो सिटी रेजिडेंसी पर रोक के बावजूद बुलडोजर चलाने वाले अधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी किया है। यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुणवीर सिंह विशेष कार्याधिकारी शैलेंद्र सिंह एसडीएम राकेश कुमार वरिष्ठ प्रबंधक विकास कुमार उपमहाप्रबंधक राजें... |
हाईकोर्ट का निर्णय मृतक आश्रित सेवा नियमावली की भाषा को संशोधन करने विचार करे सरकार | नियमावली का उद्देश्य मृतक आश्रित परिवार को सरकारी सेवक मुखिया की मौत से अचानक आए आर्थिक संकट से उबारना है। लिपिक पद पर टेस्ट में फेल होने से सेवा समाप्ति से परिवार फिर आर्थिक संकट में फंस जाएगा। जिससे आश्रित कोटे में नियुक्ति की नियमावली अपना उद्देश्य पूरा नहीं कर सकेंगी। | हाईकोर्ट ने कहा है कि सरकार मृतक आश्रित सेवा नियमावली की भाषा को संशोधन करने पर विचार करे। साथ ही कोर्ट ने कनिष्ठ लिपिक पद पर मृतक आश्रित कोटे में नियुक्त याची के दो बार टाइप टेस्ट में फेल होने के कारण सेवा समाप्ति को सही नहीं माना। उसने आदेश दिया कि चतुर्थ श्रेणी पद पर चार माह में विचार कर नियुक्ति की जाए। |
हाईकोर्ट सीएससी पूर्वोत्तर रेलवे अतुल कुमार श्रीवास्तव अवमानना के दोषी | मामले में याची गोरखपुर में रेलवे सुरक्षा बल में सिपाही के पद पर तैनात था। अपने निलंबन के मामले में उसने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। हाईकोर्ट ने मामले में 2015 में याची के पक्ष में फैसला किया। | इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूर्वोत्तर रेलवे सुरक्षा बल के मुख्य सुरक्षा आयुक्त अतुल कुमार श्रीवास्तव को अवमानना का दोषी माना है। हालांकि उन्हें सजा सुनाने से पहले उन्हें अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल को 24 घंटे की मोहलत देते हुए आदेश के अनुपालन का मौका दिया है। कोर्ट ने मामले में सुनवाई के लिए 18 अप्रैल की तिथि लगाई है। सीएससी को उ... |
प्रयागराज प्रशासन को याद नन्हीं धाविका काजल की मेहनत डीएम ने की की घोषणा | पिछले वर्ष नवंबर महीने में आयोजित 36वें इंदिरा मैराथन में काजल निषाद आकर्षण का केंद्र रही। उसने चार घंटे बाइस मिनट में 42 किमी से अधिक दूरी की यह दौड़ पूरी की थी। जबकि कई धावक यह दौड़ पूरी नहीं कर सके थे। | इंदिरा मैराथन में 42 किमी से अधिक की दूरी पूरी करने के बावजूद वाजिब सम्मान और हक से वंचित नौ वर्षीय काजल की अब जिला प्रशासन को भी याद आई है। मुख्यमंत्री से शिकायत के लिए प्रयागराज से लखनऊ तक दौड़ लगाने वाली काजल को डीएम संजय कुमार खत्री ने बुधवार को 5100 रुपये प्रोत्साहन राशि तथा किट प्रदान करने की घोषणा की। खेल विभाग ... |
9 यमुनानगर पीएनबी के एटीएम का कैश बॉक्स काटकर उड़ाए नौ लाख सात मिनट में वारदात को दिया अंजाम | बदमाशों ने गैस कटर से एटीएम कैश बॉक्स काटा। रादौर रोड स्थित जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के पास लगे पीएनबी के एटीएम में वारदात हुई। सीसीटीवी कैमरे में एक युवक बाहर की ओर जाता हुआ दिखाई दिया। | हरियाणा के यमुनानगर जिले के रादौर में जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के पास लगे पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम का कैश बॉक्स गैस कटर से काटकर बुधवार को तड़के तीन बजे नकाबपोश बदमाश वहां रखे नौ लाख 5500 रुपये कैश बॉक्स समेत उड़ाकर ले गए। बदमाशों ने इस पूरी वारदात को सात मिनट के भीतर अंजाम दिया है। वारदात को अंजाम देने से पूर्व बदम... |
हत्याकांड मामले में सास बहू भी गिरफ्तार मनोचिकित्सकों का सामना करेगी आरोपी अंजली होगी काउंसलिंग | आरोपी चाची अंजली दो दिन के और रिमांड पर है। वहीं अपनी छत से दूसरे की छत पर शव फेंकने के आरोप में सास बहू को भी गिरफ्तार किया गया है। | हरियाणा के करनाल में कमालपुर रोडान में चार वर्षीय जश चौधरी की हत्या के मामले में अब मनो चिकित्सकों का बोर्ड आरोपी अंजली की काउंसलिंग करेगा। चिकित्सकों का बोर्ड उसकी मेडिकल रिपोर्ट भी देखेगा। इसमें यह पता लगाया जाएगा कि वारदात के दौरान अंजलि के दिमाग में क्या चल रहा था और उसकी मनोदशा कैसी थी। इसके लिए पुलिस ने आरोपी अंज... |
