storyid
int64
1.48M
17.5M
Headlines
list
Body
stringlengths
0
17.5k
is_subarticle
int64
0
1
1,670,632
[ "कोरोना से जंग ● वैक्सीन की उपलब्धता बढ़ाने को केंद्र ने बदली नीति ● 100 लोगों को पहले टीका, सात दिन निगरानी", "विदेशी टीके बिना ट्रायल मंजूर होंगे" ]

नई दिल्ली | विशेष संवाददाता

केंद्र सरकार ने देश में कोरोना टीकों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए मंगलवार को बड़ा फैसला लिया। सरकार ने विदेश में मंजूर टीकों को बिना क्लिनिकल ट्रायल के देश में आपात इस्तेमाल की मंजूरी देने का निर्णय लिया है। इससे अमेरिका, ब्रिटेन और जापान समेत कई देशों में इस्तेमाल...
0
1,670,636
[ "राज्य में एक दिन में 1925 मरीज, कड़े प्रतिबंधों की तैयारी" ]

देहरादून | मुख्य संवाददाता

राज्य में मंगलवार को कोरोना के 1925 नए मरीज मिले और 13 संक्रमितों की मौत हो गई। कोरोना संक्रमण शुरू होने के बाद से राज्य में अभी तक एक ही दिन में मिले नए मरीजों का यह दूसरा सर्वाधिक आंकड़ा है। सरकार के सूत्रों का कहना है कि, कोरोना के बिगड़ते हालात के मद्देनजर कड़े प्...
0
1,670,634
[ "नाराज ममता का तीन घंटे धरना" ]

कोलकाता | एजेंसियां

प्रचार करने पर रोक लगाने के चुनाव आयोग के फैसले से नाराज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को मेयो रोड स्थित गांधी प्रतिमा के पास धरना दिया। व्हील चेयर पर पहुंचीं ममता करीब तीन घंटे तक वहां अकेले रहीं और इस दौरान उन्होंने किसी से बातचीत भी नहीं की। <...
0
1,670,635
[ "उपनल कर्मचारियों को कैबिनेट सब कमेटी ने दिया बड़ा झटका" ]

देहरादून | विशेष संवाददाता

उपनल कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए गठित कैबिनेट सब कमेटी ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट से एसएलपी वापस लेने से इंकार कर दिया। कमेटी ने उपनल कर्मियों को उनके पदों पर यथावत बनाए रखने की मांग को भी स्वीकार नहीं किया है।

सब कमेटी की बैठक के ब...
0
1,670,637
[ "काशीपुर में ऐतिहासिक चैती मेले का शुभारंभ " ]

काशीपुर l हमारे संवाददाता

कोरोना संक्रमण के बीच ऐतिहासिक चैती मेले का मंगलवार को शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने विधिवत मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना के बाद ध्वजा फहराकर शुभारंभ किया।

शहरी विकास मंत्री ने मां बाल सुंदरी मंदिर, मोटेश्वर महादेव मंदिर व अन्य मंदिरों ने दर्शन किये। य...
0
1,670,625
[ "गैरसैंण में जंगल की आग बुझाते जिंदा जला बुजुर्ग " ]

गैरसैंण | हमारे संवाददाता

रिठिया स्टेट के रिंगालसैंण में जंगल की आग बुझाते समय 65 साल के एक बुजुर्ग की झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने बुजुर्ग का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार गड़ोली निवासी रघुवीर लाल (65) पुत्र हीमाली राम मंगलवार को रिठिया स्टेट में रिगांलसैंण के सिविल ज...
0
1,670,627
[ "कुंभ का सबसे बड़ा शाही स्नान आज" ]

हरिद्वार। कुंभ का मुख्य शाही स्नान आज (बुधवार) होगा। सुबह सात बजे से पहले आम श्रद्धालु हरकी पैड़ी पर स्नान कर सकेंगे। जबकि सुबह 9 बजे से 13 अखाड़े हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान करेंगे।

आज होने वाले शाही स्नान में अखाड़े विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। जबकि, मेला प्रशासन के लिए कोरोना नियमों का पालन कराना चुन...
0
1,670,624
[ "सक्रिय मरीजों की संख्या 9355 पहुंची" ]

राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या एक लाख 12 हजार को पार कर गई है। जबकि अस्पतालों सक्रिय मरीजों की संख्या 9355 पहुंच गई है। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 3.85 प्रतिशत और ठीक होने की दर 88 प्रतिशत रह गई है।

0
1,670,631
[ "गोरखा समस्याओं का समाधान होगा:शाह" ]

दार्जिलिंग। गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को बंगाल में भाजपा के सत्ता में आने पर लंबे समय से चली आ रही गोरखा समस्या का राजनीतिक समाधान ढूंढने का आश्वासन दिया।

0
1,670,630
[ "भुवनेश्वर बने माह के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी " ]

दुबई। भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को इंग्लैंड के खिलाफ मार्च में सीमित ओवरों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए आईसीसी महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

0
1,670,629
[ "कोरोना के एक लाख ६१ हजार नए मामले " ]

नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर जारी है। देश में मंगलवार सुबह आठ बजे तक 24 घंटों में 1,61,736 नए मामले दर्ज किए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इस अवधि में 879 लोगों की मौत हो गई।

0
1,670,628
[ "बीच चुनाव में मुख्यमंत्री का धरना" ]

कूच बिहार की घटना के बाद पश्चिम बंगाल में जिस तरह से सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की कोशिशें हो रही हैं, वह अगले चरणों में कितना असर डालेंगी, यह देखना दिलचस्प होगा।

0
1,670,633
[ "खतरनाक बायोमेडिकल वेस्ट का नहीं हो रहा सही तरीके से निस्तारण, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने जारी किए नोटिस", "प्रदूषण के मानकों का पालन नहीं कर रहे हेल्थ केयर सेंटर" ]

देहरादून। ओमप्रकाश सती

प्रदेश में पांच सौ से ज्यादा हेल्थ केयर फेसेलिटी सेंटर प्रदूषण के मानकों का पालन नहीं कर रहे। कोरोनाकाल में भी खतरनाक बायोमेडिकल वेस्ट का सही निस्तारण नहीं किया जा रहा है। ऐसे में बिना पाल्यूशन की एनओसी के चल रहे इन सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने...
0
1,666,497
[ "वन विभाग के मुखिया ने जंगलों की आग बुझाने से हाथ खड़े किए, नैनीताल के भवाली वन विश्राम गृह पहुंचे थे पीसीसीएफ", "राज्य में आग बुझाने को कर्मचारी नहीं: भरतरी" ]

भवाली (नैनीताल) | हमारे संवाददाता

पीसीसीएफ राजीव भरतरी ने आखिरकार मान लिया कि जंगलों की आग बुझाने के लिए वन विभाग के पास कर्मचारी नहीं हैं। मानवजनित आग की घटनाओं को रोकना नामुमकिन हो गया है। फिर भी, सीमित कर्मचारियों और एनडीआरएफ के साथ वन विभाग आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटा है। इसके अ...
0
1,666,498
[ "बेरोजगारी-पलायन से जूझ रहा उत्तराखंड: ऐरी" ]

