text
stringlengths
60
141k
बोकारो () झारखंड राज्य का एक जिला है। यह शहर अपने सरकारी क्षेत्र के इस्पात उद्योग के लिये प्रसिद्ध है तथा "स्टील सिटी" के नाम से जाना जाता है। बोकारो छोटानागपुर पठार में स्थित है। बोकारो के मुख्य अर्थव्यवस्था का आधार बोकारो इस्पात संयंत्र है। बोकारो के अधिकतर निवासी मानसूनी कृषि पर निर्भर रहती है | यहाँ के किसान मुख्यत...
उदितवाणी जमशेदपुर से प्रकाशित पहला हिन्दी दैनिक था। हिन्दी भाषा के समाचार पत्र
केन्द्र शासित प्रदेश या संघ-राज्यक्षेत्र या संघक्षेत्र भारत के संघीय प्रशासनिक ढाँचे की एक उप-राष्ट्रीय प्रशासनिक इकाई है। भारत के राज्यों की अपनी चुनी हुई सरकारें होती हैं, लेकिन केन्द्र शासित प्रदेशों में सीधे-सीधे भारत सरकार का शासन होता है। भारत का राष्ट्रपति हर केन्द्र शासित प्रदेश का एक सरकारी प्रशासक या उप राज्य...
नोबेल पुरस्कार पांच भिन्न पुरस्कार हैं, जो आल्फ़्रेद नोबेल की १८९५ की वसीयत के अनुसार, "उन लोगों को दिए जाते हैं, जिन्होंने पिछले वर्ष के दौरान, मानव जाति को सबसे बड़ा लाभ प्रदान किया है।" आल्फ़्रेद नोबेल की १८९६ में उनकी मृत्यु हो गई। अपनी वसीयत में, उन्होंने अपनी "शेष वसूली योग्य संपत्ति" को पांच पुरस्कारों को स्थापि...
सौराठ सभा बिहार के मिथिलांचल क्षेत्र में प्रतिवर्ष लगने वाला एक विशाल सभा है जिसमें वहाँ आए कन्याओं के पिता योग्य वर का चुनाव करते हैं।यह एक विशाल सांस्कृतिक धरोहर है जिसमें मंडन मिश्र, कवि कोकिल विद्यापति, अयाची मिश्र जैसे कई महान व्यक्तित्व का नाम उल्लेखनीय है। चुनाव से पहले सौराठ सभागाछी में उपस्थित लोगों के बीच बहु...
वोल्फ़गांक आमडेयुस मोत्सार्ट (जर्मन: वॉल्फ्गंग अमड्यूस मोज़ार्ट) (२७ जनवरी १७५६ - ५ दिसंबर १७९१) एक प्रसिद्ध जर्मन पाश्चात्य शास्त्रीय संगीतज्ञ थे। उन्होने लगभग ६०० संगीत रचनाएँ की। शास्त्रीय संगीतकारों में वे सर्वाधिक लोकप्रिय हैं। पाश्चात्य शास्त्रीय संगीतकार १७५६ में जन्म १७९१ में मृत्यु
ढाका () बांग्लादेश की राजधानी है। बूढ़ी गंगा नदी के तट पर स्थित यह देश का सबसे बड़ा शहर है। राजधानी होने के अलावा यह बांग्लादेश का औद्यौगिक और प्रशासनिक केन्द्र भी है। यहाँ पर धान, गन्ना और चाय का व्यापार होता है। ढाका की जनसंख्या लगभग १.१ करोड़ है (२००१ की जनसंख्या: ९,०००,०२)) जो इसे दुनिया के ग्यारहवें सबसे बड़ी जनसं...
भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची भारत की भाषाओं से संबंधित है। इस अनुसूची में २२भारतीय भाषाओं को शामिल किया गया है । प्रारम्भ में १४ भाषाओ को संवैधानिक मान्यता दी गई थी बाद में इसमें, सिन्धी भाषा को २१वाँ संविधान संशोधन अधिनियम १९६७ ,कोंकणी भाषा, मणिपुरी भाषा, और नेपाली भाषा को ७१वाँ संविधान संशोधन अधिनियम १९९२ई. में जो...
सुवर्णरेखा या स्वर्णरेखा भारत के झारखण्ड, पश्चिम बङ्गाल और ओड़िशा राज्यों में बहने वाली एक नदी है। यह राँची नगर से १६ किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित नगड़ी गाँव में रानी चुआं नामक स्थान से निकलती है और उत्तर पूर्व की ओर बढ़ती हुई मुख्य पठार को छोड़कर प्रपात के रूप में गिरती है। इस प्रपात (झरना) को हुन्डरु जलप्रपात (हु...
अगरतला (अगरतला) भारत के त्रिपुरा राज्य की राजधानी है। यह पश्चिम त्रिपुरा ज़िले का मुख्यालय भी है। इसकी स्थापना १८५० में महाराज राधा कृष्ण किशोर माणिक्य बहादुर द्वारा की गई थी। बांग्लादेश से केवल दो किमी दूर स्थित यह नगर सांस्कृतिक रूप से समृद्ध है। अगरतला त्रिपुरा के पश्चिमी भाग में स्थित है और हावड़ा नदी शहर से होकर ग...
मुज़फ़्फ़रपुर भारत के बिहार राज्य के तिरहुत प्रमण्डल के मुज़फ़्फ़रपुर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है। यह बूढ़ी गण्डक नदी के किनारे बसा हुआ है। मुज़फ़्फ़रपुर उत्तरी बिहार का एक प्रमुख शहर है। अपने सूती वस्त्र उद्योग,लाह (लाख)की चूड़ियों, शहद तथा आम और लीची जैसे फलों के उम्दा उत्पादन के लिये यह जिल...
मधुबनी भारत के बिहार प्रान्त में दरभंगा प्रमंडल अंतर्गत एक जिला है। दरभंगा एवं मधुबनी को मिथिला संस्कृति का द्विध्रुव माना जाता है। मैथिली यहाँ की प्रमुख भाषा है। विश्वप्रसिद्ध मिथिला पेंटिंग एवं मखाना के पैदावार की वजह से मधुबनी को विश्वभर में जाना जाता है। इस जिला का गठन १९७२ में दरभंगा जिले के विभाजन के उपरांत हुआ थ...