हरियाणा प्रदेश के 26 बहुतकनीकी संस्थानों में से सिर्फ 8 में नियमित प्रिंसिपल अतिरिक्त चार्ज देकर चलाया जा रहा काम | पदोन्नति की फाइल शिक्षा मंत्री कार्यालय में लंबित है। प्रदेश के एक भी संस्थान में नियमित प्लेसमेंट ऑफिसर नहीं है। पदोन्नति का इंतजार कर रहे कई प्राध्यापक ऐसे है जिनकी एक दो साल के भीतर सेवानिवृत्ति हो जाएगी। | हरियाणा के 22 जिलों में 26 सरकारी बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान हैं। इनमें से सिर्फ 8 में नियमित प्रिंसिपल हैं जबकि अन्यों में अतिरिक्त चार्ज देकर काम चलाया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों से जुड़े काम प्रभावित हो रहे हैं। नियमित प्रिंसिपल न होने से पढ़ाई से लेकर नए कोर्स शुरू करने और कार्यक्रम से लेकर प्लेसमेंट तक के फैसले न... |
मौसम पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक से उत्तर हरियाणा में बूंदाबांदी के आसार | प्रदेश में बुधवार को फरीदाबाद सबसे गर्म रहा। फरीदाबाद के बोपानी में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। | पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर से गुरुवार को हरियाणा के उत्तरी जिलों में बूंदाबांदी के आसार हैं। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खीचड़ ने बताया कि 15 अप्रैल से मौसम फिर से गर्म होना शुरू हो जाएगा। . 43.4सोनीपत 43.1गुरुग्राम 42.2हिसार 42.1सिरसा 41.2नारनौल 40.4रोहतक 40.3भिवानी 40.1 |
हरियाणा राष्ट्रपति घेराव मामले में वर्ष बाद के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद साथियों समेत बरी | बुधवार को पटियाला हाउस अदालत ने आरोपियों को दोषी न मानते हुए बाइज्जत बरी कर दिया। इस दौरान तीन प्रदर्शनकारी मास्टर हुकुम सिंह सुरेश व प्रदीप चल बसे। | राष्ट्रपति भवन घेराव के मामले में दस वर्ष बाद आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद को बुधवार को राहत मिली। पटियाला हाउस अदालत ने वर्ष 2013 के मामले में आरोपी को बाइज्जत बरी करने का फैसला दिया। नवीन जयहिंद ने कहा कि हमने कोई गलती नहीं की। वहां साथियों के साथ प्रदर्शन किया था। अब दस वर्ष बाद सच की जीत हुई है... |
हरियाणा बोर्ड शारीरिक शिक्षा संस्कृत एवं कृषि के पेपर में 169 नकलची पकड़े लापरवाही सात पर्यवेक्षक हटाये | ड्यूटी में लापरवाही पर सात पर्यवेक्षक हटाये गए। किसी अन्य की जगह परीक्षा देते दो काबू किए गए। चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में ही 37 नकलची पकड़े गए। | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बुधवार को हुई शारीरिक शिक्षा संस्कृत कृषि विषय की परीक्षा में प्रदेशभर में 169 नकलची पकड़े गए। ड्यूटी में लापरवाही पर सात पर्यवेक्षक हटाए गए। साथ ही किसी अन्य की जगह परीक्षा देते भी दो मुन्नाभाई काबू किए गए। . एवं सीनियर सेकेंडरी कृषि एवं दर्शनशास्त्र विषयों की परीक्षा हुई। आसान कहे जान... |
लाउडस्पीकर सियासत मस्जिद के लाउडस्पीकर से अजान हाईकोर्ट क्या कहता है गायक से लेकर कुलपति उठा चुके हैं सवाल | महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने तीन मई तक का अल्टीमेटम देते हुए मस्जिदों से लाउडस्पीकर बंद करने को कहा है। उधर शिवसेना और एनसीपी के नेताओं ने भी बयान जारी किया है। | महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने चेतावनी दी है कि महाराष्ट्र की मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर तीन मई तक बंद हो जाने चाहिए नहीं तो मनसे कार्यकर्ता लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। ठाकरे के इस बयान के बाद देशभर में लाउडस्पीकर को लेकर फिर से बहस छिड़ गई है। ये पहली बार नहीं है जब मस्जिद के लाउडस्पीक... |
