proverb
stringlengths 6
42
| meaning
stringlengths 4
103
|
|---|---|
बेपेंदी का लौटा
|
किसी की तरफ न टिकने वाला
|
कलेजा जलना
|
अत्यंत दुःख पहुँचाना।
|
बाग-बाग होना
|
बहुत खुश होना
|
उठ खड़ा होना
|
चलने को तैयार होना, बीमारी से मुक्ति पाना।
|
कुत्ते की नींद सोना
|
ऐसी नींद सोना जो जरा-सा आहट होते ही खुल जाना, चौकन्ना रहते हुए सोना।
|
आँख में पानी रखना
|
शर्म-लिहाज होना।
|
आँखें चार होना
|
आँखें मिलना, प्रेम होना।
|
रंग बदलना
|
एक बात पर स्थिर न रहना।
|
सिर फिर जाना
|
पागल हो जाना या बुद्धि भ्र्ष्ट हो जाना।
|
पानी फिर जाना
|
बर्बाद होना
|
गिन-गिनकर पैर रखना
|
सुस्त चलना, हद से ज्यादा सावधानी बरतना
|
आँसू पोंछना
|
धीरज बँधाना।
|
घाव देना
|
दुःख देना।
|
राम नाम सत्त हो जाना
|
मर जाना।
|
खून का प्यासा
|
जानी दुश्मन होना
|
अरमान निकालना
|
इच्छा पूरी करना।
|
काफिया तंग करना
|
बहुत हैरान करना।
|
आग में कूदना
|
खतरे का काम करना।
|
फटे हाल होना
|
बहुत गरीब होना
|
कान फूंकना
|
दीक्षा देना, बहकाना।
|
धूल उड़ाना
|
उपहास करना या निंदा करना।
|
कलेजा खिलाना
|
बहुत ज़्यादा ख़ातिर मुदारात करना या बहुत ज़्यादा अज़ीज़ रखना।
|
एक अनार सौ बीमार
|
चीज़ थोड़ी और चाहने वाले बहुत होना।
|
जी हाँ, जी हाँ करना
|
खुशामद करना
|
आग की तरह फैल जाना
|
बहुत तेज़ी से फैलना या प्रभावित होना।
|
खून का जोश
|
कुल-वंश के नाते उत्पन्न स्नेह।
|
पासा पलटना
|
स्थिति पलट जाना
|
दम मारना
|
विश्राम करना
|
ऊँट के मुँह में जीरा
|
अधिक आवश्यकता वाले व्यक्ति को थोड़ी चीज़ देना।
|
जी में आना
|
इच्छा होना
|
शीशे में अपना मुँह देखना
|
अपनी योग्यता पर विचार करना
|
दाल-भात में मूसलचन्द
|
दो व्यक्तियों की बातों में तीसरे व्यक्ति का हस्तक्षेप करना
|
खोज खबर लेना
|
समाचार मिलना
|
कागजी घोड़े दौड़ाना
|
कोरी कागजी कार्यवाही करना, केवल लिखा-पढ़ी करना।
|
ध्यान से उतरना
|
भूलना
|
बैक-ग्राउंड में रहना
|
छिपकर काम करना
|
आठ-आठ आँसू बहाना
|
बहुत अधिक रोना।
|
पानी मांगना
|
हार मानना।
|
मुँह में पानी भर आना
|
ललचा जाना।
|
दूध पीता बच्चा
|
अबोध एवं निरपराध व्यक्ति
|
गर्दन मारना
|
सिर काटना, वध करना।
|
दिनों का फेर होना
|
बुरे दिन आना
|
आँख होना
|
परख होना, ज्ञान होना।
|
सिर पटकना
|
पछताना
|
घड़ी गिनना
|
बड़ी उत्कंठा के साथ प्रतीक्षा करना, आसन्न मरण होना।
|
काटने दौड़ना
|
बहुत क्रोध के साथ बोलना।
|
थू-थू करना
|
घृणा प्रकट करना
|
आँख चुराकर कुछ करना
|
छिपकर कुछ करना।
|
झटक लेना
|
चालाकी से ले लेना
|
माथापच्ची करना
|
किसी समस्या का हल ढूंढने की कोशिश करना।
|
इस हाथ देना, उस हाथ लेना
|
तत्काल फल प्राप्त होना।
|
घात में फिरना
|