बिहार के दरभंगा, पूर्णिया, सहरसा, मुजफ्फरपुर, मधुबनी एवं नेपाल के कुछ क्षेत्रों की प्रमुख चित्रकला है। प्रारम्भ में रंगोली के रूप में रहने के बाद यह कला धीरे-धीरे आधुनिक रूप में कपड़ो, दीवारों एवं कागज पर उतर आई है। मिथिला की औरतों द्वारा शुरू की गई इस घरेलू चित्रकला को पुरुषों ने भी अपना लिया है। वर्तमान में मिथिला पे...
वैशाली बिहार प्रान्त के वैशाली जिला में स्थित एक गाँव है। ऐतिहासिक स्थल के रूप में प्रसिद्ध यह गाँव मुजफ्फरपुर से अलग होकर १२ अक्टुबर १९७२ को वैशाली के जिला बनने पर इसका मुख्यालय हाजीपुर बनाया गया। मगही,वज्जिका यहाँ की मुख्य भाषा है। ऐतिहासिक प्रमाणों के अनुसार वैशाली में ही विश्व का सबसे पहला गणतंत्र यानि "रिपब्लिक" क...
हाजीपुर (हाजीपुर) भारत के बिहार राज्य के वैशाली ज़िले में स्थित एक नगर(जिला) है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है। १२ अक्टूबर १९७२ को मुजफ्फरपुर से अलग होकर वैशाली के स्वतंत्र जिला बनने के बाद हाजीपुर इसका मुख्यालय बना। ऐतिहासिक महत्त्व के होने के अलावा आज यह शहर(जिला) भारतीय रेल के पूर्व-मध्य रेलवे मुख्यालय है, इसकी स्थापना...
नागालैण्ड (नागालैंड) भारत का एक उत्तर पूर्वी राज्य है। इसकी राजधानी कोहिमा है, जबकि दीमापुर राज्य का सबसे बड़ा नगर है। नागालैण्ड की सीमा पश्चिम में असम से, उत्तर में अरुणाचल प्रदेश से, पूर्व मे बर्मा से और दक्षिण मे मणिपुर से मिलती है। भारत की २०११ की जनगणना के अनुसार, इसका क्षेत्रफल १६,५७९ वर्ग किलोमीटर है, और जनसंख्य...
मेघालय पूर्वोत्तर भारत का एक राज्य है जिसका शाब्दिक अर्थ है बादलों का घर । २०१६ के अनुसार यहाँ की जनसंख्या ३२,११,४७४ है एवं विस्तार २२० वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में है, जिसका लम्बाई से चौड़ाई अनुपात लगभग ३:१ का है। राज्य का दक्षिणी छोर मयमनसिंह एवं सिलहट बांग्लादेशी विभागों से लगता है, पश्चिमी ओर रंगपुर बांग्लादेशी भाग...
राजधानी वह नगरपालिका होती है, जिसे किसी देश, प्रदेश, प्रान्त या अन्य प्रशासनिक ईकाई अथवा क्षेत्र में सरकार की गद्दी होने का प्राथमिक दर्जा हासिल होता है। राजधानी मिसाली तौर पर एक शहर होता है, जहाँ संबंधित सरकार के दफ़्तर और सम्मेलन -ठिकाने स्थित होते हैं और आम तौर पर अपने क़ानून या संविधान द्वारा निर्धारित होती है। शब्...
प्रभात खबर झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में दैनिक रूप से प्रकाशित होने वाला एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है। यह अखबार भारत के कई राज्यों में प्रसारित होता है, जिनमें बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के कुछ हिस्से शामिल हैं। इसकी स्थापना अगस्त १९८४ में झारखंड की राजधानी रांची में हुई थी। अखबार सामाजिक मुद्दों की र...
राष्ट्रीय मैटलर्जी प्रयोगशाला, वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद की भारत में फैली ३८ प्रयोगशालाओं में से एक है। इस प्रयोगशाला की आधारशिला २१ नवम्बर १९४६ को भारत के प्रथम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी द्वारा रखी गयी थी। प्रयोगशाला का उद्घाट्न २६ नवम्बर १९५० को जवाहर लाल नेहरु ने किया था। यह जमशेदपुर के बर्मामा...
हो आस्ट्रो-एशियाई भाषा परिवार की कोल या मुंडा शाखा की एक भाषा है, जो भूमिज और मुण्डारी भाषा से संबंधित हैं। हो भाषा झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, असम, एवं उड़ीसा के आदिवासी क्षेत्रों में लगभग १०,७७,००० हो (कोल) आदिवासी समुदाय द्वारा बोली जाती है। विशेषकर यह भाषा झारखण्ड के सिंहभूम इलाके में बोली जाती है । झारखंड में...
टाटा ग्रुप एक निजी व्यवसायिक समूह है जिसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है। वर्तमान में इसके अध्यक्ष रतन टाटा हैं। टाटा ग्रुप के चेयरमेन रतन टाटा ने २८ दिसम्बर २०१२ को सायरस मिस्त्री को टाटा समूह का उत्तराधिकारी नियुक्त किया। रतन टाटा पिछले ५० सालों से टाटा समूह से जुड़े हैं वे २१ सालों तक टाटा ग्रुप के अध्यक्ष रहे। रतन टा...
पुणे भारत के महाराष्ट्र राज्य का एक महत्त्वपूर्ण शहर है। पुणे भारत का छठवां सबसे बड़ा शहर व महाराष्ट्र का दूसरा सबसे बड़ा शहर है।. यह शहर महाराष्ट्र के पश्चिम भाग, मुला व मुठा इन दो नदियों के किनारे बसा है और पुणे जिला का प्रशासकीय मुख्यालय है। सार्वजनिक सुखसुविधा व विकास के हिसाब से पुणे महाराष्ट्र मे मुंबई के बाद अग्...
रायगढ़ (रायगढ़) भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के रायगढ़ ज़िले में स्थित एक नगर है, जो ज़िले का मुख्यालय भी है। यह ओड़िशा की सीमा के पास स्थित है। रायगढ़ राजा मदनसिंह चाॅदा ने महानदी के पार बूनगा के पास "राय" नामक गढ़ की स्थापना की। यहीं से रायगढ़ की उत्पत्ती हुई। एंड रायगढ़ इस फेमस सिटी. इन्हें भी देखें रायगढ़ जिला, छत्तीसगढ...