पंजाब इकबाल सिंह लालपुरा फिर बने अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन तीन साल रहेंगे अधिसूचना जारी | इकबाल सिंह लालपुरा पंजाब के रोपड़ के रहने वाले हैं।लालपुरा ने आईपीएस बनने तक का सफर एनजीओ रैंक से शुरू किया था। | पूर्व आईपीएस अधिकारी इकबाल सिंह लालपुरा को केंद्र सरकार ने फिर से राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया है। भारत सरकार ने इसकी अधिसूचना गैजेट में प्रकाशित की है। अब लालपुरा तीन साल तक इस पद पर रहेंगे। इससे पहले केंद्र ने उन्हे 2021 में इस पद की जिम्मेदारी थी। . के रहने वाले हैं। उन्होंने 1981 में अलगाववादी ... |
सुरभि मलिक बनीं लुधियाना की पहली महिला डीसी यहीं से की थी कॅरिअर की शुरुआत बोलीं अच्छा प्रशासन देना पहली प्राथमिकता | नवनियुक्त डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक ने कहा कि प्रशासन लोगों के लिए है और इसे सरल बनाया जाएगा। लुधियाना उनके लिए नया नहीं है यहीं से कॅरिअर की शुरुआत की है। उसके बाद लुधियाना ग्रामीण क्षेत्र में कई योजनाओं पर काम कर चुकी हैं। | लुधियाना से आईएएस का सफर शुरू करने वालीं आईएएस अधिकारी सुरभि मलिक को लुधियाना का नया डीसी बनाया गया है। बुधवार की दोपहर सुरभि मलिक ने अपना पदभार संभाल लिया है। आप की सरकार आने के बाद महानगर को पहली महिला डीसी मिली। नवनियुक्त डीसी सुरभि मलिक नगर निगम में बतौर एडिशनल कमिश्नर लंबे समय तक काम कर चुकी हैं। इससे पहले लुधियान... |
तरनतारन गोइंदवाल केंद्रीय जेल में कैदी ने लगाई फांसी कपड़े का फंदा बना बाथरूम में लोहे की ग्रिल से लटका | केंद्रीय जेल के सहायक अधीक्षक गुरनाम सिंह ने बताया कि रात को अचानक कैदी के फंदा लगाने की सूचना मिली। इसके बाद जेल विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया। | केंद्रीय जेल गोइंदवाल साहिब की बैरक नंबर 13 के कमरा नंबर तीन में कैदी बलकार सिंह उर्फ कौड़ा कपड़े का फंदा बना बाथरूम की ग्रिल से लटक गया। मामले की जानकारी होने पर जेल प्रशासन आनन फानन श्री खडूर साहिब के अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कैदी के मौत के बाद जेल के बाहर लोगों ने प्रदर्शन किया और मामल... |
पंजाब किसी भी दुकान से वर्दी किताब खरीद सकेंगे अभिभावक मान सरकार ने जारी किए आदेश | पंजाब में विद्यार्थियों के अभिभावकों को किसी भी दुकान से वर्दी और किताबें खरीदने की छूट मिल गई है। | पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा निर्देशों पर राज्य के शिक्षा विभाग ने मंगलवार को निजी स्कूलों को वर्दी और किताबें बेचने वाले कस्बों के कम से कम तीन और शहरों के 20 दुकानों की सूची प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं। यह सूची जिला शिक्षा अधिकारियों को भी तुरंत साझा करनी होगी। . 12 2022 |
निराशा फरीदकोट में नीलाम होगी बॉलीवुड गायक हिमेश रेशमिया की कीमती घड़ी नवप्रीत कौर को लांच करने के लिए पेशगी के तौर दी थी | गुरदीप सिंह ने कहा कि नवप्रीत कौर पिछले कुछ दिनों से लीवर के इन्फेक्शन के कारण सख्त बीमार है और उसका बठिंडा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अब भी उन्हें इलाज के लिए और पैसे की जरूरत है। | साल 2017 में जी टीवी चैनल की तरफ से आयोजित सारेगामापा लिटिल चैंप कार्यक्रम में फरीदकोट जिले के गांव बिशनंदी की नवप्रीत कौर ने हिस्सा लिया था। नवप्रीत की गायकी से प्रभावित होकर बॉलीवुड गायक हिमेश रेशमिया ने उसे लांच करने के लिए पेशगी के तौर पर एक कीमती घड़ी दी थी। अब नवप्रीत के परिवार ने उस कीमती घड़ी को नीलाम करने की त... |
तरनतारन भारत पाकिस्तान सीमा के पास हाईवे खुदाई के दौरान मिला मोर्टार बम पुलिस ने गड्ढे में दबाया | पास में भारत पाकिस्तान की सीमा पड़ती है। आशंका जताई कि वर्ष 1971 में भारत पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध दौरान सेना ने शायद इस मोर्टार बम को दबा दिया होगा। इसका इस्तेमाल तोप में डाल कर किया जाता है। | तरनतारन में भारत पाकिस्तान की सीमा के पास खेमकरण भिखीविंड क्षेत्र की एनएच हाईवे पर खुदाई के दौरान मोर्टार बम मिला। इस क्षेत्र में रिलायंस के तार बिछाने का काम चल रहा था। कंपनी के उच्च अधिकारियों ने इस बात की जानकारी थाना भिखीविंड पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की विभिन्न टीम ने 10 फीट गहरा गड्ढा खोदकर उसे मिट्टी में... |
