proverb stringlengths 6 42 | meaning stringlengths 4 103 |
|---|---|
अंधे की आरसी | किसी मूर्ख को कोई उत्तम चीज देना जिसका उपयोग वह न जानता हो। |
धूप में बाल सफेद नहीं करना | अनुभव होना/सांसारिक अनुभव होना |
वार खाली जाना | हमला कारगर न होना तथा चाल नाकाम हो जाना। |
दाँत दिखाना | खीस काढ़ना। |
मौत बुलाना | जानबूझकर खतरनाक कार्य करना। |
अपनी खिचड़ी अलग पकाना | सबसे अलग रहना। |
आ निकलना | अचानक आ जाना। |
करवट न लेना | ख़बर ना लेना। |
नाकों चने चबवाना | तंग करना व बहुत परेशान करना। |
आम के आम गुठलियों के दाम | दोहरा लाभ प्राप्त होना। |
जी छोटा करना | हृदय का उत्साह कम होना। |
आँखें फेरना | पूर्ववत् स्नेह और कृपा न करना। |
पाँव भारी होना | गर्भवती होना |
खम ठोकना/बजाना/मारना | लड़ने के लिए ताल ठोकना/ललकारना। |
आँखें थकना | प्रतीक्षा में निराश होना। |
दाई से पेट छिपाना | जानने वाले से भेद छिपाना |
उलटे मुँह गिरना | दूसरे की हानि करने के प्रयत्न में अपनी हानि कर लेना। |
कुआँ पर से प्यासा आना | कार्य सिद्धि की जगह से निराश लौटना। |
धूल में मिलना | नष्ट करना। |
तोबा करना | भविष्य में किसी काम को न करने की प्रतिज्ञा करना |
खून खौलना | जोश में आना |
तेल निकालना | खूब कस कर काम लेना |
मजा किरकिरा होना | आनंद में विघ्न पड़ना। |
किस्सा तह करना | बात ख़त्म करना या झगड़ा ख़त्म करना। |
ठंडी आहें भरना | दुखभरी साँस लेना |
आँखों में गड़ना | किसी वस्तु को पाने की उत्कट लालसा। |
आकाश-पाताल एक करना | अत्यधिक प्रयत्न अथवा परिश्रम करना। |
सुनी अनसुनी करना | ध्यान न देना |
आँखें आना | आँख में एक प्रकार की बीमारी होना। |
दिल के अरमान निकलना | इच्छा पूरी होना |
मिट्टी का माधो | बहुत ही मुर्ख होना। |
ऐरा-गैरा पंच कल्यानी | ऐरा-गैरा आदमी, कोई नगण्य जन/व्यक्ति। |
ताक में रहना | मौका देखते रहना |
बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद | किसी मूर्ख को गुण की परख न होना या अज्ञानी को किसी के महत्व का पता न होना। |
गाँठ पड़ना | आपस में मनमुटाव होना, आपस के सम्बन्ध में भेद पड़ना। |
मुँहतोड़ जबाब देना | किसी अन्याय, जुर्म, या गलत काम करने वाले को उसकी ही भाषा में करारा जवाब देना। |
कुत्ता काटना | पागल होना, बेवकूफ होना, कुछ लेना न देना, कुछ प्रयोजन न रखना। |
दिमाग खाना/खाली करना | मगजपची या बकवास करना |
गजब ढाना | जुल्म करना, भारी अनर्थ करना, कमाल करना। |
पैर पकड़ना | क्षमा चाहना |
गुजर जाना | मर जाना |
काठ में पाँव देना | आने जाने से रोकना। |
कलेजा निकालकर रख देना | सर्वस्व दे देना। |
दाल न गलना | सफल न होना |
अमल पानी करना | भांग या अफ़ीम आदि को पानी में घोलकर पीना या नशे की चीज़ें समय पर पीना। |
आवे का आवा बिगड़ना | पुरे परिवार या समूह आदि का किसी बुराई में समान रूप से लिप्त होना। |