चेन्नई () (पूर्व नाम मद्रास) बंगाल की खाड़ी के कोरोमंडल तट पर स्थित यह दक्षिण भारत के सबसे बड़े सांस्कृतिक, आर्थिक और शैक्षिक केंद्रों में से सबसे प्रमुख है। चेन्नई भारतीय राज्य तमिलनाडु की राजधानी है। २०११ की भारतीय जनगणना (चेन्नई नगर की नई सीमाओं के लिए समायोजित) के अनुसार, यह चौथा सबसे बड़ा नगर है और भारत में चौथा स...
वर्जिन एटलान्टिक ऐरवेज़, सामान्य तौर पर वर्जिन एटलान्टिक, एक हवाई सेवा है जो ग्रेट ब्रिटेन से अन्य जगहों पर अन्तरमहाद्वीप उडानें चलाती है। इसका मुख्यालय ग्रेट ब्रिटेन के क्रॉले में है। वर्जिन एटलान्टिक ऐरवेज़ (एन)
रीवा (रेवा) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के रीवा ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है और राज्य की राजधानी, भोपाल, से पूर्वोत्तर में और जबलपुर से उत्तर में स्थित है। इस से दक्षिण में कैमूर पर्वतमाला है और इस क्षेत्र में विन्ध्याचल की पहाड़ियाँ भी स्थित हैं। रीवा शहर मध्य प्रदेश प्रांत के विंध्य पठार का एक ...
अलवर भारत के राजस्थान राज्य का एक नगर है।अलवर नगर दिल्ली से १५० किमी दक्षिण में और जयपुर से १५० किमी उत्तर में स्थित है। यह भारत के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आता है व राजस्थान में अलवर जिले का प्रशासनिक मुख्यालय भी है। अलवर कई किलों, झीलों, हेरिटेज हवेलियों और प्रकृति भंडार के साथ पर्यटन का एक केंद्र है । यह नगर रा...
कालाहांडी उड़ीसा के कलाहान्डी जिले का एक शहर है। ओड़िशा का वर्तमान कलाहान्डी जिला प्राचीन काल में दक्षिण कोसल का हिस्सा था। आजादी के बाद इसे ओड़िशा में शामिल कर लिया गया। उत्तर दिशा से यह नवपाडा और बालंगीर, दक्षिण में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और पूर्व में बूध एवं रायगढ़ जिलों से घिरा हुआ है। पूर्वी सीमा पर स्थित भवानीपटना ज...
रेलवे स्टेशन रेलगाड़ियों के रुकने का एवं यात्रियों के लिए ट्रैन या रेल पर चढ़ने उतरने का स्थान होता है।। लौह पथ गामिनी विश्रामालय एक ट्रेन स्टेशन, रेलवे स्टेशन, रेलरोड स्टेशन या डिपो एक रेलवे सुविधा या क्षेत्र है जहां ट्रेनें नियमित रूप से यात्रियों, माल या दोनों को लोड या अनलोड करने के लिए रुकती हैं। इसमें आम तौर पर क...
हॉङ्कॉङ (), आधिकारिक तौर पर हॉङ्कॉङ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र है इसके उत्तर में गुआङ्दोङ और पूर्व, पश्चिम और दक्षिण में दक्षिण चीन सागर मौजूद है। हॉङ्कॉङ एक वैश्विक महानगर और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केंद्र होने के साथ-साथ एक उच्च विकसित पूंजीवादी अर्थव्यवस्था है। "एक देश, दो नीति" के अंतर्गत और बुनियादी कानून के अनुसार, इस...
भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में स्थित बरेली जनपद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक के राष्ट्रीय राजमार्ग के बीचों-बीच स्थित है। प्राचीन काल से इसे बोलचाल में बांस बरेली का नाम दिया जाता रहा और अब यह बरेली के नाम से ही पहचाना जाता है। इस जनपद का शहर महानगरीय है। यह उत्तर प्रदेश में आठव...
जमशेदपुर महिला महाविद्यालय () जमशेदपुर का एक कालेज है। यह शहर के बिष्टुपुर क्षेत्र में गोपाल मैदान (जिसे पहले रीगल ग्राउंड के नाम से जाना जाता था), के पास स्थित है। यह महाविद्यालय रांची विश्वविद्यालय से संबद्ध है। प्राचार्या श्रीमति श्रीलता मोहंती
सरहुल (संताली: ) मध्य-पूर्व भारत के आदिवासी समुदायों का एक प्रमुख पर्व है, जो झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य भारत के आदिवासी क्षेत्रों में मनाया जाता है। इस पर्व को मुख्य रूप से मुण्डा, भूमिज, हो, संथाल और उराँव आदिवासियों द्वारा मनाया जाता है, और यह उनके महत्वपूर्ण उत्सवों में से एक है। यह उत्सव चैत्र...
दक्षिण एशिया एक अनौपचारिक शब्दावली है जिसका प्रयोग एशिया महाद्वीप के दक्षिणी भाग के लिये किया जाता है। सामान्यतः इस शब्द से आशय हिमालय के दक्षिणवर्ती देशों से होता है। भारत, पाकिस्तान, श्री लंका और बांग्लादेश को दक्षिण एशिया के देश या भारतीय उपमहाद्वीप के देश कहा जाता है जिसमें नेपाल और भूटान को भी शामिल कर लिया जाता ह...
जयनगर निम्न में से कोई हो सकता है: जयनगर, बिहार - बिहार के मधुबनी जिले का एक शहर। जयनगर मजिलपुर - कोलकाता नगर का एक क्षेत्र।
औरंगाबाद महाराष्ट्र का एक प्रमुख शहर है। यह अजंता की गुफाओं के लिये दुनिया भर में मशहूर है। औरंगाबाद बिहार प्रान्त में भी एक शहर है जो राजधानी पटना से कुछ ही दूरी पर है।
जयपुर अपनी समृद्ध भवन निर्माण-परंपरा, सरस-संस्कृति और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। यह शहर तीन ओर से अरावली पर्वतमाला से घिरा हुआ है। जयपुर शहर की पहचान यहाँ के महलों और पुराने घरों में लगे गुलाबी धौलपुरी पत्थरों से होती है जो यहाँ के स्थापत्य की खूबी है। १८७६ में तत्कालीन महाराज सवाई रामसिंह ने इंग्लैंड की महारान...
वल्लभभाई झावेरभाई पटेल (३१ अक्टूबर १८७५ १५ दिसम्बर १९५०) भारत के एक स्वतंत्रता सेनानी, अधिवक्ता तथा राजनेता थे। उन्हें लोग सरदार पटेल के नाम जानते हैं। 'सरदार' का अर्थ है "प्रमुख"। उन्होंने भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता थे जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता...