फिरोजपुर में सीमा सुरक्षा की कार्रवाई फेंसिंग पार भारतीय खेत से हेरोइन के चार पैकेट के साथ पकड़े तीन किसान | जवान ने देखा कि चार किसान खेत में कुछ तलाश रहे हैं। खेत में लगे पेड़ के नीचे नीले लिफाफे में हेरोइन के चार पैकेट पड़े थे किसान उन्हें उठाने लगे तो जवान ने सभी को दबोच लिया। | फिरोजपुर में सीमा सुरक्षा बल ने फेंसिंग पार खेत में हेरोइन के चार पैकेट के साथ तीन भारतीय किसानों को दबोचा है। उक्त हेरोइन पाक तस्करों ने खेत में छिपाकर रखी थी जिनकी तीन भारतीय किसान तलाश कर रहे थे। फेंसिंग पार खेतों में खेतीबाड़ी करने गए किसानों पर बीएसएफ किसान गार्ड निगरानी रखे हुए थे। उक्त आरोपी किसानों से गहन पूछता... |
अमृतसर बीएसएफ के दिव्यांग जवानों के लिए बाइक रैली का आयोजन अटारी बॉर्डर आयोजन | रैली का आयोजन दिव्यांग जवानों के लिए किया गया है। बीएसएफ कमांडेंट सुरिंदर सिंह ने कहा कि हमने सात अप्रैल को दिल्ली से शुरुआत की थी। इसमें कुल 11 जवानों ने हिस्सा लिया है। | सीमा सुरक्षा बल के वीर प्रहरी दिव्यांग योद्धा द्वारा रविवार को अटारी वाघा बॉर्डर अमृतसर में बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली का आयोजन दिव्यांग जवानों के लिए किया गया है। बीएसएफ कमांडेंट सुरिंदर सिंह ने कहा कि हमने सात अप्रैल को दिल्ली से शुरुआत की थी। इसमें कुल 11 जवानों ने हिस्सा लिया है। . 10 2022बॉर्डर सिक्योरिटी फ... |
बठिंडा में बोले भगवंत मान ऐसा माहौल बनाएंगे कि अंग्रेज नौकरी मांगने पंजाब आएंगे...कांग्रेस बोली पहले अपने ध्यान दो | भगवंत मान ने कहा कि अगर प्रदेश के युवाओं को उनकी काबलियत के अनुसार पंजाब में नौकरी मिल जाए तो वे विदेश नहीं जाएंगे। मान ने कहा कि प्रदेश में ही युवाओं को उनकी पढ़ाई एवं काबलियत के अनुसार नौकरी दी जाएगी। | मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के युवाओं को विदेश जाने से रोकने के लिए प्रदेश को शिक्षा हब बनाया जाएगा। विदेशों की तर्ज पर अब पंजाब में युवा शिक्षा हासिल कर सकेंगे। मान बठिंडा की महाराजा रणजीत सिंह यूनिवर्सिटी में छात्रों को डिग्री बांटने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल भी मौजूद थे। . 9 2022 मुख्यमंत्री मा... |
आमदनी का असर रेल डिवीजन फिरोजपुर ने पंजाब के 11 हिमाचल प्रदेश के दो स्टेशन किए बंद यहां नहीं रुकेंगी ट्रेनें | ग्रामीणों ने कहा कि रेलवे बहुत बड़ी संस्था है उसे ऐसे स्टेशनों से कमाई नहीं बल्कि लोगों को सुविधा प्रदान करनी चाहिए। लोगों की मांग है कि बंद किए सभी स्टेशन दोबारा से शुरू किए जाएं और ट्रेनों का स्टापेज निश्चित किया जाए। | रेल डिवीजन फिरोजपुर ने आमदनी नहीं होने के चलते पंजाब के 11 और हिमाचल प्रदेश के दो स्टेशन बंद कर दिए हैं अब इन स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी। इनमें हिमाचल प्रदेश और पंजाब का एक एक धार्मिक स्टेशन भी शामिल है। 63 साल पुराने रेलवे स्टेशन को भी बंद कर दिया है। रेलवे के इस फैसले से उक्त स्टेशनों से लगते गांवों के लोग बहुत... |
पंजाब तरनतारन के गांव कलसियां में 50 रुपये के लिए हुए विवाद में श्रमिक की हत्या तीन केस दर्ज | पुलिस ने मामले में तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। सभी आरोपी पकड़ से बाहर है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। | पंजाब के तरनतारन में भिखीविंड के अंतर्गत आते गांव कलसियां में 50 रुपये के लिए हुए विवाद में एक श्रमिक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने कुलदीप सिंह सहित तीन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतक गुरसाहिब सिंह के सिर चेहरे पर वार किए गए थे। अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई थी। हमला श... |