अस्कोट (पिथौरागढ़) | हिटी

हिंदू नव संवत्सर के शुभारंभ अवसर पर राज्य की खुशहाली के लिए उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भाजपा-कांग्रेस पर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि दोनों ही राजनीतिक दलों ने राज्य को गर्त में धकेला। जिस ...
0
1,666,495
[ "देहरादून और चंबा ने स्वच्छता में बनाई बढ़त" ]

देहरादून। दून नगर निगम और चंबा पालिका को केंद्र ने ओडीएफ प्लस प्लस सर्टिफिकेट दिया है। यह पूरी तरह से खुले में शौचमुक्त होने पर मिलता है। शहरी विकास के अपर निदेशक अशोक पांडेय के अनुसार, चंबा को बीते साल भी सर्टिफिकेट मिला था।

अग्रवाल बोले, घर पर ही मनाएं आंबेडकर जयंती

देहरादून। विस ...
0
1,666,496
[ "आंबेडकर मानव सेवा को समर्पित रहे: सीएम" ]

देहरादून। सीएम तीरथ सिंह रावत ने भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि, भारतीय लोकतंत्र में संविधान निर्माता आंबेडकर का अहम योगदान रहा। वे जीवनपर्यंत मानवता की सेवा के लिए समर्पित रहे। बाबा साहेब का सपना था कि भारत में जातिवाद खत्म हो, सामाजिक समानता के अवसर हों और अधिकारों ...
0
1,666,499
[ "आंबेडकर ने हर जाति को दिया समानता का अधिकार" ]

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने संविधान में हर पंथ और जाति को समानता का अधिकार दिया। उन्होंने कहा कि समता, समानता, बंधुता एवं मानवता आधारित भारतीय संविधान का निर्माण कर उन्होंने एकता और अखंडता को काम किया।भारत रत्न आंबेडकर की जयंती पर राज्यवासियों...
0
1,666,500
[ "जल निगम और जल संस्थान में प्रमोशन" ]

देहरादून। जल निगम और जलसंस्थान में खाली पदों पर प्रमोशन के लिए डीपीसी कर दी गई है। विधिवत प्रमोशन आदेश जल्द होने की संभावना है। ईई, एसई और जीएम के पदों पर डीपीसी की गई। जल संस्थान में दो जीएम और 11 ईई के पदों पर डीपीसी हुई। लंबे समय से यह टल रही थी। लेकिन, अब डीपीसी की प्रक्रिया पूरी हो गई है। पेयजल निगम में ...
0
1,668,320
[ "रुद्रपुर की फैक्ट्री परिसर में मिला श्रमिक का कंकाल, एसएसपी ने घटना की जांच की संस्तुति डीएम से की", "फैक्ट्री की आग में जिंदा जला श्रमिक ", "गुमशुदगी की तहरीर पर अलर्ट हुई सिडकुल पुलिस" ]

रुद्रपुर l हमारे संवाददाता

सिडकुल की फाइबर कंपनी में हुये अग्निकांड में एक श्रमिक की जान गयी थी। घटना के 24 घंटे बाद फैक्ट्री के मलबे में चलाये गये तलाशी अभियान में श्रमिक का कंकाल बरामद किया गया। इससे पहले अग्निकांड के बाद श्रमिक के फंसे होने की चर्चाएं तो थीं, लेकिन अधिकारी इसकी पुष्टि न...
0
1,668,321
[ "किच्छा में डिलीट राशन कार्डों का कार्यालयों में रिकॉर्ड नहीं " ]

किच्छा l हमारे संवाददाता

डीटीएम सस्ते-गल्ले की फर्जी दुकान के मामले में कुमाऊं संभाग हल्द्वानी के उपायुक्त राहुल शर्मा द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग देहरादून के सचिव को भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य और किच्छा में तैनात रहे प्रभारी पूर्ति अधिकारी...
0
1,668,323
[ "वाणिज्य लेखांकन प्रयोगात्मक परीक्षा 16 से " ]

काशीपुर। उदयराज हिन्दू इंटर कॉलेज की उत्तराखंड बोर्ड संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की इंटरमीडिएट वाणिज्य लेखांकन प्रयोगात्मक परीक्षा 16 व 17 अप्रैल को सुबह आठ बजे से विद्यालय में संपन्न होंगी। यह जानकारी प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता ने दी। उन्होंने संबंधित सभी छात्रों को निर्धारित तिथि और नियत समय पर...
0
1,668,324
[ "शक्तिफार्म में कंबाइन चालक ने युवक को रौंदा" ]

शक्तिफार्म l हमारे संवाददाता

विपरीत दिशा से आ रहे कंबाइन चालक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई।

देवनगर निवासी मनीष मंडल (21) पुत्र रंजन मंडल मंगलवार सुबह करीब 10:45 बजे अपनी बाइक संख्या यूके-06एक्स-6728 से अपने घर की ओर जा रहा था। रास्ते में घर से करीब सौ...
0
1,668,325
[ "कंपनी में आग लगने की अफवाह से खलबली मची" ]

रुद्रपुर। सिडकुल क्षेत्र स्थित पंतनगर विश्वविद्यालय के गेंहू के खेत में कंपनी से निकली चिंगारी से आग लग गई। सिडकुल में आग लगने की अफवाह पर कर्मियों में हड़कंप मच गया। काफी देर बाद जब खेत में आग लगने के बारे में पता चला तब जाकर मामला ठंडा हुआ। इधर, सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने दो घंटों की मशक्कत के बाद आ...
0
1,668,322
[ "काशीपुर-सितारगंज में 2 क्रय केंद्र प्रभारी निलंबित" ]

रुद्रपुर l हमारे संवाददाता

ऊधमसिंह नगर के काशीपुर स्थित गुलजारपुर और सितारगंज में अंजनिया गेहूं क्रय केंद्र में किसान से गेहूं खरीद के दौरान मिली अनियमितता पर दोनों क्रय केंद्रों के प्रभारियों को निलंबित कर दिया है।गुलजारपुर के क्रय केंद्र प्रभारी को कुंडेश्वरी बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकार...
0
1,668,326
[ "जवाहरनगर में बहुउदेशीय शिविर कल " ]

शांतिपुरी। शांतिपुरी के ग्राम जवाहर नगर स्थित शिवमंदिर प्रांगण में कल 15 अप्रैल दिन गुरुवार को सुबह 10 बजे से ब्लॉक में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में बिजली, पानी, नाली, राशन कार्ड, सड़क, बिजली के पोल एवं पेंशन आदि समस्याओं का मौके पर ही विभागीय अधिकारी निस्तारण करेंगे। क्षेत्र पंचायत सदस्य लता पटवाल व पंकज कोर...
0
1,668,327
[ "अब 20 अप्रैल तक होंगे ऑनलाइन आवेदन" ]

