Unnamed: 0
int64
1
9.08k
text
stringlengths
10
426
pol
stringclasses
3 values
2,687
कथानक पटकथा और संवाद जैसी चीजें तो भूल ही जाएं ।
neutral
2,688
प्रभु देवा शब्दों से ज्यादा दृश्यों में यकीन करते हैं ।
neutral
2,689
उनकी फिल्मों में स्क्रिप्ट राइटर से बड़ा योगदान कैमरामैन , साउंड रिकॉर्डिस्ट , कोरियोग्राफर , एक्शन डायरेक्टर और हीरो का होता है ।
neutral
2,690
' एक्शन जैक्सन ' जैसी फिल्में देखते समय अजय देवगन सरीखे कद्दावर और लोकप्रिय अभिनेता की बेचारगी का एहसास होता है ।
negative
2,691
' जख्म ' , ' तक्षक ' , ' अपहरण ' और ' भगत सिंह ' जैसी फिल्मों को थोड़ी देर के लिए भूल भी जाएं तो इस अभिनेता ने कमर्शियल फिल्मों के रेगुलर हीरो के रूप में अपनी आंखों से किरदारों का दर्द बयान किया है ।
neutral
2,692
मनोरंजक फिल्में दी हैं ।
positive
2,693
उम्र बढऩे के साथ लोकप्रियता और कामयाबी बरकरार रखने के लिए अजय देवगन ने अपनी सोच - समझ को ताक पर रख दिया है ।
neutral
2,694
' एक्शन जैक्सन ' उनके प्रशंसकों के लिए भी मनभंजक फिल्म है ।
negative
2,695
प्रभु देवा और अजय देवगन की ' एक्शन जैक्सन ' उनके प्रशंसकों को भी निराश करेगी ।
negative
2,696
मनोरंजन का कोई तुक और आधार तो होना चाहिए ।
neutral
2,697
और फिर ऐसी क्रूर एवं हिंसक फिल्म को यू / ए सर्टिफिकेट देने का क्या तर्क हो सकता है ।
negative
2,698
सस्पेंस , थ्रिलर , रोमांस और सेक्स को मसालों की तरह इस्तेमाल करती ' जिद ' एक जर्मन फिल्म की रीमेक है ।
neutral
2,699
जेम्स क्रिस्प की ' द गुड नेबर ' पर आधारित यह फिल्म हिंदी में सायकोलॉजिकल थ्रिलर के तौर पर आरंभ हुई थी , जो रिलीज होते - होते ऐरोटिक थ्रिलर बन गई ।
neutral
2,700
हली फिल्म के लिहाज से दोनों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है ।
positive
2,701
करण में एक ठहराव है ।
neutral
2,702
मनारा इस फिल्म में अनगढ़ लगी हैं ।
neutral
2,704
श्रद्धा दास भी अपेक्षाकृत नई अभिनेत्री हैं ।
neutral
2,705
इन तीनों की वजह से फिल्म में ताजगी है ।
positive
2,706
वह ताजगी अगर कथ्य में भी उतर पाती तो फिल्म अधिक प्रभावशाली हो जाती ।
positive
2,707
लेखक - निर्देशक ने सस्पेंस रचा है ।
neutral
2,708
फिल्म के गीत - संगीत में मधुरता और शब्दों की भावुकता है ।
positive
2,709
गीतकार शकील आजमी और तोषी - शारिब की संगत प्रभावशाली है ।
positive
2,710
' जेड प्लस ' कंटेंट प्रधान फिल्म है ।
neutral
2,711
मौलिक और इनोवेटिव कहानियों की कंगाली के मौजूदा दौर में ' जेड प्लस ' फिल्मकारों और दर्शक दोनों के लिए उम्मीद और प्रेरणा की किरण है ।
neutral
2,712
यह रामकुमार सिंह की कहानी पर आधारित और डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेद्वी निर्देशित राजनीति पर तंज कसती आला दर्जे की मौलिक सटायर फिल्म है ।
neutral
2,713
यह सिस्टम , नौकरशाही और आम आदमी के संबंध - समीकरण की गूढ़ पड़ताल करती है ।
neutral
2,714
फिल्म का एकमात्र कमजोर पक्ष उसका असरहीन गीत - संगीत है ।
negative
2,715
सुखविंदर सिंह और नायब का संगीत मौजूदा कालखंड के मिजाज को छूने में नाकाम रही है ।
negative
2,716
फिल्म की एडिंटिंग और कसी हुई हो सकती थी ।
neutral
2,717
कथानक में कोई नायक नहीं है ।
neutral
2,718
एक समूह ही इसका नायक है , लेकिन उस समूह के विभिन्न चरित्रों को गढऩे में अधिक मेहनत नहीं की गई है ।
negative
2,719
यही वजह है कि इमरान हाशमी , कंगना रनौत और रणदीप हुड्डा जैसे समर्थ कलाकार भी कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाते ।