प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग संभालेंगे पंजाब कांग्रेस की कमान नेताओं को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी | अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग विधानसभा में गिद्दड़बाहा का प्रतिनिधित्व करते हैं और इस पारंपरिक सीट से तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। उन्हें राहुल गांधी ने भारतीय युवा कांग्रेस का नेतृत्व करने के लिए चुना था। | कांग्रेस हाईकमान ने विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को पंजाब प्रदेश कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। इसके साथ ही पार्टी के सीनियर नेता और पूर्व प्रधान प्रताप बाजवा को पंजाब विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल का नेता बनाया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन नियुक्तियों पर मुहर लगा दी है। पार्टी हाईकम... |
अमरनाथ यात्रा 2022 बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर सामने गुफा के बाहर पहाड़ों जमी भारी बर्फ | तस्वीर में गुफा के अंदर शिवलिंग पूरे आकार में हैं। बाहर पहाड़ों पर बर्फ जमी है। दो वर्ष बाद इस बार अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू होने वाली है। | बाबा बर्फानी की बुधवार को पहली तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में गुफा के अंदर शिवलिंग पूरे आकार में हैं। बाहर पहाड़ों पर बर्फ जमी है। दो वर्ष बाद इस बार अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू होने वाली है। इसके लिए पूरे देश में अग्रिम पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीद है कि इस बार आठ लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए... |
जम्मू कश्मीर बांदीपोरा में 11 लोगों लगाया पीएसए अलग अलग जेलों में भेजा गया | पुलिस ने उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में अलगाववादी नेता अब्दुल समद इंकलाबी सहित ग्यारह लोगों के खिलाफ पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। | पुलिस ने उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में अलगाववादी नेता अब्दुल समद इंकलाबी सहित ग्यारह लोगों के खिलाफ पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। सूत्रों के अनुसार कथित रूप से गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल ग्यारह लोगों पर पीएसए लगाया गया। जिन्हें अलग अलग जेलों में भेजा गया। इनमें अब्दुल समद मल्ला उर्फ इंकलाबी पु... |
जम्मू कश्मीर कुलगाम में फिर टारगेट किलिंग के बाहर गोलियां बरसा कश्मीरी हिंदू की आतंकियों ने की हत्या | आतंकियों ने घर के बाहर बैठे सतीश कुमार सिंह को निशाना बनाकर गोलियां बरसा दीं। गोली चलने की आवाज सुनते ही घर पर सुरक्षा के लिए तैनात दो पुलिसकर्मी बाहर निकले तो सतीश को खून से लथपथ होकर गिरा पाया। उसे सिर पर एक और सीने में दो गोलियां लगी थीं। | दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार की शाम आतंकियों ने घर के बाहर अंधाधुंध गोलियां बरसार कर कश्मीरी हिंदू परिवार के एक व्यक्ति की हत्या कर दी। मारे गए व्यक्ति के घर पर दो पुलिसकर्मी भी सुरक्षा के लिए तैनात थे। हमले में लश्कर ए ताइबा के नए आतंकी का हाथ बताया जा रहा है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभिया... |
पुंछ भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा सैन्य वाहन खाई में गिरा जेसीओ की मौत दो जवान घायल | मनकोट सेक्टर में हुए सैन्य वाहन हादसे में जान गंवाने वाले जेसीओ की पहचान डीएन पांडे के रूप में हुई है। घायलों की पहचान चालक नायक भारत जगले और सिपाही विजय पंवार के रूप में हुई है। | मेंढर में भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित मनकोट तहसील के अग्रिम क्षेत्र में एक सैन्य वाहन खाई में जा गिरा। हादसे में एक जेसीओ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वाहन चालक और एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अन्य जवानों ने निकाल कर मुख्यालय स्थित चिकित्सालय पहुंचाया। जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए सैन्य अ... |