सितारगंज। डिप्टी बीईओ सुषमा गौरव ने कहर आरटीई 2021-22 के तहत संचालित निजी विद्यालयों में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया की तिथि 20 अप्रैल तक बढ़ा दी गयी है। इस दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों से 20 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन करते हुए समस्त आवश्यक पत्रों की दो प्रतियों कार्यालय में जमा करने को कहा है।

0
1,670,647
[ "अदालतों में वीडियो कांफ्रेंसिंग से सुनवाई" ]

नैनीताल l हमारे संवाददाता

कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए हाईकोर्ट ने उत्तराखंड के सभी जिला और परिवार न्यायालयों के साथ ट्रिब्यूनलों में भौतिक सुनवाई पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से वादों की सुनवाई के आदेश जारी किए हैं।

मंगलवार को हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार...
0
1,670,639
[ "जिले में लगातार दूसरे दिन १०० से ज्यादा संक्रमित" ]

रुद्रपुर l हमारे संवाददाता

ऊधमसिंह नगर में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले में दूसरे दिन एक बार फिर 101 कोरोना संक्रमित मिले हैं। विगत दिवस भी 112 कोरोना संक्रमित मिले थे। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने से जिला प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य महकमे में भी हड़कंप मच ग...
0
1,670,645
[ "ाषिकेश में रुद्राक्ष बाबा कोरोना संक्रमित मिले " ]

ाषिकेश। बैसाखी पर्व पर गंगा स्नान के लिए हरियाणा से आए रुद्राक्ष बाबा के कोरोना संक्रमित निकलने से हड़कंप मच गया। जांच से पहले संक्रमित बाबा ने नागा संतों के साथ मंगलवार को गंगा में स्नान किया था। वहीं, दो अन्य की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सभी को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को बैसाखी पर्व...
0
1,670,638
[ "नैनीताल में सात माह बाद 200 से ज्यादा मामले" ]

हल्द्वानी। कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण की दर तेजी से बढ़ रही है। मंगलवार को प्रदेश में अबतक के सभी रिकॉर्ड टूटे, तो नैनीताल जिले में 217 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये इस साल एक दिन में मिले संक्रमितों का सबसे बड़ा आंकड़ा भी है। साथ ही जिले में सात महीने बाद 2 सौ से अधिक पॉजिटिव केस मिले हैं। पिछले सा...
0
1,670,646
[ "काशीपुर में श्रम न्यायालय के अपर जिला जज संक्रमित" ]

काशीपुर। श्रम न्यायालय के अपर जिला जज समेत क्षेत्र में 16 कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ.अमरजीत साहनी ने बताया 10-11 अप्रैल को भेजे गए सैंपल की शाम को आयी रिपोर्ट में श्रम न्यायालय के अपर जिला जज समेत 17 महिला-पुरुष कोरोना संक्रमित आने से अब क्षेत्र में संक्रमितों की संख्या 91 पहुंच गई है। ब...
0
1,670,642
[ "कोरोना जांच के लिये हल्द्वानी पर निर्भर " ]

पिथौरागढ़ । सीमांत जनपद को केंद्र सरकार की ओर से कोरोना की आरटीपीसीआर जांच को मिली लाखों की मशीनें धूल फांक रही हैं। आठ माह से अधिक समय बाद भी विभाग स्थानीय स्तर पर लैब स्थापित करने में नाकाम रहा है। इससे अभी भी कोरोना संदिग्धों के सैंपल 220 किमी दूर हल्द्वानी भेजे जा रहे हैं। इससे रिपोर्ट आने में देरी हो रही...
0
1,670,643
[ "जिला बार एसो. का कार्यक्रम निरस्त" ]

रुद्रपुर। जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने से जिला बार एसोसिएशन ने अपने नव संवत्सर कार्यक्रम को निरस्त कर दिया है। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीवाकर पांडे ने बताया कि कोरोना संक्रमित की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस कारण कार्यक्रम को निरस्त किया गया है।

0
1,670,644
[ "सितारगंज में दो नये टीकाकरण कैंप " ]

सितारगंज। कोविड-19 से बचाव के लिए सितारगंज के मदरसा में पूर्व चेयरमैन अनवार अहमद और राधा स्वामी सत्संग व्यास परिसर में सीएमएस डॉ. राजेश आर्य ने टीकाकरण का शुभारंभ किया। सीएमएस ने कहा सामुदायिक अस्पताल और दूसरे केंद्रों में टीकाकरण पूर्व की भांति जारी रहेंगे।

0
1,670,641
[ "अल्मोड़ा-बागेश्वर में कोरोना बम फूटा " ]

अल्मोड़ा । जिले भर में कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। हर रोज बढ़ी संख्या में लोग संक्रमण की चपेट में आ रहे है। मंगलवार को भी जिले में 40 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में अब संक्रमित मरीजों का आकड़ा 3532 पहुंच गया है। मंगलवार को जिन मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। उनमें सबस...
0
1,670,640
[ "होम क्वारंटाइन में रह रहे लोगों के घर में चस्पा होंगे स्टिकर" ]

चम्पावत। होम क्वारंटाइन में रह रहे लोगों को अपने घर में स्टिकर लगाना अनिवार्य होगा। ये निर्देश डीएम विनीत तोमर ने जिला टास्क फोर्स की बैठक में अधिकारियों को दिए। डीएम ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। उन्होंने कोविड नियमों का पालन सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए।...
0
1,668,487
[ "माह-ए- रमजान: रोजे मेरे लिये है, इसकी जज़ा मैं खुद दूंगा ", "रोजे का वक्त" ]

जसपुर l शहज़ाद सिद्दीकी

हदीस पाक में नबी ए करीम मुहम्मद सल्लाहो अलेहवसल्लम ने फरमाया है अल्लाहताला ने कहा है कि रोजे मेरे लिये है, इसकी जज़ा (इनाम) मै खुद दूंगा।

बुधवार से खुदा की रहमतों का महीना रमज़ान शुरू हो गया है। मोमिन इस पूरे माह में रोजे रखकर खुदा की इबादत करते है। रमजान माह क...
0
1,668,486
[ "खटीमा में व्यापार मंडल चुनाव की सरगर्मियां तेज" ]

खटीमा l हमारे संवाददाता

व्यापार मंडल चुनाव की सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। खटीमा नगर पालिका क्षेत्र में अब तक 2100 वोट बन चुके हैं। चुनाव मई अंतिम सप्ताह तक होने की संभावना जताई जा रही है। इस चुनाव में अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष के पदों पर चुनाव होने हैं। तीनों पदों पर कुछ नए तो कुछ पु...
0
1,668,488
[ "काशीपुर में दबंगों ने युवक को पीटा, फायर झोंके" ]

काशीपुर l हमारे संवाददाता

कार सवार चार युवकों ने ठेला स्वामी के तमंचा सटाकर मारपीट की। यही नहीं एक अन्य कार में फायर झोंक दिये। घटना में कार सवार दो युवक बाल-बाल बच गये। हालांकि कार क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। कार सवार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपि...
0
1,668,485
[ "14 घंटें 19 मिनट का होगा पहला रोजा " ]