ब्रह्मा सनातन धर्म के अनुसार सृजन के देव है। हिन्दू दर्शनशास्त्रों में ३ प्रमुख देव बताये गये है जिसमें ब्रह्मा सृष्टि के सर्जक, विष्णु पालक और महेश विलय करने वाले देवता हैं। व्यासलिखित पुराणों में ब्रह्मा का वर्णन किया गया है कि उनके पाँच मुख थे, लेकिन पांचवा मुख भगवान शंकर ने क्रोध में आकर काट दिया क्योंकि ब्रह्मा जी...
भाषाविज्ञान भाषा के अध्ययन की वह शाखा है जिसमें भाषा की उत्पत्ति, स्वरूप, विकास आदि का वैज्ञानिक एवं विश्लेषणात्मक अध्ययन किया जाता है। भाषाविज्ञान, भाषा के स्वरूप, अर्थ और सन्दर्भ का विश्लेषण करता है। भाषा के दस्तावेजीकरण और विवेचन का सबसे प्राचीन कार्य ६ठी शताब्दी के महान भारतीय वैयाकरण पाणिनि ने अपने प्रसिद्ध ग्रन्थ...
मैथिली मुख्यतः भारत के उत्तर-पूर्व बिहार ,झारखंड, उत्तर प्रदेश, बंगाल, उड़ीसा, असाम और नेपाल देश के साथ विभिन्न देश की भाषा है। बिहार के २१ जिलों में (मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर,खगड़िया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, सुपौल, मधेपुरा, मुंगेर, भागलपुर, सहरसा, पूर्णिया, सीतामढ़ी, शिवहर, वैशाली, बाँका, लखीसराय, जमुई औ...
रामायण (संस्कृत : रामायणम् = राम + आयणम् ; शाब्दिक अर्थ : 'राम की जीवन-यात्रा'), वाल्मीकि द्वारा रचित संस्कृत महाकाव्य है जिसमें श्रीराम की गाथा है। इसे आदिकाव्य तथा इसके रचयिता महर्षि वाल्मीकि को 'आदिकवि' भी कहा जाता है। संस्कृत साहित्य परम्परा में रामायण और महाभारत को इतिहास कहा गया है और दोनों सनातन संस्कृति के सबसे...
अवधी हिंदी क्षेत्र की एक उपभाषा है। यह उत्तर प्रदेश के "अवध क्षेत्र" (लखनऊ, रायबरेली, सुल्तानपुर, बाराबंकी, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, अयोध्या, जौनपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, कौशाम्बी, अम्बेडकर नगर, गोंडा,बस्ती, बहराइच,बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती तथा फतेहपुर) में बोली जाती है। इसके अतिरिक्त इसकी एक शाखा बघेल...
नवीन पटनायक (जन्म १६ अक्टूबर १९४६) भारतीय राज्य ओडिशा के १४वें और वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। वे बीजू जनता दल के संस्थापक मुखिया हैं और वे लेखक भी हैं। नवीन पटनायक का जन्म ओडिशा के कटक नगर में १६ अक्टूबर १९४६ को कायस्थ परिवार में हुआ। उनके पिता ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक तथा माँ ज्ञान पटनायक थे। उनकी शिक्षा दू...
भारतीय गणराज्य में अठाईस राज्यों और आठ में से तीन केन्द्र-शासित प्रदेशों की प्रत्येक सरकार के मुखिया मुख्यमन्त्री कहा जाता है। भारत के संविधान के अनुसार राज्य स्तर पर राज्यपाल कानूनन मुखिया होता है लेकिन वास्तव में कार्यकारी प्राधिकारी मुख्यमन्त्री ही होता है। राज्य विधान सभा चुनावों के बाद राज्यपाल सामान्यतः सरकार बना...
यह लेख भारत के एक नगर के बारे में है, अन्य के लिये देखें हैदराबाद (बहुविकल्पी) हैदराबाद (तेलुगु: , उर्दू: ) भारत के राज्य तेलंगाना कि राजधानी है। यह नगर दक्कन के पठार पर मूसी नदी के किनारे स्थित है। की औसत ऊंचाई के साथ, हैदराबाद का अधिकांश भाग कृत्रिम झीलों के आसपास पहाड़ी इलाके में स्थित है, जिसमें हुसैन सागर झील भी श...
रायपुर (रायपुर) भारत के छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित एक नगर है। यह राज्य की राजधानी है और रायपुर ज़िले का मुख्यालय है। रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा शहर होने के साथ-साथ राज्य का एक महत्वपूर्ण औद्योगिक और व्यापारिक केन्द्र है। छत्तीसगढ़ के विभाजन के पूर्व रायपुर मध्य प्रदेश राज्य का अंग था। रायपुर को स्वच्छ सर्वेक्षण...
सुभद्रा कुमारी चौहान (१६ अगस्त १९०४-१५ फरवरी १९४८) हिन्दी की सुप्रसिद्ध कवयित्री और लेखिका थीं। झाँसी की रानी (कविता) उनकी प्रसिद्ध कविता है। वे राष्ट्रीय चेतना की एक सजग कवयित्री रही हैं। स्वाधीनता संग्राम में अनेक बार जेल यातनाएँ सहने के पश्चात अपनी अनुभूतियों को कहानी में भी व्यक्त किया। उनका जन्म नागपंचमी के दिन इल...
इम्फाल () भारत के मणिपुर राज्य की राजधानी है। इस ऐतिहासिक नगर के केन्द्र में भूतपूर्व मणिपुर राज्य की गद्दी, कंगला महल, के खण्डहर उपस्थित हैं। इम्फाल नगर इम्फाल पश्चिम ज़िले और इम्फाल पूर्व ज़िले दोनों में विस्तारित है, और शहर की अधिकांश आबादी इसके पश्चिमी भाग में निवास करती है। इम्फाल भारत सरकार द्वारा अनुसूचित स्मार्...
अइज़ोल (ऐज़ाल) भारत के मिज़ोरम राज्य की राजधानी और सबसे बड़ा नगर है। यहाँ पर राज्य के सभी प्रशासनिक भवन जैसे महत्वपूर्ण सरकारी भवन, विधानसभा तथा सचिवालय स्थित है। १८७१-७२ के दौरान मिज़ो मुखिया खालकोम के उपद्रवी व्यवहार के कारण ब्रिटिश लोगों ने एक चौकी बनायी जो कि बाद में अइज़ोल ग्राम कहलायी। मिज़ो आदिवासियों के विरुद्ध...