मौसम के दो रंग तपता रहा जम्मू संभाग कश्मीर में बारिश बर्फबारी कुपवाड़ा में हल्की बर्फबारी | मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार एक और पश्चिमी विक्षोभ के कारण 20 से 21 अप्रैल को मौसम में बदलाव के आसार हैं। इस साल कई दशक बाद कश्मीर में मार्च सबसे अधिक गर्म रहा है। जम्मू में भी तपिश से कोई राहत नहीं मिल पाई। | प्रदेश में बुधवार को मौसम के दो रंग देखने को मिले। राजधानी श्रीनगर समेत घाटी के अधिकांश जिलों में बारिश के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। इससे लंबे समय से तपिश की मार झेल रहे लोगों को राहत मिली। वहीं जम्मू समेत अन्य जिलों में गर्मी ने अपना रौद्र रूप जारी रखा। जम्मू में लगातार दिन का तापमान 40 डिग्री के आसपास च... |
बेरहम मां जम्मू कश्मीर के सांबा में नौ महीने के मासूम ढहाया जुल्म बार पटका पुलिस ने किया गिरफ्तार | इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। यूजर्स इस महिला की निंदा करते हुए इसे गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया है। | जम्मू कश्मीर के सांबा जिले का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखते ही किसी का भी मन खराब हो जाएगा। वीडियो में एक महिला नौ महीने के मासूम बच्चे को बुरी तरह पीट रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला बच्चे को बुरी तरह पीट रही है। बच्चा रोता जा रहा है लेकिन मां को उस पर बिल्कुल भी दय... |
जम्मू कर्मियों का धरना प्रदर्शन जारी बहाली की उठाई मांग | सेवाएं समाप्त करने के विरोध में एनएचएम कर्मियों का विरोध जारी है। कर्मचारियों ने नारेबाजी और पोस्टर के माध्यम से बहाली की मांग उठाई। | कोविड इमरजेंसी रिस्पांस पैकेज के तहत लगाए गए कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने के विरोध में आक्रोश बरकरार है। बुधवार को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जम्मू के बाहर एनएचएम कर्मियों ने धरना प्रदर्शन जारी रख कर आवाज बुलंद की है। कर्मियों ने कहा कि उनकी सेवाओं को बहाल रखने के लिए मामला न्यायालय में विचाराधीन है। जीएमसी प्रशासन ने... |
हवाला केस बाबू सिंह मामले की जांच करेगी पाकिस्तान दुबई पीओके से पूर्व मंत्री के जुडे़ तार | बाबू सिंह के पाकिस्तान दुबई पीओके में बैठे लोगों के साथ अच्छे खासे संपर्क हैं। ये लोग अलगाववाद और आतंकवाद से जुड़े बताए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब इसे एसआईए को सौंप दिया गया है। | हवाला मामले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री बाबू सिंह और वन कर्मी मोहम्मद शरीफ शाह से अब राज्य जांच एजेंसी पूछताछ करेगी। बाबू सिंह के पाकिस्तान दुबई पीओके में बैठे लोगों के साथ अच्छे खासे संपर्क हैं। ये लोग अलगाववाद और आतंकवाद से जुड़े बताए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब इसे एसआईए को सौंप दिया गया। पुलिस मुख्या... |
कोरोना जम्मू रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट नहीं होगा कोविड परीक्षण तैनात सभी चिकित्साकर्मी मूल स्थानों भेजे | कोविड महामारी के दौरान जम्मू रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए कोविड परीक्षण अनिवार्य किए गए थे। इससे पहले कोविड टीके की दो खुराक लेने वाले यात्रियों को परीक्षण प्रक्रिया से बाहर रखा गया था। | प्रदेश में आने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें जम्मू रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर कोविड परीक्षण के लिए समय बर्बाद नहीं करना होगा। जिला प्रशासन के दिशा निर्देश के बाद मंगलवार से जम्मू रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए कोविड परीक्षण बंद कर दिए गए। हालांकि शहर के विभिन्न इलाकों में जरूरत के मुता... |
हिमाचल चुकाने वाले बुजुर्गों को नहीं मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन संशोधित अधिसूचना जारी | पुरानी अधिसूचना को संशोधित करते हुए स्पष्ट किया गया है कि सरकारी सेवा की पेंशन ले रहे दंपती अथवा आयकर दाता वृद्ध दंपती बिना किसी आय सीमा की शर्त के दी जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने के लिए पात्र नहीं होंगे। | आय कर चुकाने वाले बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलेगी। 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को इस माह से वृद्धावस्था पेंशन में एक हजार रुपये देने का सरकार ने फैसला लिया है। बुधवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की इस बजट घोषणा की संशोधित अधिसूचना जारी करते हुए इसमें सामाजिक सुरक्षा न... |