जसपुर। बुधवार को रमजान का पहला रोजा र 14 घंटे 19 मिनट का होगा। रमजान को लेकर मस्जिद कमेटियों ने कलैंडर जारी कर दिए है। मस्जिदों में सजावट कर दी गई है। शहर इमाम ने बताया कि आखरी रोजा सात बजकर 01 मिनट पर खुलेगा। पहला रोजा 14 घंटे ओर 19 मिनट का होगा। वहीं लास्ट का रोजा 15 घंटे 10 मिनट में खोला जायेगा। रमजान के क...
0
1,668,490
[ "रुद्रपुर के..... " ]

रुद्रपुर के वी थ्री कॉलेज ऑफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल में शिक्षकों ने नए सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया । मंगलवार को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ़ दीपक छाबड़ा व डॉ़ अजुं छाबड़ा ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया । वीर कौर, लता गुरुरानी, निशा जोशी, राजीव सेतिया, डॉ़ मीना सेतिया सहित...
0
1,668,482
[ "धार्मिक कमेंट पर भड़के लोग " ]

जसपुर। इस्लाम धर्म के नबी के खिलाफ बयानबाजी से समुदाय के लोग भड़क गये हैं। आक्रोशित लोगों ने स्वामी नरसिंहानंद सरस्वती के खिलाफ नारेबाजी कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही प्रभारी तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।

मंगलवार को मदरसा बदरूलऊलूम में एकत्रित मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नबी के ...
0
1,668,480
[ "हादसे में स्कूटी सवार वृद्ध की मौत " ]

काशीपुर। कुंडेश्वरी क्षेत्र निवासी जगमोहन सिंह रौतेला (64) पुत्र स्व.मनबर सिंह रौतेला मंगलवार की दोपहर को कुंडेश्वरी स्थित अपने गेहूं के खेत में काम कर रहे मजदूरों को खाना देने स्कूटी से गए थे।

वहां से लौटते समय राजकीय प्राथमिक विद्यालय के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर वे...
0
1,668,481
[ "बिजली-पानी की कटौती न करें " ]

सितारगंज। पवित्र रमजान माह में बिजली, पानी और साफ-सफाई की व्यवस्था बनाये रखने के लिये उलेमाओं ने तहसीलदार को मांगपत्र सौंपा।इधर, तहसीलदार ने उन्हें समाधान का आश्वासन दिया है।

मंगलवार को मौलाना आसिम रजा, गुलजार अहमद खान, शकील अहमद, अमजद, अदनान तहसीलदार परमेश्वरी लाल गंगवार ने कहा रमजान माह में लोग तड़के...
0
1,668,491
[ "स्लाटर हाउस विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट " ]

किच्छा। स्लाटर हाउस में विवाद के कारण उपजी रंजिश के चलते स्लाटर हाउस के ठेकेदार एवं दूसरे पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट और जान से मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों की तहरीर पर दोनों कुल 13 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मंगलवार को स्लाटर हाउस के ठेकेदार हाजी इस्लाम कुरैशी ने कहा वह अपने...
0
1,668,483
[ "प्रेमिका वीडियो से कर रही ब्लैकमेल " ]

काशीपुर। मूल रूप से काशीपुर व हाल हरिद्वार निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। कहा हरिद्वार स्थित एक फूड पार्क में ठेकेदारी करते हुए उसकी मुलाकात एक युवती से हुई। यहीं पर वह सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थी। नजदीकी बढ़ने पर दोनों काफी करीब आ गए और लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। आरोप है युवती ने धोखे से उसके ...
0
1,668,478
[ "सहरी मे मिलेगा तीन बजे से पानी " ]

जसपुर। जल संस्थान ने रोजेदारों को पानी के लिए शेडयूल तय कर दिया है। जेई नरेंद्र रेखाड़ी ने बताया कि सुबह सहरी में ढाई बजे एवं दोपहर बाद भी चार बजे से पानी शुरू कर दिया जायेगा। बताया कि रमजान के प्रत्येक जुमे को दोपहर 12 बजे से एक बजे तक पानी उपलब्ध रहेगा।

0
1,668,484
[ "बिजली की रोस्टिंग पर चेतावनी दी" ]

सितारगंज। घंटों रोस्टिंग होने से सिसौना के व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो गया है। व्यापारियों ने कटौती के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।

व्यापारियों ने कहा कटौती के कारण उनके इनवर्टर ठप हो रहे हैं, मोबाइल चार्ज नहीं हो रहे, फोटो स्टेट और विद्युत संबंधी कारोबार प्रभावित हो गये हैं। देवभूमि व्या...
0
1,668,489
[ "खुलासा:पार्षद की स्कॉर्पियो कार के साथ पांच गिरफ्तार" ]

काशीपुर l हमारे संवाददाता

जसपुर रोड स्थित एक रिजॉर्ट से चोरी पार्षद की स्कॉर्पियो कार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने चोरी की वारदात में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कार की दूसरी चाबी, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और दो नंबर ...
0
1,668,479
[ "पुलिस कर्मी पर जानलेवा हमला " ]

रुद्रपुर। बाइक से पीछा कर रहे पुलिस कर्मी को प्रतिबंधित मांस तस्करों ने जानलेवा हमला कर कार से टक्कर मार दी। घटना में घायल पुलिस कर्मी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इधर, पुलिस ने दोनों तस्करों पर केस दर्ज कर लिया है।

मंगलवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली किच्छा निवासी अशफाक और नसीम सेंट्रो कार...
0
1,668,334
[ "विधिवत पूजा-अर्चना के बाद फहराई ध्वजा, शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने किया मेले का शुभारंभ", "काशीपुर में ऐतिहासिक चैती मेला शुरू" ]

काशीपुर l हमारे संवाददाता

कोरोना संक्रमण के बीच ऐतिहासिक चैती मेले का शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने विधिवत मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना के बाद ध्वजा फहराकर शुभारंभ किया।

मंगलवार को शहरी विकास मंत्री मां बाल सुंदरी मंदिर पहुंचे। यहां प्रधान पंडा वंश गोपाल अग्निहोत्री, मुख्य पंडा...
0
1,668,336
[ "नारियल और कोड़ी के प्रसाद से प्रसन्न होती हैं मां खोखरा देवी " ]

काशीपुर l हमारे संवाददाता

शक्तिदात्री मां भगवती के नौ स्वरूपों की धार्मिक मान्यता के मुताबिक, श्रद्धालु अलग-अलग तरह से पूजा-अर्चना कर प्रसाद का भोग लगाते हैं। साथ ही मन्नत पूरी होने की कामना करते हैं। इसी कड़ी में मां खोखरा देवी को श्रद्धालु प्रसाद स्वरूप नारियल, कोड़ी, लौंग जोड़ा और बताशे...
0
1,668,335
[ "गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में सजा धार्मिक दीवान " ]