neutral
2,720
इमरान हाशमी और कंगना के प्रेम प्रसंग पर भी लेखक - निर्देशक ने अधिक ध्यान नहीं दिया है ।
neutral
2,721
इन दिनों हर तरह की फिल्मों में एक्टर की इमेज को संवादों और दृश्यों में डालने का चलन बढ़ा है ।
neutral
2,722
' बैड बॉय ' और ' सीरियल किसर ' के रूप में विख्यात इमरान हाशमी फिल्म के किरदार निखिल के साथ न्याय नहीं कर पाते ।
negative
2,723
फिल्म का आइटम सॉन्ग पटकथा में चिप्पी की तरह है , जिसका फिल्मांकन प्रभावशाली नहीं है ।
negative
2,724
श्रद्धा कपूर ' डांस बसंती ' आइटम सॉन्ग में निराश करती हैं ।
negative
2,725
फिल्म का गीत - संगीत प्रभावशाली नहीं है ।
negative
2,726
हिंदी फिल्में अपने मसाले और फॉर्मूले के लिए मशहूर हैं ।
neutral
2,727
कहा और माना जाता है कि रियल लाइफ में जो नहीं हो सकता , वह सब हिंदी फिल्मों में हो सकता है ।
neutral
2,728
' हैप्पी एंडिंग ' इन्हीं मसालों और फॉर्मूलों का मजाक उड़ाती हुई खत्म होती है ।
neutral
2,729
राज और डीके अभी तक थ्रिलर फिल्में निर्देशित करते रहे हैं ।
neutral
2,730
इस बार उन्होंने रोमांटिक कॉमेडी बनाने की कोशिश की है ।
neutral
2,731
संबंध भेद , विच्छेद और संवेद की यह फिल्म स्त्री - पुरुष रिश्तों में कथित आधुनिकता से आए असमंजस की कहानी लेकर चलती यह फिल्म हिंदी फिल्मों के घिसे - पिटे दृश्यों का ऊपरी तौर पर मजाक उड़ाती है , लेकिन वैसे ही दृश्यों में रमती है ।
neutral
2,732
' हैप्पी एंडिंग ' में हिंदी फिल्मों का एक स्टार अरमान भी है , जो अपनी नई फिल्म के लिए नई कहानी चाहता है ।
neutral
2,733
कलाकारों में सैफ अली खान अपने एक्टिंग जोन में लौटे हैं ।
neutral
2,734
कंफ्यूज किरदारों को वे पर्दे पर अच्छी तरह उतारते हैं ।
positive
2,735
इलियाना डिक्रूज ने अपने किरदार को संयम और शालीनता के साथ निभाया है ।
positive
2,736
वह लगातार इम्प्रूव कर रही हैं ।
positive
2,738
फिल्म के एक आकर्षण गोविंदा हैं , वे अपनी अदाओं से मुग्ध करते हैं ।
positive
2,739
डायरेक्टर ने उन्हें कम नचाया होता तो उनका सही उपयोग हो जाता ।
neutral
2,740
फिल्म का मजेदार पक्ष है अंग्रेजी में उपन्यास लिख रहे और विदेश में बसे भारतीय लेखकों का हिंदी बोलना ।
neutral
2,741
हम सभी जानते और शिकायत करते हैं कि हिंदी फिल्मों के कलाकार और तकनीशियन भले ही हिंदी में फिल्में बनाते हों , लेकिन उनके संपर्क और व्यवहार की भाषा अंग्रेजी है ।
neutral
2,742
यहां उनका लेखन , प्रकाशन और समाज अंग्रेजी का है , लेकिन वे हिंदी बोलते हैं और हिंदी में गाने गाते हैं ।
neutral
2,743
लेखक - निर्देशक को पता होना चाहिए कि ऐसी विसंगति के साथ रची गई कहानी दर्शकों से कनेक्ट नहीं करती ।
neutral
2,744
अगर ये किरदार मुंबई या दिल्ली के होते तो कहानी विश्वसनीय लगती ।
negative
2,745
फराह खान और शाह रुख खान की जोड़ी की तीसरी फिल्म ' हैप्पी न्यू ईयर ' आकर्षक पैकेजिंग का सफल नमूना है ।
neutral
2,746
पिता के साथ हुए अन्याय के बदले की कहानी में राष्ट्रप्रेम का तडका है ।
neutral
2,747
नाच - गाने हैं ।
neutral
2,748
शाहरुख की जानी - पहचानी अदाएं हैं ।
neutral
2,749
साथ में दीपिका पादुकोण , अभिषेक बच्‍चन , सोनू सूद , बोमन ईरानी और विवान शाह भी हैं ।
neutral
2,750
सभी मिलकर थोड़ी पूंजी से मनोरंजन की बड़ी दुकान सजाते हैं ।
positive
2,751
इस दुकान में सामान से ज्‍यादा सजावट है ।
neutral
2,752
एक समय के बाद दर्शकों के धैर्य की परीक्षा होने लगती है ।