हिमाचल में डब्ल्यूएचओ की टीम का सर्वे ठंडे इलाकों में भी पनपने लगे मलेरिया के मच्छर | प्रदेश में लगातार मौसम बदलने से तापमान बढ़ता जा रहा है। हिमाचल के ऊपरी क्षेत्रों में भी मौसम गर्म हो रहा है। इससे एनोफिल कलसिफेशिज मच्छर भी पहाड़ी क्षेत्र में पनपने में सक्षम हैं। | हिमाचल प्रदेश में मलेरिया के मच्छर गर्म मैदानी क्षेत्रों के साथ साथ अब सोलन शिमला और कंडाघाट के ठंडे और पहाड़ी इलाकों में भी पनपना शुरू हो गए हैं। पर्यावरण में लगातार आ रहे बदलाव के चलते मच्छर के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हो गया है। सोलन के कंडाघाट दाड़लाघाट अर्की शिमला के शोघी तारादेवी जुन्गा और बिलासपुर में ये मच्छर स... |
हिमाचल सोलन की ई नाम मंडी देशभर में रही अव्वल मिलेगी लाख की प्रोत्साहन राशि | राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव सिंह भंडारी ने बताया कि सोलन की ई नाम मंडी को देश की मंडियों में प्रथम पुरस्कार मिलने से पूरा हिमाचल गौरवान्वित है। इस मंडी से किसानों और बागवानों को काफी लाभ मिला है। | सोलन स्थित ई नाम मंडी बेहतरीन कार्य करने के लिए देश भर की मंडियों में अव्वल रही है। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री पुरस्कार 2019 के लिए सोलन मंडी का बेहतरीन व्यवस्था के लिए चयन किया है। यह पुरस्कार सिविल सर्विस दिवस पर 21 अप्रैल को दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रदान किया जाना है। पुरस्कार स्वरूप मंडी को दस लाख रुपये की प्र... |
हिमाचल दिवस 2022 आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति बनाने का एलान सकते हैं सीएम | हिमाचल दिवस पर 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बड़े एलान कर सकते हैं। सीएम जयराम ठाकुर आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए जहां पॉलिसी की घोषणा कर सकते हैं वहीं संशोधित वेतनमान का कर्मचारियों को एरियर देने का भी एलान कर सकते हैं। | हिमाचल दिवस पर 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बड़े एलान कर सकते हैं। सीएम जयराम ठाकुर आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए जहां पॉलिसी की घोषणा कर सकते हैं वहीं संशोधित वेतनमान का कर्मचारियों को एरियर देने का भी एलान कर सकते हैं। चुनावी साल में सीएम ये दोनों ही बड़े एलान कर सकते हैं। इस बार हिमाचल दिवस समारोह चंबा के चौगान ... |
शिमला पुलिस भर्ती नया विवाद पेपर लीक होने की सरकार को शिकायत | डीजीपी संजय कुंडू का कहना है कि केवल व्हाट्सएप चैट के आधार पर ही पूरी परीक्षा पर सवाल करना सही नहीं है। इस आरोप के पीछे कोई ठोस तथ्य नहीं है। पुलिस ने यह परीक्षा फुल प्रूफ तरीके से ली है। | हिमाचल प्रदेश में पुलिस भर्ती पर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस भर्ती में पेपर लीक होने की राज्य सरकार से शिकायत की गई है। इस बारे में अभ्यर्थियों ने बुधवार को मुख्य सचिव और गृह सचिव से शिकायत की है। अभ्यर्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को राज्य सचिवालय ही पहुंच गया। वहीं डीजीपी संजय कुंडू का कहना है कि केवल व्हाट्सएप ... |
धर्मशाला शिक्षा मंत्री बोले दूरदराज क्षेत्रों में सेवाएं देने की चुनौतियां स्वीकार करें शिक्षक | शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि नौकरी मिलने के अगले दिन से ही बहुत से शिक्षक घर के नजदीक स्टेशन ढूंढना शुरू कर देते हैं। उनका कहना होता है कि मेरे छोटे छोटे बच्चे हैं बूढ़े मां बाप हैं। ऐसे हालात का तो हर किसी को सामना करना पड़ता है। इस मानसिकता को छोड़ें। | शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि भावी शिक्षकों को हिमाचल के दूरदराज क्षेत्रों किन्नौर लाहौल स्पीति और चंबा जैसे क्षेत्रों में सेवाएं देने की चुनौतियां स्वीकार करने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि नौकरी मिलने के अगले दिन से ही बहुत से शिक्षक घर के नजदीक स्टेशन ढूंढना शुरू कर देते हैं। उनका कहना होता है कि म... |