नानकमत्ता l हमारे संवाददाता

खालसा सृजन दिवस बैशाखी पर्व पर गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुए। श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा साहिब में शीश नवाया। गुरु महाराज से सुख शांति की अरदास की। दरबार साहिब में सजे धार्मिक दीवान में धार्मिक जत्थों, कथावाचकों ने गुरुओं की...
0
1,668,338
[ "मां दुर्गा..... " ]

मां दुर्गा की नवशक्तियों का दूसरा स्वरूप ब्रह्मचारिणी है। यहां ब्रह्म शब्द का अर्थ तपस्या है। ब्रह्मचारिणी अर्थात् तप का आचरण करने वाली। ब्रह्मचारिणी देवी का स्वरूप पूर्ण ज्योतिर्मय एवं अत्यंत भव्य है। पूर्व जन्म में जब ये हिमालय के घर पुत्री रूप में उत्पन्न हुई थीं, तब इन्होंने नारद के उपदेश से भगवान शंकरजी को प्रा...
0
1,668,337
[ "बाजपुर में बैसाखी पर्व पर गुरु की महिमा का बखान " ]

बाजपुर l हमारे संवाददाता

गुरुद्वारा सिंह सभा में बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारा सिंहसभा में अखंड पाठ का भोग डाला गया। भोग के उपरांत गुरु का लंगर अटूट बरताया गया।

प्रमुख कथावाचक हेड ग्रंथी भाई राजेंद्र सिंह ने गुरबाणी का बखान किया। भाई राजेंद्र सिंह ने खालसा पंथ की स्थापन...
0
1,668,329
[ "कौन सी मनोकामनाएं होती हैं पूरी " ]

नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रहमचारिणी की पूजा करने से जातक को आदि और व्याधि रोगों से मुक्ति मिलती है।

भगवती ब्रहमचारिणी के पूजन से भगवान शिव भी प्रसन्न होते हैं। यम, नियम के बंधन से मुक्ति मिलती है। ब्रह्म को प्राप्त करने के लिए भगवती ने तपस्या की इसलिए उनका नाम ब्रहमचारिणी पढ़ा।

0
1,668,328
[ "संन्यासियों ने नंगे बदन कांटों पर किया नृत्य " ]

शक्तिफार्म। चैत्र माह भर कठोर तप करने के पश्चात शिव भक्तों ने माह के अंत में विशेष धार्मिक कर्मकांड ह्यकांटा झापह्ण का विशेष आयोजन किया। सुरेंद्रनगर स्थित बाबा तारकेश्वर धाम में संन्यासियों ने खजूर, बबूल, बेल, जंगली जलेबी समेत सात प्रकार के जहरीले कांटे बिछाकर, ढोल नगाड़ों की थाप पर नंगे पैर और नंगे बदन नृत्य...
0
1,668,333
[ "दिनेशपुर में मनाया गया बैसाखी पर्व" ]

दिनेशपुर। गुरुद्वारा माता साहिब कौर में खालसा पंथ की स्थापना दिवस बैसाखी पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंगलवार सुबह सबसे पहले अखंड पाठ का भोग पड़ा।पंजाब से पहुंचे ढाढी जत्था बलवीर सिंह पारस, कविशरी जत्था गुरजंट सिंह बैकां, कथावाचक सुखविंदर सिंह, हरदीप सिंह ने कहा1699 ईसवी में आज के दिन श्री गुरु गोविंद सिंह ...
0
1,668,330
[ " प्रबंधक कमेटी के समझाने पर पुलिस को दिया प्रवेश" ]

बाजपुर। चुनाव की गहमागहमी को देखते प्रबंध कमेटी के संरक्षक हरमंदर सिंह बरार ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की थी। वहीं सीओ दीपशिखा अग्रवाल, कोतवाल संजय पांडे की अगुवाई में पुलिस टीम गुरुद्वारा परिसर में पहुंची तो लोगों ने टीम का विरोध किया। लोगों का कहना था कि गुरु के घर में पुलिस का क्या काम? बाद में प्...
0
1,668,331
[ "डॉ. हेडगेवार की जयंती मनायी" ]

सितारगंज। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में नववर्ष का स्वागत और संघ के आद्य सरसंघचालक डॉ केशवराम बलिराम हेडगेवार की जयंती मनायी गई।यहां आरएसएस के सहप्रान्त कार्यवाह श्रीपाल राणा, संघचालक हुकुमचन्द, जिला प्रचारक नरेन्द्र, जिला समरसता प्रमुख सन्तोष मिश्र, पूर्व नगर कार्यवाह महेश मित्तल, राजेंद्र्र मित्तल, मरा...
0
1,668,332
[ "भाजपाइयों ने फहराया भगवा " ]

रुद्रपुर। नवरात्र के पहले दिन हिंदू नवसंवत्सर के मौके पर लोगों ने अस्त्रत्त्-शस्त्रत्तें की पूजा अर्चना की। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने घरों की छत पर भगवा ध्वज फहराया।भाजपा नेता भारत भूषण चुघ सहित भाजपाइयों ने ध्वज पूजा करते हुए हिंदू संवत्सर को याद किया। साथ ही घरों की छतों पर भगवा ध्वज फहराया। यहां उमेश सिं...
0
1,668,342
[ "वन विभाग के मुखिया ने जंगलों की आग बुझाने से हाथ खड़े किए, नैनीताल के भवाली वन विश्राम गृह पहुंचे थे पीसीसीएफ", "राज्य में आग बुझाने को कर्मचारी नहीं: भरतरी" ]

भवाली l हमारे संवाददाता

पीसीसीएफ राजीव भरतरी ने आखिरकार मान लिया कि जंगलों की आग बुझाने के लिए वन विभाग के पास कर्मचारी नहीं हैं। मानवजनित आग की घटनाओं को रोकना नामुमकिन हो गया है। फिर भी, सीमित कर्मचारियों और एनडीआरएफ के साथ वन विभाग आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटा है। इसके अलावा, अगले...
0
1,668,345
[ "ऐरी का वार : बेरोजगारी-पलायन और कोरोना से जूझ रहा उत्तराखंड" ]

अस्कोट (पिथौरागढ़) | हिटी

हिंदू नव संवत्सर के शुभारंभ अवसर पर राज्य की खुशहाली के लिए उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भाजपा-कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दोनों ही राजनीतिक दलों ने राज्य को गर्त में धकेला। जिस उम्मीद ...
0
1,668,343
[ "उपनलकर्मियों की मांगों पर कार्रवाई होगी: तीरथ" ]

देहरादून | विशेष संवाददाता

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उपनल कर्मचारियों की मांगों पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने सोमवार को सीएम से मुलाकात कर उपनल कर्मियों के मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की थी।

धस्माना ने सीएम को ज्ञापन दे...
0
1,668,346
[ "कर्मकार कल्याण बोर्ड में अब कामकाज पर विवाद" ]