negative
2,753
कला में यथास्थिति बनाए रखने के हिमायती दरअसल फिल्म को एक व्यवसाय के रूप में ही देखते हैं ।
neutral
2,754
' हैप्पी न्यू ईयर ' का वितान व्यावसायिक उद्देश्य से ही रचा गया है ।
neutral
2,755
अफसोस है कि इस बार फराह खान इमोशन और ड्रामा के मामले में भी कमजोर रही है ।
negative
2,756
उन्होंने फिल्म की पटकथा में इसी संभावनाओं को नजरअंदाज कर दिया है ।
negative
2,757
किरदारों की बात करें तो उन्हें भी पूरे ध्यान से नहीं रचा गया है ।
negative
2,758
चार्ली के बदले की यह कहानी आठवें - नौवें दशक की फिल्मों का दोहराव मात्र है , जो तकनीक और वीएफएक्स से अधिक रंगीन , चमकदार और आकर्षक हो गया है ।
positive
2,759
कलाकारों में शाह रुख खान ऐसी अदाकारी अनेक फिल्मों में कर चुके हैं ।
neutral
2,760
वास्तव में यह फिल्म उनकी क्षमताओं का दुरुपयोग है ।
neutral
2,761
फराह खान ने अन्य कलाकारों की प्रतिभाओं की भी फिजूलखर्ची की है ।
neutral
2,762
दीपिका पादुकोण ने मोहिनी के किरदार में चार - छह मराठी शब्दों से लहजा बदलने की व्यर्थ कोशिश की है ।
negative
2,763
बाद में डायरेक्टर और एक्टर दोनों लहजा भूल जाते हैं ।
negative
2,764
अभिषेक बच्‍चन डबल रोल में हैं ।
neutral
2,765
उन्होंने फिल्म में पूरी मस्ती की है ।
neutral
2,766
सोनू सूद धीरे - धीरे बलिष्ठ देह दिखाने के आयटम बनते जा रहे हैं ।
neutral
2,767
बोमन अपने लहजे से पारसी किरदार में जंचते हैं ।
positive
2,768
विवान शाह साधारण हैं ।
positive
2,769
' हैप्पी न्यू इयर ' निश्चित ही आकर्षक , भव्य और रंगीन है ।
positive
2,770
फिल्म अपनी संरचना से बांधे रखती है ।
positive
2,771
गीत - संगीत प्रभावशाली नहीं है ।
negative
2,772
फराह खान खुद कोरियोग्राफर रही हैं ।
neutral
2,773
फिर भी ' हैप्पी न्यू ईयर ' के डांस सीक्वेंस प्रभावित नहीं करते ।
negative
2,774
दीपिका पादुकोण की नृत्य प्रतिभा की झलक भर मिल पाती है ।
neutral
2,775
फराह खान और शाह रुख खान की पिछली दोनों फिल्में ' मैं हूं ना ' और ' ओम शांति ओम ' से कमजोर फिल्म है ' हैप्पी न्यू ईयर ' ।
negative
2,776
देश - दुनिया के आर्थिक विकास के इस दौर में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि बहुराष्ट्रीय कंपनियां स्थानीय उद्यमियों के व्यापार को निगलने के साथ नष्ट कर रही हैं ।
neutral
2,777
इस व्यापक कथा की एक उपकथा ' सोनाली केबल ' में है ।
neutral
2,778
सोनाली का किरदार निभा रही रिया चक्रवर्ती मराठी युवती की भूमिका में मिसफिट लगती हैं ।
negative
2,779
हालांकि भाषा और लहजे में मराठीपन लाने और डालने की कोशिश की गई है ।
neutral
2,780
स्मिता जयकर और स्वानंद किरकिरे ही अपने मराठी चरित्रों के साथ न्याय कर पाते हैं ।
positive
2,781
अनुपम खेर के अभिनय का खास अंदाज यहां दोहराव पैदा करता है ।
positive
2,782
उनका कैरेक्टर कैरीकेचर बन गया है ।
neutral
2,783
निर्देशक चारूदत्त आचार्य ने इंटरनेशनल मुद्दे को स्थानीय स्तर पर दिखाने की सराहनीय कोशिश की है ।
neutral
2,784
इस कोशिश में चरित्र और स्थितियों की वास्तविकता पर ध्यान देना जरूरी था ।
neutral
2,785
इसके अभाव में फिल्म प्रभावहीन हो जाती है ।
negative
2,786
ऐसी फिल्मों में प्रेम कहानी डालने की अनिवार्यता नहीं रहनी चाहिए ।
neutral
2,787
इससे कथ्य और अभिव्यक्ति में व्यवधान आता है ।
neutral
2,788
फिल्म के कहानीकार राहिल काजी और निर्देशक रवींद्र गौतम भी अपने मकसद में सफल हुए हैं ।
positive