आसनसोल (असनसोल) भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के पश्चिम बर्धमान ज़िले में स्थित एक शहर है। यह कोलकाता के बाद राज्य का सबसे बड़ा शहर है। छोटानागपुर पठार के मध्य में राज्य की झारखण्ड से सटी पश्चिमी सीमा पर स्थित यह नगर खनिज पदार्थों में धना है। आसनसोल दामोदर नदी के किनारे बसा हुआ है और बहुत समय से एक महत्वपूर्ण रेलवे जंक्शन...
विलियमनगर (विलियामनगर), जिसे पहले सिमसांग्रे (सिम्संगरे) के नाम से जाना जाता था, भारत के मेघालय राज्य के पूर्व गारो हिल्स ज़िले में स्थित एक शहर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है। इन्हें भी देखें पूर्व गारो हिल्स ज़िला मेघालय के शहर पूर्व गारो हिल्स ज़िला पूर्व गारो हिल्स ज़िले के नगर
तुएनसांग (तुएनसांग) भारत के नागालैण्ड राज्य के तुएनसांग ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है। यह पूर्व में स्थित बर्मा देश से कुछ ही दूरी पर है। नागालैण्ड का सबसे ऊँचा पहाड़, सारामाती पर्वत, तुएनसांग के काफ़ी पास है और भारत-बर्मा सीमा पर स्थित है। ट्वेनसांग शहर की स्थापना १९४७ में की गई थी और इसका नाम ...
प्रान्त एक प्रादेशिक इकाई है, जो कि लगभग हमेशा ही एक देश या राज्य के अन्तर्गत एक प्रशासकीय खण्ड होता है। अंग्रेजी शब्द "प्रान्त" लगभग १३३० से साक्ष्यांकित है और इसकी व्युत्पत्ति तेरहवीं शताब्दी के प्राचीन फ़रासी शब्द "प्रोविंस" से हुई जो कि स्वयं लातिन शब्द "प्रोविन्सिया" से लिया गया है, जिसका अभिप्राय, विशेष रूप से, क...
चांगलांग (चांगलांग) भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य के चांगलांग ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है। राष्ट्रीय राजमार्ग २१५ यहाँ से गुज़रता है। चांगलांग की खूबसूरती को निहारने के लिए हर वर्ष यहां पर हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं। कृषि यहां के लोगों का मुख्य काम-धंधा है। इसी पर इसकी अर्थव्यवस्था भी ...
अंक ऐसे चिह्न हैं जो संख्याओं के लिखने के काम आते हैं। दासमिक पद्धति में शून्य से लेकर नौ तक (० से ९ तक) कुल दस अंक प्रयोग किये जाते हैं। इसी प्रकार षोडश आधारी (हेक्सेडेसिमल सिस्टम) में शून्य से लेकर ९ तक एवं आ से लेकर फ कुल १६ अंक प्रयुक्त होते हैं। द्विक पद्धति में केवल ० और १ से ही सारी संख्याएँ अभिव्यक्त की जातीं ह...
भारतीय भोजन एवं भारतीय खाना अपने भीतर भारत के सभी क्षेत्र, राज्य के अनेक भोजनों का नाम है। जैसे भारत मैं सब कुछ अनेक और विविध है, भारतीय भोजन भी वैैसे ही विविध है। पूरब पश्चिम, उत्तर और दक्षिण भारत का आहार एक दूसरे से थोड़ा बहुत ही अलग है। भारतीय भोजन पर अनेक तत्वों का प्रभाव पड़ा है। सभी क्षेत्रों का खाना दुसरे क्षेत्...
भूटान का राजतंत्र (भोटान्त) हिमालय पर बसा दक्षिण एशिया का एक छोटा और महत्वपूर्ण देश है। यह चीन (तिब्बत) और भारत के बीच स्थित भूमि आबद्ध देश है। इस देश का स्थानीय नाम ड्रुग युल है, जिसका अर्थ होता है अझ़दहा का देश। यह देश मुख्यतः पहाड़ी है और केवल दक्षिणी भाग में थोड़ी सी समतल भूमि है। यह सांस्कृतिक और धार्मिक तौर से ति...
देवदास पारो: बांग्ला उपन्यास देवदास की एक पात्रा। पारो-भूटान: भूटान की राजधानी है।
अमिताभ बच्चन (जन्म-११ अक्टूबर, १९४२) भारतीय फिल्म जगत बॉलीवुड के अभिनेता और प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार हरिवंश राय बच्चन के सुपुत्र हैं। १९७० के दशक के दौरान उन्होंने बड़ी लोकप्रियता प्राप्त की और तब से भारतीय सिनेमा के इतिहास में प्रमुख व्यक्तित्व बन गए। अमिताभ ने अपने करियर में अनेक पुरस्कार जीते हैं, जिनमें दादासाहेब ...
मधुशाला हिंदी के बहुत प्रसिद्ध कवि और लेखक हरिवंश राय बच्चन (१९०७-२००३) का अनुपम काव्य है। इसमें एक सौ पैंतीस रूबाइयां (यानी चार पंक्तियों वाली कविताएं) हैं। मधुशाला बीसवीं सदी की शुरुआत के हिन्दी साहित्य की अत्यंत महत्वपूर्ण रचना है, जिसमें सूफीवाद का दर्शन होता है। मधुशाला पहलीबार सन १९३५ में प्रकाशित हुई थी। कवि सम्...
६ जुलाई 194६ को जन्मे जॉर्ज वॉकर बुश अमरीका के ४३वें राष्ट्रपति थे। उन्होंने अपना पदभार २० जनवरी सन २०01 को ग्रहण किया था। २० जनवरी, २०09 को उन्होंने डैमोक्रेटिक पार्टी के नव निर्वाचित बराक ओबामा को सत्ता सौंप दी। बुश को सन २०04 के राष्ट्रपति के चुनाव में चार वर्षों के लिये दोबारा चुन लिया गया था। राजनीति में प्रवेश कर...
पंजाबी (गुरमुखी: ; शाहमुखी: ) एक हिंद-आर्यन भाषा है और ऐतिहासिक पंजाब क्षेत्र (अब भारत और पाकिस्तान के बीच विभाजित) के निवासियों तथा प्रवासियों द्वारा बोली जाती है। इसके बोलने वालों में सिख, मुसलमान और हिंदू सभी शामिल हैं। पाकिस्तान की १९९८ की जनगणना और २००१ की भारत की जनगणना के अनुसार, भारत और पाकिस्तान में भाषा के कु...