देहरादून | मुख्य संवाददाता

उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में अध्यक्ष पद पर शमशेर सिंह सत्याल को लेकर स्थिति साफ हो गई है, लेकिन फाइलों और ऑफिस को लेकर विवाद जारी है। दो-दो जगह दफ्तर चल रहे हैं। एक ऑफिस बंद है और उसे खुलवाने को वीडियोग्राफी की जानी थी। लेकिन, इस पर निर्ण...
0
1,668,340
[ "महिलाओं को रोजगार के समान अवसर मिलें" ]

देहरादून। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के समान अवसर दिए जाने की जरूरत है। यदि महिलाओं को समान अवसर मिलेंगे, तो इससे देश की जीडीपी बढ़ेगी। उद्यमिता में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से रोजगार के भी अधिक अवसर पैदा हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में अधिक से अधिक म...
0
1,668,347
[ "वाहन चालकों को मिले 4,800 ग्रेड-पे का लाभ" ]

देहरादून। राजकीय वाहन चालक संघ, राज्य कर विभाग के अधिवेशन में वाहन चालकों को 4800 रुपये ग्रेड पे का लाभ दिए जाने की मांग उठाई गई। वाहन चालकों की नई भर्ती के साथ ही वर्दी की नई मूल्य दरें तय किए जाने पर जोर दिया गया।

राज्य कर विभाग के सभागार में मंगलवार को आयोजित अधिवेशन को राजकीय वाहन चालक संघ के प्रदेश...
0
1,668,344
[ "उत्तराखंड में जीएसटी छूट को तरसा नमकीन उद्योग" ]

देहरादून | मुख्य संवाददाता

राज्य के नमकीन उद्योग को जीएसटी में छूट का फायदा नहीं मिल पा रहा है। केंद्र की ओर से जारी नोटिफकेशन की खामी की वजह से ऐसी नौबत आई है। राज्य की फूड इंडस्ट्री एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर इस समस्या का जल्द समाधान करने का अनुरोध किया है।

दरअसल जीएसटी काउ...
0
1,668,341
[ "आंबेडकर ने हर जाति को दिलाया समानता का हक" ]

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने संविधान में हर पंथ और जाति को समानता का अधिकार दिया। उन्होंने कहा कि समता, समानता, बंधुता एवं मानवता आधारित भारतीय संविधान का निर्माण कर उन्होंने एकता और अखंडता को काम किया। भारत रत्न आंबेडकर की जयंती पर राज्यवासियो...
0
1,668,339
[ "जल संस्थान में डीपीसी तो हुई मगर विवाद जारी" ]

देहरादून। जल संस्थान में एई से ईई पद पर डीपीसी तो कर दी गई, पर वरिष्ठता का विवाद जारी है। यह विवाद 2011 में जल संस्थान में हुई एई भर्ती को लेकर है। 2011 में एई भर्ती हुए। इस दौरान मेरिट में न आने के कारण कुछ इंजीनियर भर्ती नहीं हो पाए। इसी भर्ती में महिला कोटे की अधिकतर सीटें खाली रह गईं। बाद में हाईकोर्ट के ...
0
1,668,348
[ "मिनिस्टीरियलकर्मी आंदोलन को तैयार" ]

देहरादून। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन ने पदों से छेड़छाड़ होने पर बड़ा आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। फिलहाल कर्मचारियों ने एसीपी, स्टाफिंग पैटर्न के नाम पर वसूली के विरोध में आंदोलन की तैयारी की है।

एसोसिएशन पहले 13 अप्रैल से बेमियादी हड़ताल का ऐलान करने जा रही थी, लेकिन शा...
0
1,670,648
[ "मेला प्रशासन की ओर से शाही जुलूस को लेकर तैयारी पूरी, आम श्रद्धालु सुबह 7 बजे तक हरकी पैड़ी पर कर सकेंगे स्नान", "कुंभ का मुख्य शाही स्नान अखाड़े क्रमवार करेंगे" ]

महामारी के बीच हुई नवरात्र की शुरुआत

हरिद्वार। महामारी के बीच मंगलवार से चैत्र नवरात्र की शुरुआत हुई। अभिजीत मुहूर्त पर लोगों ने घरों में घट स्थापना की। वहीं पहले नवरात्र पर मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की। मां मनसा देवी समेत माता के अनेकों मंदिरों में मां की पूजा के लिए लोग पहुंचे। मंगलवार से ...
0
1,670,651
[ "ज्योतिष गणना के अनुसार आज से शुरू होगा कुंभ" ]

हरिद्वार l हमारे संवाददाता

ज्योतिष गणना के अनुसार बुधवार से कुंभ की शुरुआत होगी। जो एक माह तक चलेगी। शास्त्रत्तें में मान्यता है कि हरिद्वार में कुंभ की शुरुआत तब होती है, जब सूर्य ग्रह मेष राशि में और गुरु बृहस्पति कुंभ राशि में आते है। ग्रहों के अनुसार ऐसा बुधवार को होगा।

मंगल...
0
1,670,649
[ "बोर्डिंग स्कूलों में भी 30 अप्रैल तक छुट्टी" ]

देहरादून l विशेष संवाददाता

कैबिनेट फैसले के चौथे दिन जाकर सरकार ने दून, हरिद्वार, नैनीताल में 30 अप्रैल तक स्कूल बंद करने का विधिवत आदेश जारी कर दिया। शिक्षा सचिव आर. मीनाक्षीसुंदरम ने मंगलवार शाम इसके आदेश किए। बोर्डिंग स्कूलों में इस अवधि में अवकाश रहेगा।

कालसी और चकराता को छोड़कर ...
0
1,670,652
[ "तय कार्यक्रम से स्नान करेंगे संत: सीएम" ]

देहरादून | विशेष संवाददाता

मेष संक्रांति/बैशाखी पर बुधवार को कुंभ के तीसरे शाही स्नान में सभी अखाड़े तय कार्यक्रम के तहत ही स्नान करेंगे। बाकी श्रद्धालुओं के लिए भी गंगास्नान के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। यह स्नान कुंभ में सबसे बड़ा स्नान माना जाता है।

मंगलवार को सीएम तीरथ सिंह रा...
0
1,670,650
[ "ममेरे भाई की गोली मारकर हत्या" ]

्नरामनगर l हमारे संवाददाता

रामनगर के मालधन में पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने का प्रयास कर रहे रिश्तेदार को महिला के पति ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि काशीपुर के ढकिया निवासी आरोपी की पत्नी झगड़े के बाद मायके आ गई थी, जहां आरोपी का ममेरा भाई उसकी पत्नी का पक्ष लेकर उसे समझाने का ...
0
1,670,654
[ "पचौरी बने हिमालयी विवि के कुलपति" ]

देहरादून। समाजशास्त्रत्त्ी प्रो. जेपी पचौरी ने मंगलवार को हिमालयी विवि भानियावाला के नए कुलपति का पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार लेने के बाद पचौरी ने विवि प्राध्यापकों को नए शोध करने और ज्ञान बढ़ाने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि विवि में नए पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। इसके अलावा जो वर्तमान पाठ्यक्रम हैं, उनको...
0
1,670,653
[ "गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 15 मई को खुलेंगे" ]