हानि पहुँचाने के लिए अनुकूल अवसर ढूँढ़ते रहना।
|
गौं का यार
|
मतलब का साथी
|
सिर आँखों पर होना
|
सहर्ष स्वीकार होना।
|
सिर खुजलाना
|
दुविधा में पड़ना या सोच में पड़ना
|
नंगा नाच करना
|
खुलेआम नीच काम करना
|
पाँवों में मेंहदी लगना
|
कहीं जाने में अशक्त होना
|
देखते रह जाना
|
दंग रह जाना
|
गया करना
|
गया में जाकर पिण्ड-दान आदि करना, पितृऋण से मुक्त होना।
|
कान खड़े होना
|
होशियार होना।
|
डंके की चोट पर
|
खुल्लमखुल्ला करना
|
रंग में भंग पड़ना
|
खुशी में बाधा पड़ना।
|
गला पकड़ना
|
किसी को जिम्मेदार ठहराना
|
आँख से अंगारे बरसना
|
अत्यन्त क्रुद्ध या क्रोध के कारण आँखें लाल होना।
|
घाट-घाट का पानी पीना
|
हर प्रकार का अनुभव होना
|
टाँय-टाँय फिस
|
तैयारी अधिक परिणाम तुच्छ
|
खून सिर पर चढ़ना
|
किसी की हत्या के लिए आमादा हो जाना।
|
एक की चार लगाना
|
बढ़ा-चढ़ा कर कहना, शिकायत करना या अपनी ओर से बातें जोड़-मिलाकर कहना।
|
खाट खड़ी करना
|
सर्वथा असहाय बना देना, बोरिया बिस्तर बाँध देना।
|
पेट में बात न पचना
|
कोई बात छिपा न सकना
|
खाड़ा बजना
|
तलवार चलना, युद्ध होना।
|
सिर खाली करना
|
बहुत या बेकार की बातें करना
|
दृष्टि फिरना
|
पहले जैसा प्रेम या स्नेह न रहना
|
शर्म से पानी-पानी होना
|
बहुत लजाना
|
एक पाँव भीतर एक पाँव बाहर
|
कभी यहाँ कभी वहाँ, आते-जाते रहना।
|
मुँह भरना
|
रिश्वत या नज़राना मिलना।
|
छी छी करना
|
घृणा प्रकट करना।
|
पके घड़े पर मिट्टी न चढ़ना
|
अति कंजूस होना
|
नाव या नैया पार लगाना
|
सफलता या सिद्धि प्रदान करना
|
कोल्हू का बैल
|
बहुत अधिक परिश्रम करने वाला व्यक्ति।
|
तह देना
|
दवा देना
|
दम खींचना या साधना
|
चुप रह जाना
|
अंग न समाना
|
अत्यन्त प्रसन्न होना या फूला न समाना।
|
कुचलना/कुचल देना
|
बलहीन कर देना।
|
रोड़ा अटकाना
|
रुकावट डालना।
|
कान भरना
|
पीठ-पीछे शिकायत करना।
|
कच्चा करना
|
शर्मिंदा करना या लज्जित करना।
|
दिल हिलना
|
अत्यधिक भयभीत होना
|
पाँव पड़ना
|
बहुत अनुनय-विनय करना
|
पगड़ी उतारना
|
अपमानित करना
|
आँखें नीली-पीली करना
|
नाराज होना
|
आमद होना
|
किसी के आसन्न आगमन की चर्चा या धूम होना।
|
चंगुल में फँसना
|
पकड़ में आना, झंझट/कठिनाई/विपत्ति में फँसना।
|
कानी कौड़ी न होना
|
अकिंचन होना, पास में कुछ न होना।
|
वीरगति को प्राप्त होना
|
मर जाना।
|
दो-दो हाथ होना
|
लड़ाई होना
|
तूल पकड़ना
|
उग्र रूप धारण करना
|
सुई का भाला बनाना
|
छोटी-सी बात को बढ़ाना
|
पानी में फिसलना
|
किसी समस्या या परेशानी में पड़ना।
|
गधे पर चढ़ाना
|
जलील/बेइज्ज़त करना।
|
Subsets and Splits
No community queries yet
The top public SQL queries from the community will appear here once available.