मस्तक ऊँचा करना | मान या प्रतिष्ठा बढ़ाना। |
बुरा मानना | नाराज होना |
सिर पर भूत सवार होना | एक ही रट लगाना, एक ही धुन सवार होना। |
पर्दाफाश करना | भेद खोलना |
किल्ली घुमाना | कोई तरकीब लगाना। |
ढोल की पोल | खोखलापन / बाहर से देखने में अच्छा, किन्तु अन्दर से खराब होना |
पानी-पानी होना | अधिक लज्जित होना |
सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाना | बहुत डर जाना |
गोटी जमाना, बैठाना | युक्ति लगाना, जुगाड़ करना। |
टाँग अड़ाना | अड़चन डालना |
खरी खरी खोटी-सुनाना | साफ दो टूक बात कहना, अप्रिय सत्य कहना, भला-बुरा कहना। |
धुन का पक्का | लगन से काम करने वाला |
हाथ पैर मारना | बहुत प्रयास करना |
बेड़ा गर्क करना | नष्ट करना |
सूरज को दीपक दिखाना | जो स्वयं प्रसिद्ध या श्रेष्ठ हो उसके विषय में कुछ कहना |
दायें-बायें देखना | सावधान होना |
खोपड़ी खुजलाना | पिटने को जी चाहना। |
कहकहे लगाना | जोर से हँसना, अट्टहास करना। |
बात बनाना | झूठ बोलना |
आग उगलना | कड़वी बातें कहना। |
कलेजा थामना | दुःख सहने के लिये जी कड़ा करना। |
नाक पर मक्खी न बैठने देना | अपने ऊपर किसी भी प्रकार का आक्षेप न लगने देना |
आँख उठाना | हानि पहुँचाने की दृष्टि से देखना |
दूध के दाँत न टूटना | ज्ञानहीन या अनुभवहीन होना |
कोख खुलना | बच्चा पैदा होना, बंध्यापन दूर होना। |
पट्टी पढ़ाना | बुरी राय देना |
आँतें गले में आना | बहुत परेशान करना। |
धतूरा खाए फिरना | उन्मत्त होना |
खोटा खाना | बेईमानी की कमाई खाना। |
गरज का बावला | अपनी गरज निकालने के लिए सब कुछ करने को तैयार। |
ओंठ मलना | खराब बात कहने वालों को दण्ड देना। |
दाँत खट्टे करना | पस्त करना। |
हाथ काट के देना | लिखकर दे देना |
घर उजड़ना | बर्बाद होना। |
जहर का घूँट पीना | कड़वी बात सुनकर चुप रह जाना। |
मुँह मोड़ना | तिरस्कार करना। |
अक्ल के पीछे लट्ठ लिए फिरना | हर समय वेबकूफी का काम करना |
धब्बा लगना | कलंकित करना |
पर्दाफाश होना | भेद खुलना |
अंगारे फाँकना | असह्य फल देने वाला काम करना। |
ढल जाना | कमजोर हो जाना / वृद्धावस्था की ओर जाना |
रोशनी डालना | सपष्टीकरण देना। |
एक ही नौका में सवार होना | समान परिस्थिति में होना। |
आँख चमकाना | आँखों से संकेत करना। |
धूल छानना | व्यर्थ घूमना फिरना। |
नसीब फूटना | भाग्य का प्रतिकूल होना |
ओढ़ना उतारना | अपमानित करना। |
घर पर गंगा आना | बिना मेहनत के काम पूरा हो जाना। |
झाड़ू मारना | निरादर करना |
घर उठना | घर पर तबाही आना, घर खाली करके अन्यत्र चला जाना। |
धूल फाँकना | मारा-मारा फिरना |
दाँतों से हाथ काटना | पश्चाताप करना। |
पीठ ठोंकना | शाबाशी देना |
अंधे के आगे रोना | निष्ठुर के आगे अपना दुःखड़ा रोना।। |
Subsets and Splits
No community queries yet
The top public SQL queries from the community will appear here once available.