शिवसेना महाराष्ट्र का एक क्षेत्रीय राजनीतिक दलहै। जो मुख्य रूप से महाराष्ट्र प्रान्त में सक्रिय है। इसकी स्थापना १९ जून १९६६ को एक प्रमुख कार्टूनिस्ट बाल ठाकरे ने की थी। इस दल का प्रतीक चिन्ह बाघ था। फिलहाल १७ फरवरी २०२३ से एकनाथ शिंदे इसके अध्यक्ष/प्रमुख/मुख्य नेता के रूप में कार्यरत हैं। इसके बारे में मूल शिवसेना की ...
धनपत राय श्रीवास्तव ( ३१ जुलाई १८८० ८अक्टूबर १९३६ जो प्रेमचंद नाम से जाने जाते हैं, वो हिन्दी और उर्दू के सर्वाधिक लोकप्रिय उपन्यासकार, कहानीकार एवं विचारक थे। उन्होंने सेवासदन, प्रेमाश्रम, रंगभूमि, निर्मला, गबन, कर्मभूमि, गोदान आदि लगभग डेढ़ दर्जन उपन्यास तथा कफन, पूस की रात, पंच परमेश्वर, बड़े घर की बेटी, बूढ़ी काकी,...
ज्ञानेश्वरी महाराष्ट्र के संत कवि ज्ञानेश्वर द्वारा मराठी भाषा में रची गई श्रीमदभगवतगीता पर लिखी गई सर्वप्रथम भावार्थ रचना है। वस्तुत: यह काव्यमलेकनय प्रवचन है जिसे संत ज्ञानेश्वर ने अपने जेष्ठ बंधू तथा गुरू निवृत्तिनाथ के निर्देश पर किया था। इसमें गीता के मूल ७०० श्लोकों का मराठी भाषा की ९००० ओवियों में अत्यंत रसपूर्ण...
कर्ण सिंह (जन्म १९३१) भारतीय राजनेता, लेखक और कूटनीतिज्ञ हैं। जम्मू और कश्मीर के महाराजा हरि सिंह और महारानी तारा देवी के प्रत्यक्ष उत्तराधिकारी (युवराज) के रूप में जन्मे डॉ॰ कर्ण सिंह ने अठारह वर्ष की ही उम्र में राजनीतिक जीवन में प्रवेश कर लिया था और वर्ष १९४९ में प्रधानमन्त्री पं॰ जवाहरलाल नेहरू के हस्तक्षेप पर उनके...
कन्याकुमारी (कन्याकुमारी) भारत के तमिल नाडु राज्य के कन्याकुमारी ज़िले में स्थित एक नगर है। यह भारत की मुख्यभूमि का दक्षिणतम नगर है। यहाँ से दक्षिण में हिन्द महासागर, पूर्व में बंगाल की खाड़ी और पश्चिम में अरब सागर है। इनके साथ सटा हुआ तट ७१.५ किमी तक विस्तारित है। समुद्र के साथ तिरुवल्लुवर मूर्ति और विवेकानन्द स्मारक ...
तमिल नाडु (तमिल: , तमिऴ् नाडु) भारत का एक दक्षिणी राज्य है। तमिल नाडु की राजधानी चेन्नई (चेऩ्ऩै) है। तमिल नाडु के अन्य महत्त्वपूर्ण नगर मदुरै, त्रिचि (तिरुच्चि), कोयम्बतूर (कोऽयम्बुत्तूर), सेलम (सेऽलम), तिरूनेलवेली (तिरुनेल्वेऽली) हैं। इसके पड़ोसी राज्य आन्ध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल हैं। तमिल नाडु में बोली जाने वाली प...
मुकेश चंद माथुर जुलाई २२, १९२३, दिल्ली, भारत - अगस्त २७, १९७६, लोकप्रिय तौर पर सिर्फ मुकेश के नाम से जाने वाले, हिन्दी सिनेमा के एक प्रमुख पार्श्व गायक थे। मुकेश की आवाज बहुत मधुर थी लेकिन उनके एक दूर के संबंधी मोतीलाल ने उन्हें तब पहचाना जब उन्होंने उसे अपनी बहन की शादी में गाते हुए सुना। मोतीलाल उन्हें बम्बई ले गये औ...
लोक जनशक्ति पार्टी (:लोजपा), एक राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल है, जो मुख्य रूप से भारत के बिहार राज्य की राजनीति में सक्रिय थी। पार्टी का गठन २००० में हुआ जब रामविलास पासवान जनता दल से अलग हो गए। बिहार में दलितों के बीच पार्टी की अच्छी-खासी पकड़ थी। २०२१ में पार्टी दो पार्टियों लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ...
पाणिनि (७०० ई॰पू॰) संस्कृत भाषा के सबसे बड़े वैयाकरण हुए हैं। इनका जन्म तत्कालीन उत्तर पश्चिम भारत के गान्धार में हुआ था। इनके व्याकरण का नाम अष्टाध्यायी है जिसमें आठ अध्याय और लगभग चार सहस्र सूत्र हैं। संस्कृत भाषा को व्याकरण सम्मत रूप देने में पाणिनि का योगदान अतुलनीय माना जाता है। अष्टाध्यायी मात्र व्याकरण ग्रन्थ नह...
यहाँ पर भारत के विभिन्न भागों एवं विभिन्न कालों में हुए प्रसिद्ध व्यक्तियों की सूची दी गयी है। राजा रवि वर्मा, चित्रकला यामिनी कृष्णमूर्ति, नृत्य अमृता शेरगिल, चित्रकार अंजलि एला मेनन, चित्रकला बिरजू महाराज , नृत्य जतिन दास, चित्रकला केलुचरण महापात्र, ओडिसी नृत्य मल्लिका साराभाई, नृत्य मकबूल फ़िदा हुसैन, चित्रकला सुधा ...
अमृता प्रीतम (१९१९-२००५) पंजाबी के सबसे लोकप्रिय लेखकों में से एक थी। पंजाब (भारत) के गुजराँवाला जिले में पैदा हुईं अमृता प्रीतम को पंजाबी भाषा की पहली कवयित्री माना जाता है। उन्होंने कुल मिलाकर लगभग १०० पुस्तकें लिखी हैं जिनमें उनकी चर्चित आत्मकथा 'रसीदी टिकट' भी शामिल है। अमृता प्रीतम उन साहित्यकारों में थीं जिनकी कृ...