उपलब्धि शगुन को मिली 3.5 करोड़ की प्रेसिडेंशियल स्कॉलरशिप | नादौन की शगुन को 3.5 करोड़ प्रेसिडेंशियल स्कॉलरशिप मिली है। इससे वह स्नातक डिग्री अमेरिका की यूनिवर्सिटी से पूरी करते हुए रिसर्च भी करेंगी। शगुन ने कहा कि उनके सब्जेक्ट एस्ट्रोनॉमी और एस्ट्रोफिजिक्स रहेंगे। | विधानसभा क्षेत्र नादौन की शगुन ठाकुर को अमेरिका की ओर से 3.5 करोड़ प्रेसिडेंशियल स्कॉलरशिप दी गई है। प्रेसिडेंशियल स्कॉलरशिप संयुक्त राज्य अमेरिका की ओर से मेधावी विद्यार्थियों को दी जाती है। इससे विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं। नादौन की शगुन को 3.5 करोड़ प्रेसिडेंशियल स्कॉलरशिप मिली है। इससे वह स्नातक डिग्री अ... |
उपलब्धि कुल्लू के गुरहर्ष को मिला राष्ट्रपति गोल्ड मेडल | गुरहर्ष के पिता अवतार सिंह ने युवाओं को संदेश दिया कि कुल्लू जिले का जो बेटा गुरहर्ष की तरह मेहनत कर इस मुकाम पर पहुंचेगा उसे दो लाख रुपये इनाम दिया जाएगा। | जिला कुल्लू के शमशी के गुरहर्ष सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग के आईएफएस के प्रशिक्षण में बेस्ट अधिकारी ट्रेनी के लिए राष्ट्रपति गोल्ड मेडल हासिल किया है। गुरहर्ष ने हिमाचल का नाम पूरे देश में ऊंचा किया है। इससे शमशी में खुशी का माहौल है। गुरहर्ष वर्तमान में मंसूरी में आईएफएस की ट्रेनिंग कर रहे हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई 10वीं ... |
कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने दिखाए तेवर पार्टी को सकते हैं अलविदा पढ़िए सीएम धामी के लिए खुलेगी राह | कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की ओर से प्रदेश अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष और विधायक दल के उपनेता की मेरिट के आधार पर नियुक्ति के बयान पर धामी ने कहा कि मेरिट के आधार पर यदि इन पदों पर नियुक्ति करनी थी तो वह सबसे उपयुक्त थे। | धारचूला सीट से लगातार तीन बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचने वाले कांग्रेस के विधायक हरीश धामी ने एक बार फिर संगठन के प्रति तेवर दिखाए हैं। प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति के बाद उनका असंतोष फिर झलका है। धामी का कहना है कि कांग्रेस ने हमेशा उनकी उपेक्षा की है। |
धधकते जंगल 24 घंटे में 45 स्थानों वनाग्नि की घटनाएं श्रीनगर में बुझाने के दौरान सरपंच सहित दो झुलसे | श्रीनगर में वन सरपंच प्रमोद सिंह ग्राम क्वीली सिलोड निकट कांडीखाल वनाग्नि बुझाने के दौरान झुलस गए। उनके साथ फायर वाचर शूरवीर लाल भी आग में झुलस गए। उपचार के बाद अब दोनों सामान्य है। | प्रदेश में बीते 24 घंटे में 45 स्थानों पर जंगलों में आग लगी। गढ़वाल में 16 कुमाऊं में 28 तो वनाग्नि की एक घटना संरक्षित वन्यजीव विहार में हुई। प्रदेश में वनाग्नि की अब तक कुल 446 घटनाएं रिपोर्ट हुई हैं। मंगलवार को वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में गढ़वाल में आरक्षित वन क... |
चारधामा यात्रा अगले सप्ताह शुरू होगा ऑनलाइन पंजीकरण वाहनों का रजिस्ट्रेशन भी पोर्टल से जोड़ने रहा काम | इस बार तीन मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। देश दुनिया से बदरीनाथ केदारनाथ गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के दर्शन करने के लिए आने वाले यात्रियों को आनलाइन पंजीकरण की सुविधा मिलेगी जिसमें यात्रा करने वाले प्रत्येक यात्री की पूरी जानकारी ली जाएगी। | चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए अगले सप्ताह से ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा शुरू हो जाएगी। इसके लिए पर्यटन विभाग ने पंजीकरण पोर्टल तैयार कर लिया है। इसमें मोबाइल एप वाहनों के रजिस्ट्रेशन को जोड़ने के साथ ही अन्य तकनीकी दिक्कतों को भी ठीक किया जा रहा है। |
Subsets and Splits
No community queries yet
The top public SQL queries from the community will appear here once available.