उत्तरकाशी। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट आगामी 15 मई को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। गंगोत्री धाम के कपाट मिथुन लग्न की शुभ बेला पर प्रात: 07 बजकर 30 मिनट पर खोले जाएंगे। यमुनोत्री के कपाट भी इसी दिन खुलेंगे। दोनों धामों के कपाट खुलने के बाद प्रदेश में चारधा...
0
1,664,727
[ "बीच चुनाव में मुख्यमंत्री का धरना ", "कूच बिहार की घटना के बाद बंगाल में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की कोशिशें हो रही हैं, वह अगले चरणों में कितना असर डालेंगी, देखना दिलचस्प होगा।" ]

यह 1960 के दशक के आखिरी वर्षों की बात है। तब पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री अजॉय मुखर्जी थे। वह वाम मोर्चा और बांग्ला कांग्रेस की संयुक्त सरकार ‘यूनाइटेड फ्रंट’ की अगुवाई कर रहे थे। मगर एक दिन वह खुद ही कलकत्ता (अब कोलकाता) में इसलिए धरने पर बैठ गए, क्योंकि उनके मुताबिक, पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था काफी खराब हो चली...
0
1,664,729
[ "जरूरी फैसला" ]

कोरोना की दूसरी लहर जिस तरह रोज नए रिकॉर्ड बना रही है, वह चिंता की बात है। ऐसे में, देश की औषधि नियामक संस्था डीसीजीआई द्वारा रूस में विकसित स्पूतनिक-वी टीके के इस्तेमाल की इजाजत एक स्वागत योग्य फैसला है। सरकार ने डब्ल्यूएचओ से अनुमोदित अन्य टीकों के आयात का भी फैसला किया है। ये कदम अगर पहले उठाए गए होते, तो ज्यादा ...
0
1,664,728
[ "सियासत और समाज में अपने-अपने आंबेडकर", "भारतीय राजनीति में वह सभी छोटे-बडे़ राजनीतिक दलों के लिए अपरिहार्य होते गए हैं। आंबेडकर जयंती पर विशेष :" ]

भारतीय एवं एशियाई समाज पश्चिमी समाजों से इतर स्मृतियों में जीने वाला समाज है, जहां कई बार यथार्थ से ज्यादा स्मृतियां महत्वपूर्ण होती हैं। जहां सच से ज्यादा प्रतीक व छवियां शक्तिवान होती हैं। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर अपने जीवनकाल में जितना महत्व नहीं पा सके थे, उससे कई गुणा ज्यादा महत्व और प्रभाव उनकी अनुपस्थिति में...
0
1,664,731
[ "कोरोना तेरे जलवे से कौन-कौन खुश हुआ", "पब्लिक गूगल पर सर्च कर रही है कि ऑक्सीजन कहां मिलेगी, कंपनी का शेयर उछल जाता है।" ]

अमरीश पुरी साहब आज होते, तो शायद किसी फिल्म में फेंग के कैरेक्टर में होते और मोगैंबो खुश हुआ की तर्ज पर कहते- फेंग खुश हुआ। फेंग खुश है, यानी फेसबुक, अमेजन, नेटफ्लिक्स और अल्फाबेट कंपनी (गूगल वाली) के शेयरों की मौज हो गई है। कोरोना ने फेंग को खुश कर दिया है। फेसबुक का शेयर एक साल में करीब 80 प्रतिशत चढ़ गया, तो अमेज...
0
1,664,732
[ "गरीबों को बचाएं" ]

कोरोना वायरस ने देश को जो आर्थिक नुकसान पहुंचाया है, उसकी टीस अभी खत्म नहीं हुई है, बल्कि अब भी बरकरार है। गरीबों व अति-गरीबों को इसका सबसे ज्यादा दंश भोगना पड़ रहा है। यही पिछले लॉकडाउन की सच्चाई थी और यही इस बार के लॉकडाउन की हकीकत है। फर्ज कीजिए, यदि पूर्ण लॉकडाउन प्रभावी हुआ और लोगों को घर के भीतर बंद होने को बा...
0
1,664,733
[ "नए समय का मान" ]

प्रत्येक माह के तीस दिनों में दो पक्ष, यानी शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष आते हैं। यह सब पृथ्वी के चक्कर लगाने के कारण होता है। इसी प्रकार, 12 महीनों में 12 संक्रांतियां होती हैं। पंचांग के अनुसार, दिसंबर की 22 तारीख को संक्रांति होती है, जबकि पृथ्वी की गति के अनुसार, चैत्र माह की प्रतिपदा को नववर्ष प्रारंभ होता है। यह ख...
0
1,664,734
[ "अपनी रक्षा खुद करें" ]

कोरोना महामारी के इस दूसरे और ज्यादा खतरनाक समय में ऐसा लगता है, लोग बचाव के लिए अपने विवेक पर कम, ईश्वरीय शक्ति पर ज्यादा भरोसा करने लगे हैं। ईश्वर, गॉड या अल्लाह के पास चलाने के लिए अनंत ब्रह्मांड है। शायद इसीलिए उसने हमें बुद्धि और विवेक दिया, ताकि हम सही और गलत, जरूरी और गैर-जरूरी में फर्क कर अपनी सुरक्षा खुद सु...
0
1,664,735
[ "परीक्षा का समय" ]

‘‘परीक्षा का समय आ गया है। तैयार हो जाओ और महान सेनापति गांधी जी से मिलने वाले कूच के हुक्म की प्रतीक्षा करो।’’ श्रीमती विजयलक्ष्मी पंडित ने बम्बई की एक सभा में भाषण करते हुए ये शब्द कहे हैं। ऐसे समय में कांग्रेस के अंदर एक रसता का अभाव दु:खदायी है, और आपकी यह बात असत्य नहीं कि सत्याग्रह शुरू करके उस में सफलता प्राप...
0
1,664,730
[ "एकजुटता का संदेश" ]

आज बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की चर्चा तो बहुत लोग करते हैं, लेकिन उनकी शिक्षाओं पर शायद ही चलना पसंद करते हैं। आंबेडकर ने समाज में सुखद बदलाव के लिए कई संदेश दिए, लेकिन उनका यह कहना कि ‘मैं ऐसे धर्म को मानता हूं, जो स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा की बात करता है’ काफी विचारणीय है। भाईचारा, मानवतावाद, सत्य, अहिंसा का सं...
0
1,666,622
[ "महामारी से हांफता महाराष्ट्र " ]

रोना से परेशान महाराष्ट्र से यह शिकायत आ रही थी कि उसे वैक्सीन कम दिया गया है। जब शिकायत पर चर्चा हो रही थी, तब 8 अप्रैल के आसपास देश में कोविड-19 वैक्सीन की कुल खुराक 901 लाख में से 89 लाख अकेले महाराष्ट्र को ही दी गई थी। यह कुल वैक्सीन में 9.9 प्रतिशत की हिस्सेदारी है, जो महाराष्ट्र की आबादी के 9 प्रतिशत से भी अधि...
0
1,666,623
[ " पं...... " ]