मक़बूल फ़िदा हुसैन (जन्म सितम्बर १७, १९१५, पंढरपुर), (मृत्यु जून ०९, २०११, लंदन),एम एफ़ हुसैन के नाम से जाने जाने वाले भारतीय चित्रकार थे। एक कलाकार के तौर पर उन्हे सबसे पहले १९४० के दशक में ख्याति मिली। १९५२ में उनकी पहली एकल प्रदर्शनी ज़्युरिक में हुई। इसके बाद उनकी कलाकृतियों की अनेक प्रदर्शनियां यूरोप और अमेरिका मे...
१७ सितंबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का २६०वॉ (लीप वर्ष में २६१ वॉ) दिन है। साल में अभी और १०५ दिन बाकी है। १९२२- डच साइकिल चालकपीट मोस्कप्स विश्व चैंपियन बना। १९२३ - बर्कले में भड़की आग ने कैलिफोर्निया में भीषण तबाही मचायी। इसमें कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के परिसर के उत्तर पड़ोस में सघन रूप से बनाए गए ५८४ घरों सह...
१९१५ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। २ जनवरी- रूसी सेनाओं ने अहमद पाशा के नेतृत्व वाली तुर्की की सेना को बूरी तरह हराया। इसमें तुर्की के ७० हजार सैनिक मारे गए थे। १३ जनवरी- इटली के आवेजानो शहर में आये विनाशकारी भूकंप से ३० हजार लोगों की मौत। ३ मार्च - नाका जो कि बाद में नासा बना की स्थापना। २२ मई- प्रथम विश्व युद...
राजनैतिक दल लोगों का एक ऐसा संगठित गुट होता है जिसके सदस्य किसी साँझी विचारधारा में विश्वास रखते हैं या समान राजनैतिक दृष्टिकोण रखते हैं। यह दल चुनावों में उम्मीदवार उतारते हैं और उन्हें निर्वाचित करवा कर दल के कार्यक्रम लागू करवाने का प्रयास करते हैं। राजनैतिक दलों के सिद्धान्त या लक्ष्य (विज़न) प्राय: लिखित दस्तावेज़...
हरिवंश राय बच्चन (२७ नवम्बर १९०७ १८ जनवरी २००३) हिंदी भाषा के एक कवि और लेखक थे। वे हिन्दी कविता के उत्तर छायावाद काल के प्रमुख कवियों में से एक थे । उनकी सबसे प्रसिद्ध कृति मधुशाला है। भारतीय फिल्म उद्योग के अभिनेता अमिताभ बच्चन उनके सुपुत्र हैं। उनकी मृत्यु १८ जनवरी २००३ में साँस की बीमारी की वजह से मुम्बई में हुई थी...
महादेवी वर्मा (२६ मार्च १९०७ ११ सितम्बर १९८७) हिन्दी भाषा की कवयित्री थीं। वे हिन्दी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तम्भों में से एक मानी जाती हैं। आधुनिक हिन्दी की सबसे सशक्त कवयित्रियों में से एक होने के कारण उन्हें आधुनिक मीरा के नाम से भी जाना जाता है। कवि निराला ने उन्हें हिन्दी के विशाल मन्दिर की सरस्वत...
जयशंकर प्रसाद (३० जनवरी १८८९- १५ नवंबर १९३७), हिन्दी कवि, नाटककार, कहानीकार, उपन्यासकार तथा निबन्ध-लेखक थे। वे हिन्दी के छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक हैं। उन्होंने हिन्दी काव्य में एक तरह से छायावाद की स्थापना की जिसके द्वारा खड़ीबोली के काव्य में न केवल कामनीय माधुर्य की रससिद्ध धारा प्रवाहित हुई, बल्क...
अकल दाढ उन दाँतों के नाम हैं जो आखिर में निकलते हैं। अधिकतर लोगों को चार अकल दाढ होते हैं - मुँह के हर कोने में एक - ये ज्यादातर जवानी में निकलते हैं। यह संभव है कि अकल दाढ जबड़ों की हड्डी में अटक जाएं, या फिर निकलें ही नहीं। ऐसा होने पर बाकी दाँत ठसने या खिसकने लग सकते हैं, या नजदीकी दाँतों में सड़न या संक्रमण हो सकता...
ग्नूविन विण्डोज़ के लिये मुक्त तन्त्रांश का संकलन है। यह लिनक्स उपयोगकर्ताओं द्वारा (लिनक्स यूजर ग्रूप) द्वारा निर्मित किया गया। सामान्य बोलचाल में इसे ग्नु अथवा जीएनयू कहा जाता है। ग्नूविन का मुखपृष्ठ
का अर्थ है तख्ती या स्लेट पर छोटे बच्चे खड़िया या चॉक से लिखने का अभ्यास करते हैं। लिखावट सुंदर हो इसलिये प्राचीन समय में तख्ती, क़लम और काली स्याही की दवात का प्रयोग अनिवार्यता था। तख्ती तंत्राश की मदद से आप विण्डोज़ मशीनों पर हिन्दी (देवनागरी यूनीकोड) में लिख सकते हैं। का अर्थ है कागज़ का पुट्ठा या सूचना पट्ट।
हरियाणा उत्तर भारत का एक राज्य है जिसकी राजधानी चण्डीगढ़ है। इसकी सीमायें उत्तर में पंजाब और हिमाचल प्रदेश, दक्षिण एवं पश्चिम में राजस्थान से जुड़ी हुई हैं। यमुना नदी इसके उत्तर प्रदेश राज्य के साथ पूर्वी सीमा को परिभाषित करती है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली हरियाणा से तीन ओर से घिरी हुई है और फलस्वरूप हरियाणा का दक्षिणी ...