पं. राघवेन्द्र शर्मा

मीन (खरमास) समाप्त। सूर्य उत्तरायण। सूर्य उत्तर गोल। वसंत ातु। मध्याह्न 12 बजे से मध्याह्न 1.30 बजे तक राहुकालम्।

14 अप्रैल, बुधवार, 24 चैत्र (सौर) शक 1943, 2 वैशाख मास प्रविष्टे 2078, 1 रमजान सन् हिजरी 1442, चैत्र शुक्ल द्वितीया मध्याह्न 12.48 तक उपरांत तृतीया, भरण...
0
1,666,627
[ "कोरोना संक्रमण में शीर्ष 10 राज्य" ]

राज्य मामले

महाराष्ट्र34,58,996

केरल11,72,882

कर्नाटक10,74,869

तमिलनाडु9,40,145

आंध्र प्रदेश9,28,664

दिल्ली7,36,688

उत्तर प्रदेश7,05,619

पश्चिम बंगाल6,19,407

छत्तीसगढ़4,56,873

राजस्थान3,69, 564

0
1,666,626
[ "सुबह 7.30..... " ]

सुबह 7.30 जान से प्यारा, दोपहर 12.00 मनी है तो हनी है, 3.00 घातक, शाम 6.00 जीना मरना तेेरे संग, रात 9.00 राम बलराम

शाम 7.00 मेरे साईं, रात 7.40 पुण्यश्लोक अहिल्याबाई, 8.20 विघ्नहर्ता गणेश, 9.00 क्यों उत्थे दिल छोड़ आए, 9.30 इश्क पर जोर नहीं, 10.00 स्टोरी 9 मंथ्स की, 10.00 सरगम की साढ़ेसाती

0
1,666,620
[ "शाम 6.00 आपकी नजरों ने समझा, 6.30 मेहंदी है रचने वाली, 7.00 शौर्य और अनोखी की कहानी, 7.30 शादी मुबारक, 8.00 गुम है किसी के प्यार में, 8.30 इमली, 9.00 साथ निभाना साथिया 2, 9.30 ये रिश्ता क्या कहलाता है, 10.00 अनुपमा, 10.30 ये हैं चाहतें, 11.00 पंडॺा स्टोर" ]

सुबह 7.00 विकेड टूना, 8.00 टु कैच ए स्मगलर, 9.00 साइंस ऑफ स्टूपिड, 9.30 ब्रेन गेम्स, 10.00 एनिमल्स गॉन वाइल्ड विद जावेद जाफरी, 10.30 साइंस ऑफ स्टुपिड, 11.30 स्ट्रीट जीनियस, दोपहर 1.00 गॉर्डन रामसे : द अनचार्टेड, 2.00 प्राइमल सर्वाइवर, 3.00 स्नेक्स इन द सिटी

0
1,666,621
[ "सुबह 6.15 रेक इट रैल्फ, 8.00 प्रिंस ऑफ पर्सिया : द सैंड्स ऑफ टाइम, 10.00 कैप्टन अमेरिका : सिविल वॉर , दोपहर 12.30 फाइंडिंग डोरी, 2.00 जॉनी इंग्लिश, 3.45 टाइटैनिक, रात 7.15 द जंगल बुक, 9.00 गेट आउट" ]

सुबह 4.00 लेडीज वर्सेस रिकी बहल, 9.00 हिंदी मीडियम, दोपहर 3.30 डैशिंग डिटेक्टिव 2

सुबह 5.33 ब्लू ऑरेंजेस, 8.01 मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, 11.12 भागमभाग, 2.27 मैं तेरा हीरो, 4.45 बुलंदी, 8.00 वांटेड, 11.03 अल्फा

0
1,666,625
[ "खेलने का..... " ]

खेलने का तरीका : दिमागी खेल और नम्बरों की पहेली है यह। तर्क से इसे हल कर सकते हैं। ऊपर नौ-नौ खानों के नौ खाने दिए गए हैं। आपको 1 से 9 की संख्याएं इस तरह लिखनी हैं कि खड़ी और पड़ी लाइनों के हरेक खाने में 1 से 9 की सभी संख्याएं आएं। साथ ही 3x3 के हरेक बक्से में भी 1 से 9 तक की संख्याएं हों। पहेली का हल हम कल द...
0
1,666,624
[ "बाएं से..... " ]

बाएं से दाएं

2. कामकाज करना; व्यापार करना (4,3)

5. धारण करना; काछना; डालना (4)

6. बार-बार जन्मने का विचार; आना-जाना; आवाजाही (5)

8. निकम्मा; खराब; बुरा (3)

9. अधखिला फूल; नया निकलता पंख; सिलाई में लगा कपड़े का तिकोना टुकड़ा (2)

10. गोलाबारी करने वाला एक प्रसिद्ध अस्त्रत्त् ...
0
1,668,492
[ "गृह मंत्री ने कहा- देश का संविधान विस्तृत, आपको अब प्रदर्शनों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा ", "गोरखा समस्याओं का समाधान होगा:शाह" ]

सौहार्द्रपूर्ण संबंधों को खराब करने की कोशिश

शाह ने दावा किया कि टीएमसी सुप्रीमो ने कुछ गोरखाओं के खिलाफ आपराधिक मामला चलवाकर भाजपा और गोरखा समुदाय के बीच सौहार्द्रपूर्ण संबंधों को खराब करने की कोशिश की। किसी का नाम लिए बिना कहा, दीदी ने कई की हत्या करवाई, कई के खिलाफ मामले चलवाए। भाजपा सत्ता में आने क...
0
1,668,500
[ "भाजपा नेता राहुल सिन्हा के प्रचार करने पर रोक" ]

नई दिल्ली | एजेंसी

निर्वाचन आयोग ने भाजपा नेता राहुल सिन्हा की कथित टिप्पणी के लिए उनके चुनाव प्रचार करने पर मंगलवार को 48 घंटे की रोक लगा दी। साथ ही कहा कि उनकी टिप्पणी मानव जीवन का उपहास उड़ाने वाली और बेहद भड़काऊ थी।

राहुल सिन्हा ने कूच बिहार हिंसा को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक ब...
0
1,668,499
[ "सचिन वाझे को बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू " ]

मुंबई | एजेंसी

मुंबई पुलिस ने उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के निकट विस्फोटक सामग्री रखी कार मिलने और कारोबारी मनसुख हिरेन की मौत के मामले में एनआईए द्वारा गिरफ्तार किए गए निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाझे की बर्खास्तगी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय अन्...
0
1,668,495
[ "शुभेंदु को ‘मिनी-पाकिस्तान’ वाले बयान पर चेतावनी" ]

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने नंदीग्राम में भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी द्वारा पिछले महीने एक रैली में की गई ‘मिनी-पाकिस्तान’ संबंधी टिप्पणी को लेकर सोमवार रात झिड़की लगाई। आयोग ने एक आदेश में अधिकारी को चेतावनी दी और कहा कि उन्हें सलाह दी जाती है कि जब आदर्श आचार संहिता लागू हो, तो इस दौरान सार्वजनिक बया...
0