दलमा अभयारण्य झारखंड के जमशेदपुर, राँची और पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के बीच बसा पूर्वी भारत का एक प्रमुख वन्य जीव अभयारण्य है। इस अभयारण्य को खास तौर पर हाथियों के संरक्षण के लिये चुना गया है। इन्हें भी देखें भारत के अभयारण्य
बेतला राष्ट्रीय उद्यान झारखंड प्रान्त के लातेहार और पलामू ज़िलों के जंगलो में विस्तृत है। इसमें पालामऊ व्याघ्र आरक्षित वन के १,०२६ वर्ग किमी के अलावा २८९ वर्ग किमी के अन्य क्षेत्र सम्मिलित हैं। इन्हें भी देखें पालामऊ व्याघ्र आरक्षित वन झारखंड में राष्ट्रीय उद्यान भारत के वन्य अभयारण्य भारत के राष्ट्रीय उद्यान
भारत के प्रमुख हिन्दी समाचारपत्र हैं :- हिन्दुस्तान (समाचार पत्र)
समाचार पत्र या अख़बार, समाचारो पर आधारित एक प्रकाशन है, जिसमें मुख्यत: सामयिक घटनायें, राजनीति, खेल-कूद, व्यक्तित्व, विज्ञापन इत्यादि जानकारियां सस्ते कागज पर छपी होती है। समाचार पत्र संचार के साधनो में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। समाचारपत्र प्रायः दैनिक होते हैं लेकिन कुछ समाचार पत्र साप्ताहिक, पाक्षिक, मासिक एवं छमाही...
सुभाष काक (जन्म २६ मार्च १९४७) प्रमुख भारतीय-अमेरिकी कवि, दार्शनिक और वैज्ञानिक हैं। वे अमेरिका के ओक्लाहोमा प्रान्त में संगणक विज्ञान के प्रोफेसर हैं। वेद, कला और इतिहास पर उनके कई ग्रन्थ प्रकाशित हुए हैं। उनका जन्म श्रीनगर, कश्मीर में राम नाथ काक और सरोजिनी काक के यहाँ हुआ। उनकी शिक्षा कश्मीर और दिल्ली में हुई। कविता...
भाषा वह साधन है जिसके द्वारा हम अपने विचारों को व्यक्त कर सकते हैं और इसके लिये हम वाचिक ध्वनियों का प्रयोग करते हैं। भाषा, मुख से उच्चारित होने वाले शब्दों और वाक्यों आदि का वह समूह है जिनके द्वारा मन की बात बताई जाती है। किसी भाषा की सभी ध्वनियों के प्रतिनिधि स्वर एक व्यवस्था में मिलकर एक सम्पूर्ण भाषा की अवधारणा बना...
टुसू पर्व या टुसू परब भारत में अगहन माह से पौष माह के अंतिम दिन यानी मकर संक्रांति पर आयोजित होने वाला एक लोक उत्सव है। यह फसलों की कटाई के आनंद में कृषि समाज के विश्वास का एक एकीकृत रूप है। उत्सव के अंत में, टूसू देवी की छवि का विसर्जन टुसू गीतों के साथ विशद रूप से किया जाता है। त्योहार के दौरान ग्रामीण मेलों का भी आय...
बीजिंग () (या पेय्चीङ) चीनी जनवादी गणराज्य, की राजधानी है। बीजिंग का अर्थ है "उत्तरी राजधानी", जबकि नान्जिंग का अर्थ है "दक्षिणी राजधानी"। बीजिंग १९४९ में साम्यवादी क्रान्ति के बाद से निरन्तर चीन की राजधानी है और उस समय तक यह विभिन्न कालों में अलग-अलग अवधियों तक चीन की राजधानी रहा है। बीजिंग, देश के उत्तरपूर्वी भाग में...
मंडी (मंडी), जिसका पूर्वनाम मांडव नगर (मांडव नागर) था और तिब्बती नाम ज़होर (ज़ाहोर) है, भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के मंडी ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है और ब्यास नदी के किनारे बसा हुआ हिमाचल का एक महत्वपूर्ण धार्मिक व सांस्कृतिक केन्द्र भी है। मंडी ज़िला जनसंख्या में शिमला के बाद यह राज्य का दू...
मगही या मागधी भाषा भारत के मध्य पूर्व में बोली जाने वाली एक प्रमुख भाषा है। मागधी भाषा से ही भोजपुरी, मैथिली,अंगिका, वज्जिका,खोरठा, भाषा निकला गया हैं.इसका निकट का संबंध भोजपुरी और मैथिली भाषा से है और अक्सर ये भाषाएँ एक ही साथ बिहारी भाषा के रूप में रख दी जाती हैं। दुनिया की सबसे मीठी, मधुर भाषा मगही हैं। इसे देवनागरी...
गुवाहाटी (गुवाहाटी) भारत के असम राज्य का सबसे बड़ा नगर है। प्रशासनिक रूप से यह कामरूप महानगर ज़िले में स्थित है। गुवाहाटी, ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे बसा, पूर्वोत्तर भारत का मुख्य शहर है। यह नगर प्राचीन हिंदू मंदिरों के लिए भी जाना जाता है। प्राचीन काल में इस नगर को प्रगज्योतिषपुर के नाम से जाना जाता था, जो तत्कालीन असम...
मिथिला प्राचीन भारत में एक राज्य था। मिथिला वर्तमान में एक सांस्कृतिक क्षेत्र है जिसमे बिहार के तिरहुत, दरभंगा, मुंगेर, कोसी, पूर्णिया और भागलपुर प्रमंडल तथा झारखंड के संथाल परगना प्रमंडल के साथ साथ नेपाल के तराई क्षेत्र के कुछ भाग भी शामिल हैं। मिथिला की लोकश्रुति कई सदियों से चली आ रही है जो अपनी बौद्धिक परम्परा के ल...
ब्यास (, ) पंजाब (भारत) हिमाचल में बहने वाली एक प्रमुख नदी है। नदी की लम्बाई ४६० किलोमीटर है। पंजाब (भारत) की पांच प्रमुख नदियों में से एक है। इसका उल्लेख ऋग्वेद में केवल एक बार है। बृहद्देवता में शतुद्री या सतलुज और विपाशा का एक साथ उल्लेख है। ब्यास नदी का पुराना नाम अर्जिकिया या विपाशा था। यह कुल्लू में व्यास कुंड से...
महमूद अली (२९ सितम्बर,१९३२-२३ जुलाई, २००४) (आम तौर पर महमूद) एक भारतीय अभिनेता और फ़िल्म निर्देशक थे। हिन्दी फ़िल्मों में उनके हास्य कलाकार के तौर पर किये गये अदभुत अभिनय के लिये वे जाने और सराहे गये है। तीन दशक लम्बे चले उनके करीयर में उन्होने ३०० से ज़्यादा हिन्दी फ़िल्मों में काम किया। महमूद अभिनेता और नृत्य कलाकार ...